)
शरद पूर्णिमा का महत्व सनातन धर्म में बहुत है. इस साल ये त्योहार 25 अक्टूबर को है. कहा जाता है इस रात को चांद की रोशनी के रूप में अमृत की बारीश होती है.
मान्यताओं के मुताबिक इस रात, माता लक्ष्मी की पूजा और आराधना करनी चाहिए. ऐसा करने से बहुत पुण्य मिलता है.
लेकिन अगर आप ज्यादा पुण्य पाना चाहते हैं, तो आपको दान करना होगा. कहा जाता है कि अगर आपने दिल से दान दिया होगा तो आपके सारे पाप धूल जाते हैं.
आज हम आपको इस खबर में बताएंगे कि, कौन-सी चीजें दान करने से घर में पॉजटिविटी और खुशहाली आती है.
अगर आप इस दिन किसी जरूरत मंद को कपड़े देते हैं तो ये सबसे अच्छा माना जाता है. कपड़े का रंग सफेद हो तो ये और भी अच्छी बात है.
दरअसल सफेद रंग को शांति, पवित्रता और शीतलता का प्रतीक माना जाता है. साथ ही ये रंग चांद से भी जुड़ा होता है.
अगर आप इस दिन किसी ब्राह्मण या गरीब को कपड़े देते हैं तो, आपको बहुत पुण्य मिलेगा.
इस दिन लोग रात में खीर बनाकर खाते हैं. इस वजह से अगर हम खीर के सामग्री से जुड़ी हुई चीजें दान करें तो बहुत लाभ मिलेगा.
इस दिन अगर आपको कोई भुखा भी मिले तो, आपको चावल बने खीर खिला देना चाहिए. इससे माता लक्ष्मी बहुत खुश होती हैं.
अगर आपके पास चांदी है या फिर कोई सफेद धातु है तो वो भी दान कर सकते हैं. ऐसा कहा जाता है कि चांदी, सीधे तौर पर चंद्रमा की धातु होती है.
इससे आपके अंदर पॉजिटिव एनर्जी का फ्लो बढ़ेगा. जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी. साथ-साथ घर में खुशहाली आएगी.
इस दिन आपको सफेद मिठाइयों का दान देना चाहिए. ये बहुत लाभकारी माना गया है. इस के साथ आप ताजे फल भी दान दे सकते हैं.
ऐसा करने से आपके घर में कभी भी पैसों की कमी नहीं होगी. कमाने के नए-नए रास्ते खुलते रहते हैं. माता लक्ष्मी की कृपा आपके घर पर हमेशा रहेगा.
किसी भूखे को अपने हाथों से भोजन कराना सबसे बड़ा पुण्य होता है. शरद पूर्णिमा के दिन के शुभ मुहूर्त में गरीबों को भोजन करवाएं.
इसके साथ अपनी क्षमता के अनुसार कुछ दक्षिणा या पैसे भी जरूर दें. ऐसा करने से घर में कभी भी अन्न के भंडार खाली नहीं होते हैं.
मां लक्ष्मी और चंद्र देव के आशीर्वाद से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं.
(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथों, लोक मान्यताओं और परंपराओं पर आधारित है.