भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /धर्म
  • /शरद पूर्णिमा की रात सोए तो गरीब हो जाओगे, जागे तो मिलेगा धन! क्‍यों कहा जाता है ऐसा?

शरद पूर्णिमा की रात सोए तो गरीब हो जाओगे, जागे तो मिलेगा धन! क्‍यों कहा जाता है ऐसा?

Sharad Purnima Laxmi Puja: शरद पूर्णिमा की रात बहुत खास होती है. इस रात आसमान से अमृत बरसने की मान्‍यता है. साथ ही धन-समृद्धि के लिहाज से भी शरद पूर्णिमा की रात विशेष है. जानिए शरद पूर्णिमा या कोजागरी की रात सोने से मना क्‍यों की जाती है?

Written ByShraddha Jain
Published: Oct 22, 2026, 12:53 PM IST|Updated: Oct 22, 2026, 01:38 PM IST
joinshare
शरद पूर्णिमा की रात सोए तो गरीब हो जाओगे, जागे तो मिलेगा धन! क्‍यों कहा जाता है ऐसा?
Image Credit: शरद पूर्णिमा पर पूरी रात जागरण करने की 3 वजहें हैं. (Photo:AI)

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

4 महीने पहले ब्याही मुस्कान की रहस्यमयी मौत: होटल लॉबी में गिरते ही थमी सांसें, पुलिस हिरासत में बैंक मैनेजर पति

2

अमित शाह से जुड़ा मामला, जिसमें राहुल गांधी को कोर्ट से मिली राहत… 8 साल पहले कर्नाटक में क्या हुआ था?

3

पुणेः दिनदहाड़े 18 साल की लड़की के अपहरण की कोशिश, चीख सुनते ही लोगों ने आरोपी को दबोचा

4

इंस्टाग्राम ने तोड़ी मोबाइल की दीवारें! अब आपके घर के 55 इंच टीवी पर भी दिन-रात चलेंगी लत लगाने वाली रील्स

5

छत्तीसगढ़ में 'कुबेर' की गाड़ी! बोलेरो का दरवाजा खुलते ही उड़े पुलिस के होश, अंदर ठसाठस भरे थे 4 करोड़ के करारे-करारे नोट

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

शरद पूर्णिमा या कोजागरी पूर्णिमा आश्विन महीने की पूर्णिमा को कहते हैं. यह साल की सबसे अहम पूर्णिमा में से एक है. शरद पूर्णिमा की रात को खुले आसमान के नीचे खीर रखने की परंपरा है. माना जाता है कि इस रात चंद्रमा की किरणों से अमृत बरसता है. जिसे अगले दिन सभी प्रसाद स्‍वरूप ग्रहण करते हैं. जो सेहत में बेहतरी देता है, संकटों से बचाता है. साथ ही इस रात की गई पूजा-आराधना घर में समृद्धि और बरकत लाती है. शरद पूर्णिमा पर खीर बनाने, पूजा-पाठ करने के अलावा पूरी रात जागने की भी परंपरा है. जिसके पीछे एक खास वजह है. इस साल 25 अक्‍टूबर 2026, रविवार को शरद पूर्णिमा है.

कोजागरी मतलब- कौन जाग रहा?

शरद पूर्णिमा को कोजागरी कहने का मतलब ही है कि कौन जाग रहा है. क्‍योंकि इस रात जागना अहम होता है. इसके पीछे 3 प्रमुख कारण हैं.  

1. मां लक्ष्‍मी निकलती हैं भ्रमण: धर्म-शास्‍त्रों के अनुसार शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्‍मी अपने वाहन उल्‍लू पर सवार होकर धरती पर भ्रमण करने निकलती हैं. वे अपने उन भक्‍तों को धन-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं जो शरद पूर्णिमा की रात जागकर उनकी पूजा, मंत्र जाप और स्‍मरण करता है. मान्‍यता है कि जो लोग सो जाते हैं, वे मां लक्ष्‍मी की कृपा से वंचित रह जाते हैं. इसलिए कहा जाता है कि शरद पूर्णिमा की रात सोए तो गरीब हो जाओगे, जागे तो धन मिलेगा. लिहाजा इस रात जागकर मां लक्ष्‍मी और भगवान विष्‍णु की पूजा करें.

(यह भी पढ़ें: आने वाली है शरद पूर्णिमा, दान करने से पहले जान लें ये नियम, एक छोटी सी चूक से अधूरा रह सकता है पुण्य) 

2. चंद्रमा की 16 कलाएं: शरद पूर्णिमा रात चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है और पृथ्वी के सबसे करीब होता है. इसलिए माना जाता है कि इस रात चंद्रमा की किरणें विशेष होती हैं और उनसे अमृत बरसता है. इस चांदनी रात में खुले आसमान के नीचे कुछ समय बिताना मन को शीतलता और शांति देता है. कुंडली में चंद्रमा मजबूत करता है, जो कि मन, माता और भावनाओं का कारक है. इससे निर्णय क्षमता बेहतर होती है.

3. बेहतर होती है सेहत : मान्‍यता है कि शरद पूर्णिमा की रात भर न सोने से और चंद्रमा की रोशनी में बिताने से सेहत बेहतर होती है. बीमारियां दूर होती हैं. अगले दिन चांदनी की रोशनी में रखी खीर खाएं.

(Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और लोक प्रचलित कथाओं पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Vrat-Tyohar