SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आपका भी मकान एल-शेप में है तो इन उपायों से वास्तु दोष कर सकते हैं दूर, जानिए कैसे करें घर के एक-एक कोने को सुरक्षित!

एल शेप के मकान हर किसी के लिए अच्छा हो यह जरूरी नहीं है क्योंकि ऐसे घर न तो चौकोर होते हैं और न ही आयताकार होते हैं जिससे इस घर के कोने कटते हैं. जिसका बुरा प्रभाव घर के ऊपर पड़ता है. आइए इस बारे में जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 22, 2026, 05:54 PM IST | Updated: Oct 22, 2026, 06:00 PM IST
Join

L Shape Ghar Ka Vastu: एल आकार वाले मकान खरीदते समय कुछ जरूरी वास्तु नियमों का ध्यान रखें, नहीं तो घर को वास्तु दोष घेर सकता है. अगर आपने पहले ही एल शेप का घर खरीद लिया है तो इस बात का ध्यान रखें कि इस तरह के घर में कोई न कोई कोना जरूर कटता है जिसका घर-परिवार पर गहरा प्रभाव पड़ता है. कुछ लोग एल शेप वाली जमीन पर मकान बना तो लेते हैं लेकिन इससे जुड़ी सही दिशा या जरूरी नियम को अनदेखा कर देते हैं जिसका जल्द ही बुरा प्रभाव दिख सकता है. दरअसल, ऐसे घर न तो चौकोर होते हैं और न तो आयताकार होते हैं. ऐसे में इस तरह के घर के लिए विशेष नियमों और बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है. आइए जानें एल शेप के घर से जुड़े कुछ आसान वास्तु उपाय जिनको करने से घर में सुख समृद्धि और परिवारजनों में प्यार बना रहता है.

कोने के कटने का मतलब क्या है?

एल शेप या 'L' आकार के घर में किसी एक हिस्से या कोने के कटने का मतलब है कि ऐसा घर जिसका आकार चौकोर या आयताकार नहीं होता है. जब घर 'L' आकार का हो तो इसका कोई न कोई कोना या दिशा बाहर की ओर से कटा हुआ या गायब हुआ सा जान पड़ता है.

अलग-अलग कोनों के कटने के प्रभाव और उपाय

उत्तर-पूर्व कोना और उसका उपाय

अगर एल शेप वाले मकान का उत्तर-पूर्व कोने का कटा होना घर के लोगों का मानसिक अशांति बढ़ा सकता है. लाख कोशिशों और मेहनत के बाद भी घर के लोगों तरक्की नहीं हो पाती है.
उपाय- इस कोने को हमेशा साफ रखें. इस कोने में एक शीशा या इंडोर पौधा रखें.

दक्षिण-पश्चिम कोना और उसका उपाय

वास्तु शास्त्र में दक्षिण-पश्चिम कोना स्थिरता और मजबूती का है. एल टाइप घर में अगर यह कोना कटता है तो घर में कोई भी बड़ा फैसला लेने में परेशानी होती है. करियर में तरक्की नहीं होती है. 
उपाय-  इस हिस्से में भारी फर्नीचर, अलमारी या बेड रखें, जिससे पृथ्वी तत्व मजबूत हो सके. यहां की दीवारों पर हल्के भूरे रंग का इस्तेमाल करें.

दक्षिण-पूर्व कोना और उसका उपाय

दक्षिण-पूर्व कोना अग्नि तत्व से जुड़ा है. यह कोना कटता है तो धन की दिक्कत होती है. परिवार के लोगों का स्वास्थ्य अच्छा नहीं रहता है.
उपाय- ऊर्जा संतुलन के लिए इस हिस्से में ओम, त्रिशूल या स्वास्तिक जैसे चिह्न बनाएं और इस भाग को साफ रखें. तांबे का सूर्य, शुक्र यंत्र, या श्रीपर्णी पिरामिड भी रख सकते हैं.

उत्तर-पश्चिम कोना और उसका उपाय

उत्तर-पश्चिम कोना कटता हो तो बाहर के लोगों की मदद नहीं मिल पाती है. बिजनेस की ग्रोथ रुक सकती है और मानसिक अशांति बढ़ सकती है और काम में बाधाएं आ सकती है.
उपाय- इस हिस्से की दीवार को सफेद, क्रीम, हल्का ग्रे या चांदी रंग से रंगवाएं. लाल, काले या गहरे नीले रंग का उपयोग न करें.

(डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES