SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

तुलसी विवाह आज, शाम को सिर्फ इतनी देर का है सबसे शुभ मुहूर्त, देखें पूजा से जुड़ी हर डिटेल

आज 21 नवंबर 2026, शनिवार को भगवान शालिग्राम और तुलसी जी का विवाह होगा. तुलसी विवाह के लिए सबसे शुभ समय शाम को प्रदोष काल में गोधूली बेला का होता है. जानिए इस साल शुभ मुहूर्त कब है?

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 21, 2026, 05:21 IST | Updated: Nov 21, 2026, 05:25 IST
Image Credit: तुलसी विवाह शाम को प्रदोष काल में करना शुभ होता है, वहीं सबसे शुभ समय गोधूली बेला का होता है. (Photo:Ai)
Join

तुलसी विवाह की धूम आज पूरे देश में है. 21 नवंबर, कार्तिक शुक्‍ल द्वादशी को भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह होगा. तुलसी-शालिग्राम विवाह कराने से कन्‍यादान कराने के बराबर पुण्‍य मिलता है और घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है. वैवाहिक सुख मिलता है. इसलिए इस दिन सुखी वैवाहिक जीवन के लिए कई उपाय भी किए जाते हैं. आज तुलसी विवाह के दिन कितने शुभ मुहूर्त हैं और सबसे शुभ मुहूर्त कब कितनी देर का है, जानिए सारी डिटेल्‍स.

तुलसी विवाह मुहूर्त

द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक शुक्‍ल द्वादशी तिथि 21 नवंबर की सुबह 06:31 बजे से प्रारंभ होगी और 22 नवंबर की सुबह 04:56 तक रहेगी. तुलसी विवाह शाम को प्रदोष काल में किया जाता है. 
तुलसी विवाह पर प्रदोष काल: शाम 05:25 बजे से रात 07:49 बजे तक. (कुल 2 घंटे 24 मिनट) 
तुलसी विवाह का गोधूली मुहूर्त: शाम 05:25 बजे से 06:13 बजे तक. यानी कि  (कुछ पंचांग में 05:25 बजे से 05:52 बजे तक है)

तुलसी विवाह विधि

शाम को स्नान करके तुलसी के गमले के चारों ओर गन्ने, आम के पत्‍तों और फूलों से मंडप सजाएं. गमले के दाईं ओर चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर शालिग्राम जी को स्थापित करें. माता तुलसी को लाल चुनरी व श्रृंगार अर्पित करें. पीले धागे से दोनों का गठबंधन कर शालिग्राम जी को हाथ में लेकर तुलसी जी की 7 परिक्रमा (फेरे) लगाएं और अंत में आरती कर भोग लगाएं.

(यह भी पढ़ें: घर में नहीं हैं भगवान शालिग्राम तो कैसे रचाएं तुलसी विवाह? इनको बनाएं दूल्‍हा) 

तुलसी विवाह के दिन इन मंत्रों का करें जाप

तुलसी विवाह के दिन भगवान विष्‍णु और माता तुलसी के मंत्रों का जाप करें. तुलसी विवाह की कथा पढ़ें. 
भगवान विष्‍णु का मंत्र :  ''ॐ नमो भगवते वासुदेवाय नमः.''
तुलसी जी का मंत्र : "वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।
पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी॥
एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।
यः पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता॥"

तुलसी जी की आरती

जय जय तुलसी माता
सब जग की सुख दाता, वर दाता
जय जय तुलसी माता ।।

सब रोगों के ऊपर, सब भोगों के ऊपर
रुज से रक्षा करके भव त्राता
जय जय तुलसी माता।।

बटु पुत्री हे श्यामा, सुर बल्ली हे ग्राम्या
विष्णु प्रिये जो तुमको सेवे, सो नर तर जाता
जय जय तुलसी माता ।।

हरि के शीश विराजत, त्रिभुवन से हो वन्दित
पतित जनो की तारिणी विख्याता
जय जय तुलसी माता ।।

लेकर जन्म विजन में, आई दिव्य भवन में
मानवलोक तुम्ही से सुख संपति पाता
जय जय तुलसी माता ।।

हरि को तुम अति प्यारी, श्यामवरण तुम्हारी
प्रेम अजब हैं उनका तुमसे कैसा नाता
जय जय तुलसी माता ।।

भगवान शालिग्राम की आरती

शालिग्राम सुनो विनती मेरी। 
यह वरदान दयाकर पाऊं॥
प्रातः समय उठी मंजन करके, 
प्रेम सहित स्नान कराऊं। 
चन्दन धूप दीप तुलसीदल, 
वरण-वरण के पुष्प चढ़ाऊं॥
शालिग्राम सुनो...॥1॥

तुम्हरे सामने नृत्य करूं नित, 
प्रभु घण्टा शंख मृदंग बजाऊं। 
चरण धोय चरणामृत लेकर, 
कुटुम्ब सहित बैकुण्ठ सिधारूं॥
शालिग्राम सुनो...॥2॥

जो कुछ रूखा-सूखा घर में, 
भोग लगाकर भोजन पाऊं। 
मन बचन कर्म से पाप किये, 
जो परिक्रमा के साथ बहाऊं॥
शालिग्राम सुनो...॥3॥

ऐसी कृपा करो मुझ पर, 
जम के द्वारे जाने न पाऊं। 
माधोदास की विनती यही है, 
हरि दास को दास कहाऊं॥
शालिग्राम सुनो...॥4॥

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं, पंचांग गणना और पौराणिक कथाओं पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. किसी भी पूजा या अनुष्ठान को करने से पहले योग्य पुरोहित या ज्योतिषाचार्य की सलाह अवश्य लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES