SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सूतक और पातक केवल जन्म-मृत्यु से जुड़े नियम नहीं, जानिए क्या है इनका धर्म और विज्ञान से गहरा संबंध!

सूतक और पातक का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है. लेकिन क्या आप जानते हैं सूतक और पातक का अर्थ क्या है और इससे जुड़े नियम क्या है? सूतक और पातक की अवधि और इसका धार्मिक महत्व क्या है? क्या आप यह जानते हैं कि इनका विज्ञान से क्या संबंध है? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 28, 2026, 14:32 IST | Updated: Nov 28, 2026, 14:38 IST
Join

आपने कभी न कभी यह तो सुना ही होगा कि फलां के घर में मृत्यु हुई है तो उनके घर कोई मांगलिक कार्य नहीं होगा या फलां के घर 10 दिन कोई शुभ कार्य नहीं किया जाए. कभी न कभी आपने ये भी सुना होगा कि उनके घर बच्चे का जन्म हुआ है, अभी बच्चे को छू नहीं सकते हैं. क्या आपने कभी सोचा है कि इन बातों के पीछे का कारण क्या हो सकता है? ध्यान दें जब शिशु का जन्म होता है तो घर में सूतक लग जाता है और जब किसी की मृत्यु होती है तो उस घर में पातक लगता है. हालांकि सूतक सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण से कुछ घंटों पहले भी लगता है, इस अवधि में पूजा-पाठ करना और मंदिरों को खुला रखना वर्जित होता है. आइए इस लेख में विस्तार से जानें कि सूतक और पातक का मतलब क्या है और इनका विज्ञान से क्या गहरा संबंध है. सूतक और पातक कब लगते हैं और इस दौरान किन नियमों का पालन करना जरूरी होता है.

सूतक क्या है?

सूतक का संबंध सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण से तो है ही लेकिन घर में जब किसी बच्चे का जन्म होता है तब भी तय दिनों तक घर में सूतक लग जाता है. सूतक काल में घर पर किसी भी तरह के धार्मिक या मांगलिक कार्यों का आयोजन नहीं किया जाता है. इस अवधि में पूजा करना, मंदिर जाना या किसी धार्मिक आयोजनों में भाग लेना घर के सभी सदस्यों को वर्जित होता है. धार्मिक और लोक मान्यताओं के अनुसार, शिशु के जन्म से 10 दिन तक घर में सूतक लगता है. कई जगहों पर 11वें तो कई जगहों पर 12वें दिन शुद्धिकरण किया जाता है और फिर सूतक समाप्त हो जाता है. अलग-अलग क्षेत्रों में सूतक के नाम को लेकर भिन्नता हो सकती है. जैसे- बच्चे के जन्म के सूतक अवधि को महाराष्ट्र में इसे वृद्धि , मध्य प्रदेश और राजस्थान में सांवड़ कहते हैं. वहीं, छत्तीसगढ़, बिहार और अन्य उत्तरी राज्यों में इस अवधि को सूतक ही कहा जाता है.

पातक क्या है?

पातक का संबंध मृत्यु से है. जब घर में किसी परिजन की मृत्यु हो जाती है तो पूरे 13 दिनों का पातक लग जाता है. इन 13 दिनों में घर में किसी भी तरह के धर्म-कर्म नहीं किए जाते हैं, पूजा-पाठ और मांगलिक कार्य वर्जित होते हैं. किसी और के घर जाना वर्जित होता है और कोई बाहरी जब पातक लगे घर में प्रवेश करता है तो घर से निकलकर अपने घर जाता और सबसे पहले स्नान करके अपने आप को शुद्ध करता है. पातक लगे घर के लोग किसी और के घर में आयोजित किसी भी मांगलिक समारोह में नहीं जाते हैं.

सूतक-पातक के नियम क्या हैं?

विज्ञान और स्वास्थ्य से संभावित संबंध

सूतक और पातक केवल धार्मिक नियम नहीं हैं जिनका केवल किसी के जन्म या मृत्यु से संबंध है. बल्कि इनसे जुड़े नियमों का विज्ञान से गहरा संबंध है. जब किसी का जन्म या मृत्यु होती है तो स्वच्छता बनाए रखना जरूरी होता है. कोई बीमारी न फैले, रोगाणुओं का संक्रमण न फैले, इसके लिए सूतक और पातक के नियमों को लागू किया जाता है. सूतक और पातक जिस घर में लगा हो उस घर के लोगों से स्पर्श की वर्जना, भीड़भाड़ से दूरी बनाए रखना, इन नियमों के पीछे की सोच ही यही है कि कोई रोग या इंफेक्शन न फैले. खासकर सूतक काल में प्रसव के बाद मां के शरीर को सामान्य होने और आराम पाने के लिए अकेले में रहना जरूरी होता है, साथ ही नवजात शिशु की रोग प्रतिरोधक क्षमता अभी न के बराबर होती है, ऐसे में मां और बच्चे को संक्रमण से बचाने के लिए सूतक की अवधि के नियमों का पालन किया जाता है. वहीं, पातक में घर के किसी सदस्य की मृत्यु के बाद परिवार मानसिक तनाव में होता है, ऐसे में परिवार कुछ समय का मानसिक और भावनात्मक विराम लेता है.

(Disclaimer- यह लेख धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और ज्योतिषीय जानकारी पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है. किसी उपाय को अपनाने से पहले विद्वान या ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें.)

और पढ़ें- कैसे जानें क्या है आपका गोत्र? जानिए पूर्वजों से जुड़ी इस अनोखी परंपरा का क्या है सप्तऋषि से संबंध!

और पढ़ें-क्या होता है दिशाशूल? जानें किस दिन किस दिशा में सफर करना अशुभ और घर से निकलने से पहले करें कौन-से उपाय

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES