SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी पर बप्पा को अर्पित करें राशि अनुसार ये सामग्री, जान लें गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त!

वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी पर कैसे बप्पा को प्रसन्न करें, उनकी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है और अपनी राशि अनुसार कौन-सी सामग्री गणेश जी को चढ़ाना शुभ फलदायी होने वाला है? आइए इस बारे में विस्तार से इस लेख में जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 28, 2026, 10:26 PM IST | Updated: Oct 28, 2026, 10:30 PM IST
Join

ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं में भगवान गणेश 'बुद्धि' के देवता हैं. कार्तिक माह के कृष्ण चतुर्थी तिथि पर वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी पर्व मनाने का विधान है जो गणेश जी की उपासना और व्रत के लिए समर्पित है. इस साल वक्रतुंड संकष्टि चतुर्थी 29 अक्टूबर को हैं. इसी दिन करवा चौथ व्रत का भी संयोग हो रहा है. अगर बिजनेस में बाधाएं खड़ी हो रही हैं, काम नहीं बन रहा है और बुद्धि काम नहीं कर रही है तो आपको वक्रतुंड संकष्टि चतुर्थी के दिन कुछ उपाय कर लेने चाहिए जिनसे गणेश जी प्रसन्न होकर सभी परेशानियों से बाहर निकालेंगे. आइए इस लेख में जानें कि राशि के अनुसार बप्पा को कौन-सी सामग्री अर्पित करें जिससे वे प्रसन्न होकर संकटों से निकलने का रास्ता दिखाएं. साथ ही जानेंगे कि वक्रतुंड संकष्टि चतुर्थी पर शुभ मुहूर्त क्या बन रहे हैं.

वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी 2026 तिथि

पंचांग के अनुसार 29 अक्टूबर को आधी रात को 01 बजकर 6​ मिनट से कार्तिक कृष्ण चतुर्थी तिथि शुरू होकर 29 अक्टूबर को ही रात के 10 बजकर 9 मिनट पर समाप्त हो जाएगी. इस तरह 29 अक्टूबर गुरुवार को ही वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी का व्रत भक्त रखेंगे.

वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी 2026 मुहूर्त

गणेश जी की पूजा शुभ-उत्तम मुहूर्त- सुबह 06:31 से लेकर 07:54 बजे तक.
लाभ-उन्नति मुहूर्त- दोपहर 12:05 बजे से लेकर दोपहर 01:28 बजे तक.
अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त- दोपहर 01:28 बजे से लेकर दोपहर 02:52 बजे तक.

अपनी राशि के अनुसार गणेश जी को चढ़ाएं ये सामग्री

मेष राशि के लोग वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी को अगर गुड़हल के फूल चढ़ाएं तो कार्य संपन्न होंगे.
वृषभ राशि के लोग इस शुभ दिन पर अगर बप्पा को दही चढ़ाएं तो सुख में वृद्धि होगी.
मिथुन राशि के लोग इस शुभ दिन पर अगर बप्पा को 21 दुर्वा अर्पित करें तो बुद्धि बढ़ेगी.
कर्क राशि के लोग वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी को चुनरी चढ़ाएं. जीवन में सकारात्मकता आएगी.
सिंह राशि के लोग इस शुभ तिथि पर गणेश जी को अगर बूंदी के लड्डू अर्पित करें तो सभी काम बनेंगे.
कन्या राशि के लोग इस मौके पर अगर विघ्नहर्ता को केले का भोग अर्पित करें तो शुभ होगा.
तुला राशि के लोग वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी को लाल फूल अर्पित करें तो भगवान प्रसन्न होंगे. 
वृश्चिक राशि के लोग इस शुभ मौके पर बप्पा को सूजी के हलवे का भोग अर्पित करें.
धनु राशि के लोग इस दिन बप्पा को केसर मिश्रित खीर का भोग चढ़ाएं.
मकर राशि के लोग  वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी पर श्री गणेश को अगर शमी के फूल चढ़ाएं तो शुभ होगा.
कुंभ राशि के लोग इस दिन गौरी पुत्र को काले तिल के लड्डू अर्पित करें.
मीन राशि के लोग वक्रतुंड संकष्टी चतुर्थी पर बप्पा को केले का भोग अर्पित करें.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री धार्मिक मान्यताओं, प्रचलित परंपराओं एवं उपलब्ध धार्मिक स्रोतों पर आधारित है. विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और परंपराओं के अनुसार व्रत-त्योहारों की तिथि, पूजा-विधि एवं मान्यताओं में अंतर संभव है. पाठक इसे सामान्य धार्मिक जानकारी के रूप में देखें.)

और पढ़ें- करवा चौथ का कठिन व्रत किन 6 महिलाओं को करना वर्जित, उपवास न रख पाएं तो क्या करें?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES