SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सीता माता की 'अग्नि परीक्षा' का वो सच, जो 99% लोग नहीं जानते! वो 1 नहीं 3 बार गईं थीं अग्नि में

रामायण के सबसे चर्चित प्रसंगों में से एक है सीताजी की अग्नि परीक्षा. लोक मर्यादा और पवित्रता सिद्ध करने के लिए सीता माता अग्नि से गुजरी थीं, लेकिन इसके अलावा भी 2 बार वे अग्नि में गईं, ये बात कम ही लोग जानते हैं.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 02, 2026, 11:46 AM IST | Updated: Nov 02, 2026, 11:53 AM IST
Image Credit: सीता जी के अग्नि में जाने के पीछे उनकी सुरक्षा प्रमुख वजह थी. (Phoo: AI)
Join

माता सीता के जीवनकाल की सबसे अहम घटनाओं में से एक है, उनका अग्नि परीक्षा देना. जब लंका में लंबे समय तक रावण के राज्‍य में रहने के बाद सीता माता को अपने पति भगवान राम के साथ अयोध्‍या वापस आना था तो उससे पहले उन्‍होंने अग्नि परीक्षा दी थी. इसके लिए वे धधकती अग्नि में गईं और सकुशल वापस आईं. यह उनकी पवित्रता की परीक्षा थी, जो उन्‍होंने लोक मर्यादा के चलते दी थी. लेकिन वनवास पर जाने से पहले और वनवास के बाद अयोध्‍या आने से पहले भी सीता जी इसी तरह अग्नि में गईं थीं. जिसके पीछे एक बड़ा रहस्‍य है. जिसका वर्णन पौराणिक कथाओं में मिलता है.

सीता जी के 3 बार अग्नि में जाने के रहस्‍य

1. पहली बार: सबसे पहली बार सीता जी अग्नि में तब गईं, जब वे अपने पति भगवान राम के साथ वनवास पर जा रही हैं. तब भगवान राम ने उनसे ऐसा करने के लिए कहा था. दरअसल, प्रभु राम नहीं चाहते थे कि कोई भी आसुरी शक्ति माता सीता को छुए या कोई अप्रिय घटना हो. इसलिए उन्‍होंने अग्नि देव से प्रार्थना की कि वे असली माता सीता को अपने संरक्षण में रखें. लिहाजा जब सीता जी ने अग्नि में प्रवेश किया तो असली सीता अग्नि में समाहित हो गईं और माया रूपी सीता बाहर आईं, जो असली सीता का प्रतिबिंब थीं. फिर वही भगवान राम के साथ वनवास पर गईं.

(यह भी पढ़ें - 14 साल पैदल चले फिर वापसी पुष्‍पक विमान से क्‍यों? भगवान राम को किसकी अग्नि समाधि का था डर?) 

2. दूसरी बार: जब रावण ने सीता जी अपहरण किया और वे लंबे समय तक लंका में अशोक वाटिका में रहीं. फिर भगवान राम ने रावण का वध किया. इसके बाद लोक मर्यादा के लिए अपनी पवित्रता सिद्ध करने सीता जी अग्नि में गईं. यही घटना सीता जी की अग्नि परीक्षा के नाम से जानी जाती है.

3. तीसरी बार : जब वनवास से लौटकर सीता जी अयोध्‍या वापस जा रही थीं, तब प्रभु राम ने वापस असली सीता को लाने के लिए सीता जी के प्रतिबिंब से अग्नि में जाने के लिए कहा. इसके बाद दिव्‍य चमत्‍कार हुआ और अग्निदेव के पास 14 साल सुरक्षित रहीं असली सीता जी अग्नि से वापस आईं और वनवास पर जो उनका प्रतिबिंब गया था, वो विलीन हो गया. यानी कि वनवास से पहले और बाद में 2 बार अग्नि में जाना सीता जी की सुरक्षा के लिए था. ये घटनाएं चूंकि किसी के सामने नहीं हुईं थीं, इसलिए लोगों को पता नहीं था.

(Disclaimer: यहां बताया गया प्रसंग वाल्मीकि रामायण, अध्यात्म रामायण और लोक-मान्यताओं पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है. इसका उद्देश्य किसी की धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाना नहीं, बल्कि प्रचलित कथाओं की जानकारी देना है.) 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES