SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

तिथियों के फेर में फंसे 2 बड़े व्रत! आज एकसाथ मनाए जाएंगे सौभाग्य सुंदरी और गणेश चतुर्थी

आज तिथियों का गजब संयोग बना है. जिसके कारण अलग-अलग तिथियों पर रखे जाने वाले व्रत - सौभाग्‍य सुंदरी और गणेश चतुर्थी एकसाथ 27 नवंबर 2026 को रखे जाएंगे.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 27, 2026, 03:48 IST | Updated: Nov 27, 2026, 03:50 IST
Image Credit: सुबह सौभाग्‍य सुंदरी व्रत की पूजा होगी और गणेश चतुर्थी व्रत का पारण शाम को चंद्रोदय के बाद होगा. (Photo:AI)
Join

पंचांग में तिथि शुरू होने और समाप्‍त होने के अलग-अलग समय के कारण कई बार व्रत रखने या त्‍योहार मनाने की तारीख को लेकर उलझन की स्थिति अक्‍सर बनती रहती है. लेकिन 27 नवंबर 2026, शुक्रवार को तिथियों का ऐसा घालमेल हो रहा है कि 2 अलग-अलग तिथियों को रखे जाने वाले व्रत एकसाथ एक ही दिन रखे जाएंगे. ये व्रत हैं - सौभाग्‍य सुंदरी व्रत और गणेश जी को समर्पित संकष्‍टी चतुर्थी व्रत. आइए जानते हैं दोनों व्रत की सटीक तिथि और पूजा मुहूर्त समेत पूरा माजरा.

कैसे उलझा मामला?

दरअसल, सौभाग्‍य सुंदरी व्रत हर साल मार्गशीर्ष महीने के कृष्‍ण पक्ष की तृतीया तिथि को रखा जाता है. वहीं गणेश चतुर्थी व्रत हर महीने में 2 बार कृष्‍ण पक्ष और शुक्‍ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखते हैं. प्रोकेरला पंचांग के अनुसार, 27 नवंबर 2027 को मार्गशीर्ष कृष्‍ण तृतीया सुबह 09:48 बजे तक रहेगी और उसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी.

चूंकि सौभाग्‍य सुंदरी व्रत उदयातिथि के आधार पर रखा जाता है, इस‍लिए यह व्रत आज 27 नवंबर को रखा जाएगा. वहीं गणेश चतुर्थी व्रत में रात को चंद्रमा की पूजा का विधान है, जिसका समय 27 नवंबर की रात को रहेगा क्‍योंकि चतुर्थी तिथि 28 नवंबर की सुबह ही समाप्‍त हो जाएगी. इसलिए गणेश चतुर्थी व्रत भी आज ही रखा जाएगा.  

सौभाग्‍य सुंदरी व्रत पूजा मुहूर्त

सौभाग्‍य सुंदरी व्रत सुहागिन महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए रखती हैं और अविवाहित लड़कियां मनपसंद जीवनसाथी पाने के लिए रखती हैं. दिल्‍ली-एनसीआर में सौभाग्‍य सुंदरी व्रत रखने के लिए 2 शुभ मुहूर्त का समय - 
ब्रह्म मुहूर्त : सुबह 05:05 बजे से 05:59 बजे तक 
अमृत चौघड़िया मुहूर्त: सुबह 09:29 से 10:48 बजे तक. 
मार्गशीर्ष तृतीया तिथि : 26 नवंबर की दोपहर 01:15 बजे से 27 नवंबर की सुबह 09:48 बजे तक.

गणेश चतुर्थी पूजा मुहूर्त और चंद्रोदय समय

गणेश चतुर्थी तिथि : 27 नवंबर की सुबह 09:48 बजे से 28 नवंबर की सुबह 06:40 बजे तक
पूजा के लिए अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:52 बजे से दोपहर 12:35 बजे तक
चंद्रोदय समय : रात 08:32 बजे

गणेश चतुर्थी की कथा 

पौराणिक कथाओं के अनुसार, एक बार भगवान शिव और माता पार्वती ने कार्तिकेय और गणेश के बीच यह परीक्षा रखी कि जो संपूर्ण पृथ्वी की परिक्रमा करके पहले लौटेगा, उसे ही प्रथमपूज्य माना जाएगा. तब कार्तिकेय अपने वाहन मयूर पर बैठकर पृथ्वी की परिक्रमा करने के लिए निकल पड़े. वहीं गणेश जी ने माता-पिता को ही संपूर्ण ब्रह्मांड मानकर उनकी सात बार परिक्रमा कर ली. उनकी बुद्धि और भक्ति से प्रसन्न होकर शिव-पार्वती ने उन्हें प्रथम पूज्य होने का आशीर्वाद दिया. 
 

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, पंचांग और धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES