SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Shardiya Navratri 2026: कलश स्थापना से लेकर कन्या पूजन तक, ये है नवरात्रि की पूजा सामग्री लिस्ट

Shardiya Navratri 2026: कलश स्थापना से लेकर कन्या पूजन तक की सामग्री जुटा लें तो पूजा में सामग्री को लेकर कोई बाधा नहीं आएगी. आइए यहां नवरात्रि की पूजा सामग्री लिस्ट डीटेल में देखें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 03, 2026, 08:03 AM IST | Updated: Oct 03, 2026, 08:05 AM IST
Join

Navratri Pooja Checklist: इस साल शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर 2026 से शुरू हो जाएगा. नवरात्रि हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है जिसे बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है. देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे लेकर अलग-अलग तरह की परंपराएं हैं  और रीति-रिवाज हैं. इन नौ दिनों में भक्त मां दुर्गा के विशेष पूजा करते हैं और कलश स्थापना, अखंड ज्योति, व्रत आदि का संकल्प करते हैं. इस दिन विशेष पूजा-पाठ करने का भी बड़ा महत्व है. ध्यान दें जल्द ही नवरात्रि आने वाली है. अगर आप भी इस बार पूजा करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो इसके लिए आपको जरूरी सामग्री जुटा लेनी चाहिए. नवरात्रि पूजा की सामग्री के बारे में हम आपको पूरी डीटेल में जानकारी देंगे. कलश स्थापना से लेकर कन्या पूजन तक कौन सी सामग्री घर ले आएं? आइए इस बारे में जानें.

आइए जानते हैं नवरात्रि पूजा की सामग्री

कलश स्थापना की सामग्री- नारियल, मौली, कलश, जल, आम या उपलब्ध पत्तियां.

रोली-अक्षत सामग्री- रोली या कुमकुम, अक्षत यानी चावल और मौली.

मां के प्रिय फूल- मां दुर्गा की पूजा के लिए उनके प्रिय और ताजे फूल रखें. जिस दिन जिस माता की उपासना कर रहे हों उस दिन उन माता के प्रिय फूल को पूजा में रखें. हालांकि, कोई फूल न मिले तो लाल फूल रखें. फूलों की माला की व्यवस्था भी कर लें.

धूप-दीप के लिए सामग्री- धूप, अगरबत्ती और कपूर, दीपक जलाने के लिए शुद्ध घी, बाती के लिए सूई और मिट्टी के दीए. पीलत या तांबे के दीए. अखंड ज्योति के लिए उचित दीपक, घी और बाती की व्यवस्था कर लें.

पूजा स्थल की सजावट की सामग्री- फूलों, बंदनवार, दीपक, चुनरी. साफ-सुथरी और पारंपरिक सजावटी सामान जो कि पूजा स्थल में सकारात्मकता बनाए रखे.

व्रत के लिए सामग्री- नवरात्रि में व्रत रख रहे हैं तो परंपरा के अनुसार फलाहार सामग्री जुटा लें. ये सामग्री है-  दही, सूखे मेवे, मौसमी फल, दूध, कुट्टू का आटा आदि.

कन्या पूजन की सामग्री- अष्टमी या नवमी तिथि पर कन्या पूजन कर रहे हैं तो इसके लिए सामग्री है- भोजन और प्रसाद के लिए सामान, कन्या को उपहार देने के लिए सामाना और कुछ धनराशि जो कन्या को दिया जाएगा.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री धार्मिक मान्यताओं, प्रचलित परंपराओं एवं उपलब्ध धार्मिक स्रोतों पर आधारित है. विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और परंपराओं के अनुसार व्रत-त्योहारों की तिथि, पूजा-विधि एवं मान्यताओं में अंतर संभव है. पाठक इसे सामान्य धार्मिक जानकारी के रूप में देखें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES