SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गन्‍ने के मंडप में ही क्‍यों होती है तुलसी विवाह की पूजा, आंवले का भी है अहम रोल

देवउठनी एकादशी के अगले दिन भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह होता है. तुलसी विवाह गन्‍ने से बने मंडप के नीचे ही क्‍यों होता है और इस पूजा में आंवला भी क्‍यों महत्‍वपूर्ण है, जानिए.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 14, 2026, 10:37 IST | Updated: Nov 14, 2026, 11:04 IST
Image Credit: तुलसी विवाह में गन्‍ने के मंडप और आंवला चढ़ाने के पीछे कई अहम कारण हैं. (Photo: AI)
Join

4 महीने से पाताललोक में योगनिद्रा में लीन भगवान विष्‍णु देवउठनी एकादशी के दिन जागते हैं. इसके बाद अगले दिन भगवान विष्‍णु के शालिग्राम रूप और माता तुलसी का विवाह होता है और फिर सारे शुभ-मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते हैं. जो 4 मास के चातुर्मास के दौरान वर्जित रहते हैं. इस साल 20 नवंबर 2026, शुक्रवार को देवउठनी एकादशी है और 21 नवंबर 2026, शनिवार को तुलसी विवाह होगा. तुलसी विवाह के लिए गन्‍ने का मंडप बनाया जाता है, साथ ही कुछ अन्‍य चीजों का प्रमुख तौर पर इस्‍तेमाल होता है. जानिए इनके उपयोग की क्‍या वजह है.

गन्‍ने के मंडप का महत्‍व

गन्‍ना अपनी मिठास के लिए जाना जाता है और इसलिए भगवान शालिग्राम व तुलसी जी के विवाह के समय सामान्‍य आम के पेड़ की लकड़ी या अन्‍य कपड़े या टेंट की जगह गन्‍ने का मंडप बनाते हैं. ताकि दांपत्‍य जीवन में हमेशा प्रेम और मधुरता बनी रहे. इसके अलावा गन्‍ने को समृद्धि और ऐश्‍वर्य का प्रतीक भी मानते हैं. यानी कि तुलसी-शालिग्राम विवाह घर में समृद्धि और यश लेकर आए इसलिए भी गन्‍ने का मंडप बनाते हैं.

राहु-केतु दोष भी होता है दूर

इसके अलावा ज्‍योतिष के अनुसार, गन्‍ने का संबंध राहु-केतु से जोड़ा गया है. लिहाजा गन्‍ने का मंडप बनाने से कुंडली का राहु-केतु दोष दूर होता है. वहीं वास्‍तु शास्‍त्र के अनुसार, गन्‍ने का मंडप सकारात्‍मकता लाता है.

आंवले का लगता है भोग 

इसी तरह तुलसी विवाह की पूजा में आंवले का उपयोग भी प्रमुखता से होता है. आंवला भगवान विष्‍णु को भोग में अर्पित किया जाता है. साथ ही आंवले के पेड़ की लकड़ी भी पूजा में रखी जाती है या मंडप के साथ टिकाई जाती है.

दरअसल, मान्‍यता है कि आंवले के वृक्ष में स्वयं भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का वास होता है. साथ ही कार्तिक मास में भगवान विष्णु को आंवला अर्पित करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है. इसीलिए इस महीने में अक्षय नवमी भी मनाते हैं. वैज्ञानिक नजर से देखें तो मौसम बदलने के इस समय में आंवला का सेवन करने से विटामिन सी मिलता है, जो बीमारियों से लड़ने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता देता है. 

(यह भी पढ़ें: कब जागेंगे विष्णु? फिर अगले दिन होगा तुलसी विवाह, शादी के लिए करें ये 1 उपाय) 

तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त

तुलसी विवाह के लिए इस साल शुभ मुहूर्त 21 नवंबर की शाम प्रदोष काल में शाम 05:25 बजे से शाम 07:49 बजे तक है. वहीं जो लोग दोपहर में शालिग्राम-तुलसी विवाह रचाना चाहते हैं उनके लिए अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:42 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक है. ये मुहूर्त मोटे तौर पर दिल्‍ली-एनसीआर के लिए हैं.

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक जानकारियों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES