SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

घर में नहीं होगी पैसों की कमी: बस इस शरद पूर्णिमा पर इन चीजों का करें दान, बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

शरद पूर्णिमा की रात को दान-पुण्य का खास महत्व है. इस खबर में आज हम जानेंगे कि इस दिन किन चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी की कृपा मिलती है और घर में बरकत आती है.

Written By Harsh Singh
Published: Oct 21, 2026, 06:07 PM IST | Updated: Oct 21, 2026, 06:25 PM IST
Join

शरद पूर्णिमा का महत्व सनातन धर्म में बहुत है. इस साल ये त्योहार 25 अक्टूबर को है. कहा जाता है इस रात को चांद की रोशनी के रूप में अमृत की बारीश होती है.

मान्यताओं के मुताबिक इस रात, माता लक्ष्मी की पूजा और आराधना करनी चाहिए. ऐसा करने से बहुत पुण्य मिलता है.

लेकिन अगर आप ज्यादा पुण्य पाना चाहते हैं, तो आपको दान करना होगा. कहा जाता है कि अगर आपने दिल से दान दिया होगा तो आपके सारे पाप धूल जाते हैं.

आज हम आपको इस खबर में बताएंगे कि, कौन-सी चीजें दान करने से घर में पॉजटिविटी और खुशहाली आती है.

सफेद कपड़ों का दान है सबसे बेस्ट

अगर आप इस दिन किसी जरूरत मंद को कपड़े देते हैं तो ये सबसे अच्छा माना जाता है. कपड़े का रंग सफेद हो तो ये और भी अच्छी बात है.

दरअसल सफेद रंग को शांति, पवित्रता और शीतलता का प्रतीक माना जाता है. साथ ही ये रंग चांद से भी जुड़ा होता है.

अगर आप इस दिन किसी ब्राह्मण या गरीब को कपड़े देते हैं तो, आपको बहुत पुण्य मिलेगा.

चावल और खीर की सामग्री का दान

इस दिन लोग रात में खीर बनाकर खाते हैं. इस वजह से अगर हम खीर के सामग्री से जुड़ी हुई चीजें दान करें तो बहुत लाभ मिलेगा.

इस दिन अगर आपको कोई भुखा भी मिले तो, आपको चावल बने खीर खिला देना चाहिए. इससे माता लक्ष्मी बहुत खुश होती हैं.

चांदी या सफेद धातु का दान

अगर आपके पास चांदी है या फिर कोई सफेद धातु है तो वो भी दान कर सकते हैं. ऐसा कहा जाता है कि चांदी, सीधे तौर पर चंद्रमा की धातु होती है.

इससे आपके अंदर पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ेगा. जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. साथ-साथ घर में खुशहाली आएगी.

सफेद मिठाइयां और मौसमी फलों का दान

इस दिन आपको सफेद मिठाइयों का दान देना चाहिए. ये बहुत लाभकारी माना गया है. इस के साथ आप ताजे फल भी दान दे सकते हैं.

ऐसा करने से आपके घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी. कमाने के नए-नए रास्ते खुलते रहते हैं. माता लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर हमेशा रहेगा.

जरूरतमंदों को भोजन कराना और अन्न दान

किसी भूखे को अपने हाथों से भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य होता है. शरद पूर्णिमा के दिन के शुभ मुहूर्त में गरीबों को भोजन करवाएं.

इसके साथ अपनी क्षमता के अनुसार कुछ दक्षिणा या पैसे भी जरूर दें. ऐसा करने से घर में कभी भी अन्न के भंडार खाली नहीं होते हैं.

मां लक्ष्मी और चंद्र देव के आशीर्वाद से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं.

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथों, लोक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है.

ये भी पढ़ें: घट स्थापना में कलश पर मौली बांधना क्यों है जरूरी? जानिए इसका रहस्य

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES