App

महात्मा विदुर की चेतावनी: बुरा समय शुरू होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, आज ही सुधार लें अपनी 3 आदतें

महात्मा विदुर के अनुसार जीवन में भारी संकट या बुरा समय आने से पहले इंसान के स्वभाव और आदतों में बदलाव दिखने लगता है. इस स्टोरी में हम बताएंगे कि अहंकार, कड़वी वाणी और गलत संगति से जुड़े वो 3 संकेत जो आने वाली बड़ी मुसीबत का इशारा देते हैं.

महात्मा विदुर की चेतावनी: बुरा समय शुरू होने से पहले मिलते हैं ये संकेत, आज ही सुधार लें अपनी 3 आदतें

अगर महाभारत काल में कभी भी सबसे बुद्धिमान व्यक्तियों का नाम लिया जाता है तो उसमें से एक महात्मा विदुर होते हैं. उन्होंने राजा धृतराष्ट्र को जीवन और नीति से जुड़े जो उपदेश दिए थे, वे आज के समय में विदुर नीति के नाम से जाने जाते हैं. महात्मा विदुर ने जो उस समय ज्ञान दिया था वो आज के समय में भी उतनी ही सच साबित होती हैं, जितनी सदियों पहले थीं.

विदुर नीति में बताया गया है कि जब भी किसी इंसान की जिंदगी में कोई बड़ा संकट या बुरा समय आने वाला होता है, तो प्रकृति और उसका अपना स्वभाव उसे पहले ही कुछ इशारे देने लगता है.

धन और पद का घमंड

विदुर नीति के के मुताबिक, जब इंसान के भीतर अपनी दौलत, पद या ताकत का अहंकार आने लगे, तो समझ लेना चाहिए कि उसके बुरे दिनों की शुरुआत होने वाली है.

घमंड इंसान का सबसे बड़ा दुश्मन होता है. अहंकार में अंधा होकर व्यक्ति खुद को सबसे ज्ञानी और दूसरों को छोटा समझने लगता है. इससे उसकी नई बातें सीखने की क्षमता खत्म हो जाती है.

धीरे-धीरे उसके अपने और शुभचिंतक उससे दूर होने लगते हैं. इसलिए जब भी मन में घमंड पनपने लगे, तो उसे तुरंत दबा देना चाहिए.

जब गलत और चालाक लोगों की बातें लगने लगें मीठी

महात्मा विदुर कहते हैं कि जब आपको समाज के गलत, स्वार्थी और चालाक लोगों की बातें सही और मीठी लगने लगें, तो ये किसी बड़े संकट का संकेत है.

गलत लोगों की दोस्ती इंसान की बुद्धि को भ्रष्ट कर देती है. जब कोई व्यक्ति अच्छे दोस्तों की सलाह छोड़कर गलत लोगों की बातों पर भरोसा करने लगता है, तो वो अनजाने में ही अपने विनाश का रास्ता चुन लेता है. ऐसी संगति से जीवन में मान-सम्मान और धन दोनों का भारी नुकसान उठाना पड़ता है.

वाणी में कड़वाहट और बात-बात पर आए गुस्सा

क्रोध इंसान की सोचने और समझने की शक्ति को पूरी तरह से खत्म कर देता है. विदुर नीति में बताया गया है कि जब व्यक्ति का बुरा समय निकट आता है, तो उसका स्वभाव चिड़चिड़ा हो जाता है.

वो बात-बात पर गुस्सा करने लगता है और अपशब्द बोलने लगता है. कड़वे बोल इंसान के सबसे करीबी रिश्तों को भी एक पल में तोड़ देते हैं.

बिना सोचे-समझे गुस्से में लिए गए फैसले हमेशा जिंदगी भर का पछतावा देते हैं. इसलिए अपनी वाणी और भाषा पर संयम रखना बहुत जरूरी है.

संकट के इशारों को पहचान कर ऐसे संभालें अपना जीवन

महात्मा विदुर का मानना था कि जो इंसान इन शुरुआती इशारों को समय रहते पहचान लेता है, वो आने वाले संकट से खुद को बचा लेता है.

अगर आपको लगे कि आपका स्वभाव बदल रहा है, तो तुरंत रुककर आत्मचिंतन करें. अपने व्यवहार को शांत रखें और बुजुर्गों की सलाह लें.

प्रतिदिन सात्विक सोच रखें और अपनी बोली में मिठास लाएं. ऐसा करने से न केवल आने वाली मुसीबतें टल जाती हैं, बल्कि समाज में आपका मान-सम्मान भी हमेशा बना रहता है.

विदुर नीति से मिलने वाली सीख और जीवन का सही मार्ग

विदुर नीति हमें किसी भी मुश्किल परिस्थिति का सामना धैर्य और समझदारी से करने का रास्ता दिखाती है. जीवन में सफलता पाने के लिए केवल धन कमाना ही काफी नहीं होता, बल्कि अपने आचरण को शुद्ध रखना भी उतना ही जरूरी है.

अगर आप अहंकार से दूर रहते हैं, अच्छी संगति चुनते हैं और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखते हैं, तो बुरा वक्त भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकता. महात्मा विदुर की ये बातें आज भी हर इंसान के लिए एक मार्गदर्शक की तरह काम करती हैं.

(Disclaimer): यह आलेख पौराणिक ग्रंथ महाभारत के विदुर नीति प्रसंग, धार्मिक मान्यताओं और जीवन दर्शन पर आधारित है. इसका उद्देश्य पाठकों को महात्मा विदुर के नैतिक उपदेशों और जीवन मूल्यों की जानकारी प्रदान करना है.
ये भी पढ़ें: उम्मीद की नई किरण: 34 साल बाद खुला ऐतिहासिक शीतलनाथ मंदिर, कश्मीरी पंडितों की घर वापसी की जगी आस

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Harsh Singh

Harsh Singh

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More