भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /एस्ट्रोलॉजी
  • /Kanya Rashi: कन्या राशि वालों को हर काम में चाहिए परफेक्शन, ये लोग छोटी बातों को भी बना देते हैं पहाड़!

Kanya Rashi: कन्या राशि वालों को हर काम में चाहिए परफेक्शन, ये लोग छोटी बातों को भी बना देते हैं पहाड़!

Kanya Rashi Personality: बुध के स्वामित्व की दो राशियों में से एक है कन्या जिनके जातक अति बुद्धिमान होते हैं. अपनी समझ और बुद्धि के बल पर किसी भी बुरी से बुरी स्थिति से ये लोग निकल सकते हैं. आइए इस लेख में जानें कन्या राशि के बारे में.

Written ByPadma Shree Shubham
Published: Sep 04, 2026, 02:45 PM IST|Updated: Sep 04, 2026, 02:47 PM IST
joinshare
Kanya Rashi: कन्या राशि वालों को हर काम में चाहिए परफेक्शन, ये लोग छोटी बातों को भी बना देते हैं पहाड़!

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

'दिल्ली चलो' मार्च में उमड़ी भीड़: यूथ कांग्रेस ने जयपुर शहीद स्मारक से PCC तक निकाला पैदल मार्च

2

ID चेकिंग सख्त, पैपराजी की एंट्री कम: बॉलीवुड की दिवाली पार्टियों में बढ़ी सुरक्षा, टाइगर श्रॉफ फायरिंग का असर

3

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

4

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

5

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

Virgo Zodiac sign people Personality: राशिचक्र की छठी राशि कन्या है जिसका स्वामी बुध ग्रह है. व्यापार, बुद्धि और वाणी के कारक ग्रह बुध का प्रभाव कन्या राशि पर गहराई से होता है. जिसके कारण ये जातक बुद्धिमान होते हैं, इनमें गजब की तर्कशक्ति होती है और निर्णय लेने का आत्मविश्वास होता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि कन्या राशि के लोगों का व्यक्तित्व कैसा होता है.

कन्या राशि के लोगों का स्वभाव व व्यक्तित्व

कन्या राशि के लोग बुध के प्रभाव के कारण हर काम में परफेक्शन चाहते हैं. जिस काम को करने की मन में ठान लें उसे पूरा करके ही दम लेते हैं. बुध के प्रभाव के कारण ये लोग विनम्र, मृदुभाषी और संयमित बातचीज करने वाले लोग होते हैं. ये जातक व्यवस्थित और अनुशासित जीवन जीते हैं और स्वास्थ्य को लेकर सजग रहते हैं. यहां तक की अपने साथ के लोगों की सेहत का भी पूरा ध्यान रखते हैं. कन्या राशि के लोग किसी भी मुद्दे पर तेजी से सोचकर तुरंत अपनी राय देते हैं. यह उनकी बुद्धि और गहराई से सोचने का कमाल है कि ज्यादातर बार उनकी राय सटीक भी होती है. ये लोग अच्छे आलोचक होते हैं. हमेशा समझदार लोगों के साथ दोस्ती रखना चाहते हैं. दूसरों की हेल्प के लिए हमेशा आगे रहते हैं, भले ही इसमें इनका कोई बड़ा नुकसान ही क्यों न हो जाए. अपने मेहनती स्वभाव, कुछ कर गुजरने की चाह और संकल्प के कारण ये लोग व्यापार में बड़ी सफलताएं हासिल करते हैं.

कन्या राशि वालों की नकारात्मक बातें

दूसरों की आलोचना करने का इनका गुण ही इनकी कमी बन जाती है. आलोचना करते समय ये लोग सीमा पार कर जाते हैं जो सामने वाले को बुरा महसूस करवाता है. एक बार ये लोग किसी से बात-व्यवहार बिगाड़ लें तो फिर संबंध सुधारने में इन्हें कोई दिलचस्पी नहीं होती है. ये लोग अपनी बातों को बढ़ा-चढ़ाकर बताते हैं या ये कहें कि डींग हांकते हैं जो इनके लिए ही बुरा साबित होता है. इनकी इस आदत से इन्हें लोगों की हंसी झेलनी पड़ जाती है. छोटी-छोटी बातों को पहाड़ बनाना इनकी सबसे बड़ी गलती है. ये लोग नकचड़े होते हैं. ये लोग हर बार अपनी भावनाओं को दबा लेते हैं जिससे इनके साथ के लोगों को परेशानी होती है.

कन्या राशि के लोगों की लव लाइफ

लव रिलेशनशिप में कन्या राशि के लोग पूरी वफादारी निभाते हैं. अपने प्रेमी या प्रेमिका की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं. कन्या राशि के लोग शारीरिक आकर्षण से ज्यादा गुणों को महत्व देते हैं. अगर साथ से उनका कोई मानसिक लगाव नहीं रह जाता तो वो रिश्ते से तुरंत बाहर निकल जाते हैं. कन्या राशि के लोग अपने साथी को तुरंत हंसा सकते हैं. इनका रिश्ता वृश्चिक और मकर राशि के लोगों के साथ बहुत अच्छा होता है.

कन्या राशि के लोगों की सेहत

आंत और कब्ज की शिकायत से कन्या राशि वाले जूझते रहते हैं. इनके यौन अंगों में भी परेशानी हो सकती है. खान पान को लेकर सतर्क रहना इन्हें स्वस्थ बनाए रख सकता है.

कन्या राशि के लोगों की शारीरिक बनावट

कन्या राशि के लोगों की शारीरिक बनावट सुडौल होती है. इनका चेहरा खूबसूरत होता है. चलने का अंदाज हो या नाक व गाल की बनावट, कन्या राशि के लोगों से लोग एक पल में आकर्षित हो सकते हैं.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री पारंपरिक ज्योतिषीय मान्यताओं की व्याख्याओं पर आधारित है. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें, न कि किसी निश्चित परिणाम या भविष्यवाणी के दावे के रूप में. किसी भी व्यक्ति की राशि से जुड़ी जानकारियां उसकी जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा तथा अन्य ज्योतिषीय कारकों के आधार पर अलग-अलग हो सकता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Astrology