SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Durga Puja: बंगाल के इस दुर्गा पंडाल को देख आंखें चौंधिया जाएंगी, 100 किलो सोने से सजाई गईं मातारानी

बंगाल में बने एक पंडाल का वीडियो सामने आया है जिसको देखकर किसी की भी आंखें चौंधिया सकती हैं. दरअसल, यहां के सिलीगुड़ी में एक ऐसा दुर्गा पंडाल बनाया गया है, जिसका थीम ही गोल्डन है. आइए इस बारे में विस्तार से जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 14, 2026, 12:10 PM IST | Updated: Oct 14, 2026, 01:51 PM IST
Join

देशभर में नवरात्र की धूम है. वहीं, बंगाल में तो दुर्गा पूजा की अलग ही रौनक दिख रही है. अलग-अलग थीम के छोटे-बड़े और चौंका देने वाले पंडालों में भक्त मां दुर्गा के दर्शन पाने के लिए भक्त पहुंच रहे हैं. हर बार दुर्गा पूजा के समय अलग तरह के पंडालों की चर्चा की जाती है. इसी तरह इस बार भी एक पंडाल चर्चा का केंद्र बना हुआ है. बंगाल के सिलीगुड़ी में सोने की थीम पर एक विशाल पंडाल बनाया गया है. ध्यान दें गोल्डन थीम का मतलब ये नहीं है कि केवल पंडाल का रंग सोने जैसा है, विशेष बात तो ये हैं कि भक्तों ने इस पंडाल में मां दुर्गा का शृंगार लगभग 100 किलो सोने के गहनों से किया है. आइए इसके बारे में और जानें.

100 किलो सोने से मां दुर्गा का शृंगार

एक क्विंटल सोने से सजाए गए मां दुर्गा के इस दरबार को देखकर दिव्यता महसूस होती है. यह पंडाल विशाल और भव्य है, जो पूरी तरह से गोल्डन रंग में रंगा हुआ है. वहीं, सोने के गहनों से सजीं मां दुर्गा के जिन भक्तों ने दर्शन किए, वो मां को देखता ही रह गया. वैसे तो बंगाल में इस दुर्गा पूजा भी अनेक पंडाल बनाए गए हैं लेकिन फिलहाल सोने की थीम में सजाए गए इस पंडाल ने लोगों को अपनी ओर खींचा है. इस गोल्डन थीम पंडाल का उद्घाटन जलपाईगुड़ी के बीजेपी सांसद डॉ. जयंत रॉय ने किया है. उन्होंने फीता काटकर परंपरागत रूप से शंख बजाया और मां का स्वागत किया.

सोने के थीम वाले पंडाल पर एक नजर डालिए-

 

 

गोल्डन पंडाल पर सबकी नजर

सिलीगुड़ी के इस दुर्गा पूजा पंडाल को दूर-दूर से लोग देखने के लिए पहुंच रहे हैं. इसे देखकर ऐसा लगता है जैसे द्वापर, त्रेता या सतयुग से निकलकर कोई महल सामने आ गया हो. पंडाल के एंट्री गेट से लेकर भीतर प्रवेश करने तक माहौल भक्ति से भरा हो जाता है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES