)
Vastu Tips: सुख, समृद्धि, सकारात्मक माहौल पाने के लिए हर कोई कोशिश करता है लेकिन कई बार घर में कुछ ऐसी गलतियां हो जाती हैं, जो बड़ा वास्तु दोष पैदा कर देती हैं. बेहतर समय रहते वो गलतियां पकड़ में आ जाएं और उन्हें ठीक कर लिया जाए. आज हम मशहूर ज्योतिषाचार्य और वास्तु विशेषज्ञ पंडित अजय भाम्बी से वो गलतियां जानते हैं जो घर में नकारात्कता लाती हैं. साथ ही ऐसी वास्तु टिप्स भी जानेंगे जो घर के कोने-कोने को पॉजीटिविटी से भर सकती हैं.
1 - वैसे तो घर में ही टूटे-फूटे बर्तन, खराब इलेक्ट्रॉनिक आइटम और जंग लगे ताले आदि कबाड़ नहीं रखना चाहिए. लेकिन बेड के अंदर ऐसी चीजें और धारदार सामान, जूते-चप्पल, फालतू सामान रखने की गलती सेहत और नींद पर भारी पड़ती है.
2 - दक्षिण दिशा की ओर पैर करके नहीं सोएं. इस दिशा में लगातार सोने से ब्लड सर्कुलेशन डिस्टर्ब हो जाता है. हमेशा दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोएं.
3 - उत्तर-पूर्व दिशा यानी कि ईशान कोण में कभी भी कबाड़, स्टोर आदि रखना घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है.
4 - कभी भी टूटे बर्तन में खाना न खाएं. भले ही किचन में कम बर्तन हों लेकिन अच्छी स्थिति में हों.
5 - न ही कभी फटे, रंग उड़े कपड़े और जूते-चप्पल पहनें. ये गलतियां नकारात्मकता और गरीबी लाती हैं.
मुख्य द्वार पर कलश - पॉजीटिविटी चाहते हैं तो घर के मुख्य द्वार के पास पानी से भरा कलश रखें, यह नकारात्मक ऊर्जा को सोख लेता है. साथ ही इस पानी को कुछ दिनों में बदलते भी रहना चाहिए. हमारे बड़े-बुजुर्ग या पूर्वज इसको फॉलो करते थे. अभी भी दक्षिण भारत समेत कुछ जगहों पर घर के मुख्य द्वार पर एक पात्र में जल भरकर उसके ऊपर फूल सजाए जाते हैं.
स्वास्तिक - घर के मुख्य द्वार पर रोज रोली से स्वास्तिक जरूर बनाएं. यह बहुत शुभ होता है. धन-समृद्धि और पॉजीटिविटी लाता है. लेकिन मार्केट में मिल रहे स्वास्तिक के स्टिकर या सजावटी सामान न इस्तेमाल करें.
घड़ी की दिशा - घड़ी को घर में उत्तर और पूर्व दिशा की ओर ही लगाना चाहिए.
मंदिर में मूर्ति - मंदिर में हमेशा देवी-देवताओं के सौम्य रूप की ही मूर्ति या तस्वीर रखें. रौद्र रूप वाली तस्वीरें या मूर्ति घर में न रखें.
शिवलिंग की लंबाई- घर में बड़ा शिवलिंग या देवी-देवताओं की बहुत बड़ी प्रतिमाएं नहीं रखनी चाहिए. 2 से 4 इंच का शिवलिंग घर के लिए पर्याप्त होता है. या यूं कहें कि अंगूठे की लंबाई जितना शिवलिंग ही घर में रखें. धर्म-शास्त्रों में इससे बड़ा शिवलिंग घर में रखने की मनाही की गई है.
(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक वास्तु एवं ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है. बताए गए उपायों के प्रभाव और परिणाम व्यक्ति विशेष की परिस्थितियों, आस्था, स्थान तथा अन्य कारकों के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं. इसे सामान्य सूचना के रूप में देखें और किसी भी प्रकार के निश्चित परिणाम या लाभ का दावा न मानें. )