शनिवार को भूल से भी न खरीदें ये चीजें, वरना नाराज होकर शनि देव डालेंगे क्रूर दृष्टि, देखें सामानों की लिस्ट!
शनि देव को समर्पित शनिवार के दिन कुछ सामानों का दान करना तो शुभ होता है लेकिन कुछ ऐसे सामानों की लिस्ट हम इस लेख में जानेंगे जिनको शनिवार के दिन खरीदकर घर ले आना अशुभ माना जाता है. ऐसे सामान जिनको घर लाने से शनि देव नाराज हो सकते हैं.
शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित है, इस दिन शनि मंदिर जाकर जो भी जातक शनि देव की पूजा करता है और उन्हें सरसों का तेल अर्पित करता है उसके जीवन के संघर्षों का नाश होता है. शनिवार के दिन शनि देव से जुड़ी कुछ चीजों का दान करना अति शुभ होता है लेकिन यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि शनिवार के दिन भूल से भी कुछ चीजों को घर में खरीदकर नहीं लाना चाहिए. शनिवार के दिन वर्जित सामानों को खरीदकर जब घर लाया जाता है तो शनिदेव नाराज हो जाते हैं और फिर उनके बुरे प्रभावों को झेलना पड़ता है. आइए जानें कौन-से वो सामान हैं जिनको शनिवार के दिन घर में खरीदकर भूल से भी नहीं लाना चाहिए.
इन चीजों को भूलकर भी न खरीदें
लोहे का सामान
शनिवार के दिन शनिदेव से जुड़े सामानों को खरीदकर घर लाने से बचें. जैसे लोहे से बना कोई सामान, चिमटा, कड़ाही, तवा या कील. ऐसी धार्मिक मान्यता है कि इन सामानों को शनिवार के दिन घर लाने से कलह-क्लेश बढ़ता है, अचानक दुर्घटना हो सकती है. हालांकि लोहे के सामानों का दान शनिवार के दिन करें, शनि देव प्रसन्न होकर अपनी कृपा करते हैं.
नमक न खरीदें
शनिवार के दिन घर में भूल से भी नमक खरीदकर न लाएं. ऐसा करने से घर पर कर्ज का बोझ बढ़ता है. अचानक ही आर्थिक संकट घर को घेर सकते हैं. इसके अलावा शनि देव भी क्रोधित होकर बुरे परिणाम देते हैं.
सरसों का तेल
शनि देव पर शनिवार के दिन सरसों का तेल चढ़ाने का नियम है लेकिन इसी सरसों के तेल को घर में शनिवार के दिन खरीदकर लाना भारी पड़ सकता है. इससे घर पर शनि देव का अशुभ प्रभाव पड़ सकता है. घर के लोगों का शारीरिक कष्ट बढ़ सकता है और बीमारियां बढ़ सकती हैं.
काले तिल
पूजा में काले तिल उपयोग करने का बड़ा महत्व है. हालांकि, इन्हीं काले तिल को जब शनिवार के दिन घर में खरीदकर लाते हैं तो इसके अशुभ प्रभाव घर पर पड़ते हैं. इस एक गलती से घर के कामों में रुकावटें आने लगती हैं और बना बनाया काम खराब होने लगता है.
झाड़ू न खरीदें
शनिवार के दिन कभी भी झाड़ू खरीदकर घर न लाएं, ऐसा करने से मां लक्ष्मी पूरी तरह से नाराज हो जाती हैं. इससे घर में धन हानि होने की संभावना बढ़ जाती है.
जूते-चप्पल न खरीदें
जूते-चप्पल का संबंध शनिदेव से है, ऐसे में शनिवार के दिन जब जरूरतमंदों में जूते-चप्पल दान करते हैं तो शनि देव अति प्रसन्न हो जाते हैं. वहीं, जूते-चप्पल जब शनिवार के दिन घर में खरीदकर लाते हैं तो शनि देव का भी घर में प्रवेश हो जाता है जो कि शुभ नहीं है, इससे घर की परेशानियां और परिवारवालों के संघर्ष बढ़ सकते हैं. करियर में रुकावट आ सकती है.
(Disclaimer- यह लेख धार्मिक मान्यताओं, परंपराओं और ज्योतिषीय जानकारी पर आधारित है. इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है. किसी उपाय को अपनाने से पहले विद्वान या ज्योतिषी से सलाह अवश्य लें.)
और पढ़ें- आज ही छोड़ दें बिस्तर के नीचे इन 5 चीजों को रखने की आदत, वरना घर को घेर सकता है वास्तु दोष!