)
सनातन धर्म में पेड़-पौधों को भगवान का रूप माना जाता है. इसी कारण से लोग अपने घर में सुख-शांती और तरक्की लाने के लिए कई तरह के पौधे लगाते हैं. लेकिन आज के समय में लोग बड़े घरों के बजाय छोटे फ्लैट्स में रहते हैं.
आज हम आपको फ्लैट की छोटी बालकनी या कम धूप वाली जगह में कौन सा पौधा कैसे लगाएं, इसके बारे में हम आपको डिटेल से बताएंगे. सही पौधे लगाने से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और पैसों की तंगी खत्म हो जाती है.
धर्मशास्त्र और वास्तु की मानें तो तुलसी, शमी और अपराजिता के पौधे घर में लगाने के लिए सबसे बेस्ट और सबसे शुभ होते हैं. महर्षि वेदव्यास द्वारा लिखे पद्म पुराण के अनुसार तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है.
वहीं, शमी के पौधे का संबंध भगवान शनिदेव और महादेव से माना जाता है. नीले फूलों वाले अपराजिता के पौधे की बात करें तो ये भगवान विष्णु को बहुत अच्छा लगता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन पौधों को घर में लगाने से वास्तु दोष खत्म होता है. परिवार के सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है.
1- ये है सही दिशा: तुलसी के पौधे को हमेशा उत्तर या उत्तर-पूर्व (यानी ईशान कोण) दिशा में लगाना चाहिए.
2- फ्लैट के लिए टिप: अगर आपके फ्लैट की बालकनी उत्तर दिशा में नहीं है, तो इसे पूर्व दिशा की खिड़की के पास रखें. जहां सुबह की हल्की धूप आती हो.
3- जल चढ़ाने के नियम: रविवार और एकादशी के दिन तुलसी में जल न चढ़ाएं. शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक जरूर जलाएं.
4- सफाई का रखें ध्यान: तुलसी के आसपास कभी भी गंदे कपड़े या जूते-चप्पल न रखें.
1- शमी का पौधा: शमी के पौधे को घर के मुख्य द्वार के बाहर इस तरह रखें कि बाहर निकलते समय यह आपके दाहिने हाथ की तरफ पड़े. फ्लैट में इसे मुख्य दरवाजे के पास या बालकनी के दक्षिण-पश्चिम कोने में रख सकते हैं.
2- शनिवार का उपाय: शनिवार की शाम को शमी के पौधे के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं. इससे शनि दोष दूर हो जाएगा.
3- अपराजिता का पौधा: अपराजिता की बेल को उत्तर या पूर्व दिशा की बालकनी में लगाना चाहिए.
4- मनी प्लांट और अपराजिता: मनी प्लांट की बात करें तो इसको आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना चाहिए. शुक्रवार के दिन अपराजिता का नीला फूल भगवान विष्णु या मां लक्ष्मी को अर्पित करें. इससे धन लाभ के योग बनते हैं.
आजकल फ्लैट्स में धूप की कमी सबसे बड़ी समस्या होती है. पौधे चुनते समय इस बात का खास ख्याल रखें. हफ्ते में कम से कम 2 से 3 दिन इन पौधों को ऐसी जगह रखें जहां अच्छी धूप आती हो.
पौधों में जरूरत से ज्यादा पानी न डालें. गमले के नीचे ट्रे जरूर रखें ताकि बालकनी या घर गंदा न हो. अगर कोई पौधा सूख जाए, तो उसे तुरंत हटा दें. सूखा पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा लाता है. सूखे पौधे की जगह नया पौधा तुरंत लगा देना चाहिए.
आधुनिक जीवन और छोटे फ्लैट्स में भी वास्तु के नियमों का सही पालन किया जा सकता है. सही दिशा और थोड़ी सी देखभाल से आप तुलसी, शमी और अपराजिता के पौधों का पूरा धार्मिक और वास्तु लाभ ले सकते हैं.
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, वास्तु शास्त्र और सामान्य परंपराओं पर आधारित है. हमारा उद्देश्य केवल जानकारी साझा करना है. हमारा चैनल/वेबसाइट इन उपायों या दावों की सत्यता और इसके प्रभाव की कोई पुष्टि या गारंटी नहीं देता है. किसी भी वास्तु नियम, धार्मिक उपाय या पौधों की देखरेख से जुड़े तरीकों को अपनाने से पहले संबंधित वास्तु विशेषज्ञ या जानकार की सलाह जरूर लें.