भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /घर के आगे लगा गुलाब का पौधा चूस न ले सारा धन, वास्तु अनुसार जानें क्या हैं इससे जुड़े जरूरी नियम

घर के आगे लगा गुलाब का पौधा चूस न ले सारा धन, वास्तु अनुसार जानें क्या हैं इससे जुड़े जरूरी नियम

अगर आपके घर के आगे भी गुलाब का पौधा लगा है तो आपको जान लेना चाहिए कि ऐसा होना वास्तु के अनुसार शुभ है या नहीं, क्यों एक लापरवाही से घर की सुख-शांति और धन का नाश हो सकता है. आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

Written ByPadma Shree Shubham
Published: Oct 25, 2026, 10:28 PM IST|Updated: Oct 25, 2026, 10:36 PM IST
joinshare
घर के आगे लगा गुलाब का पौधा चूस न ले सारा धन, वास्तु अनुसार जानें क्या हैं इससे जुड़े जरूरी नियम

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अक्सर ऐसा होता है कि लोग जाने-अनजाने में घर के सामने ही सजावट के लिए गुलाब का पौधा लगा देते हैं. लेकिन ज्यादातर लोगों को ये नहीं पता होता है कि घर के ठीक सामने गुलाब का पौधा होना शुभ होता भी है या नहीं? वास्तु शास्त्र के अनुसार गुलाब के पौधे से जुड़े किन जरूरी नियमों को जानना और उनका पालन करना चाहिए ताकि घर की सुख-शांति, धन-समृद्धि और परिवार के सदस्यों के बीच बेहतर संबंध बने रहें? आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

घर के ठीक सामने गुलाब का पौधा होना शुभ या अशुभ?

घर के आगे गुलाब का पौधा होना शुभ नहीं माना जाता है. अगर घर के ठीक आगे गुलाब का पौधा हो तो उसके नकारात्मक प्रभाव घर में विवाद पैदा कर सकता है और रिश्ते में उलझन बढ़ सकती है. धन हानि भी बढ़ सकती है. दरअसल, घर के आगे किसी भी तरह के काटेदार पौधे का होना वास्तु अनुसार अशुभ माना जाता है. इसी तरह गुलाब का पौधा जोकि एक कांटेदार पौधा है, इसके भूलकर भी घर के ठीक सामने न लगाएं.

गुलाब के पौधे के लिए सही दिशा कौन सी है?

गुलाब उगाने या गुलाब के पौधे का गमला रखने के लिए सबसे अच्छी जगह घर की बालकनी है और इसके लिए घर का नैऋत्य कोण भी अति शुभ माना जाता है. नैऋत्य कोण यानी दक्षिण-पश्चिम की दिशा में ही गुलाब के पौधे को रखें. इस दिशा में गुलाब के पौधे को रखने से घर के मालिक का दबदबा और सम्मान समाज में बढ़ता है. पारिवारिक संबंध पहले से बेहतर होते हैं.

गुलाब के पौधे से जुड़ा वास्तु नियम?

गुलाब के पौधे की साफ-सफाई

पौधे पर सूखे या मुरझाए हुए फूल न हों और न ही पीली पत्तियां हों, इसका ध्यान रखें. समय-समय पर पौधे को साफ रखें. तभी इस पौधे की सकारात्मक ऊर्जा का घर में फैलाव हो सकता है.

बेडरूम में गुलाब का पौधा

लव लाइफ को और बेहतर करना है तो बेडरूम में कांच के बर्तन में पानी डालकर गुलाब का पौधा लगाएं और नियमित रूप से पानी बदलते रहें. इससे वैवाहिक जीवन भी प्रेम से भरा रहता है.

काला गुलाब

वास्तु के अनुसार घर में भूलकर भी काले रंग का गुलाब न लगाना. इस बात का पूरा ध्यान रखें कि ऐसे पौधे से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार बहुत तेजी से होता है.

(डिस्क्लेमर- यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Vastu Tips