App

रविवार को ये अचूक उपाय कर पाएं सूर्य देव की कृपा, बढ़ेगा आत्मविश्वास और मान-सम्मान!

Raviwar Ke Upay In Hindi: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार का दिन सूर्य देव की उपासना के लिए समर्पित है. इस दिन कुछ विशेष उपायों को करके सूर्य देव की कृपा पा सकते हैं. कुछ ऐसे उपाय जिनको करके करियर संबंधी समस्याओं से मुक्ति पाई जा सकती है.

रविवार को ये अचूक उपाय कर पाएं सूर्य देव की कृपा, बढ़ेगा आत्मविश्वास और मान-सम्मान!

Sunday Remedies: सूर्य देव ग्रहों के राजा और आत्मा के कारक हैं. सूर्य देव की कृपा से ही किसी व्यक्ति को सम्मान और ऊंचा पद प्राप्त होता है और सूर्य देव की कृपा से ही व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास बना रहता है. जिस जातक की कुंडली में सूर्य देव की स्थिति अच्छी होती है उसे जीवन के हर मोड़ पर सफलता और धन की प्राप्ति होती है. ध्यान दें रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. ऐसे में अगर इस दिन सूर्य देव की उपासना कर उनके निमित्त कुछ विशेष उपाय करें तो सूर्य देव प्रसन्न होकर अपनी कृपा कर सकते हैं, जिससे जीवन की परेशानियों का अंत हो सकता है. आइए जानें रविवार के दिन सूर्य देव से जुड़े कौन से उपाय करें.

सूर्य देव को अर्घ्य देने का उपाय

रविवार की सुबह जल्दी उठें और मन ही मन सूर्य देव का ध्यान करें. अब स्नान आदि कर लाल या केसरिया रंग का वस्त्र धारण करें. अब सूर्योदय होने पर एक तांबे के लोटे में जल भरें और सूर्य देव को अर्घ्य दें. अर्घ्य देते समय गिरती हुई जल की धारा से सूर्य देव को देखें. अब एक आसन पर बैठें और मन को शांत करके सूर्याष्टकम का पाठ करें. इस उपाय को करने से स्वास्थ्य सुधरेगा, आत्मविश्वास और ऊर्जा बढ़ेगी. करियर में तरक्की होगी और घर में सुख समृद्धि आएगी.

रविवार को दान का उपाय

रविवार को सूर्य देव की अगर विशेष कृपा प्राप्त करनी है तो एक अचूक उपाय इस दिन कर सकते हैं. रविवार को सूर्य देव से संबंधित लाल रंग की सामग्रियों का दान करें. जैसे- गुड़, मसूर की दाल, तांबे के बर्तन और लाल वस्त्र आदि. इस दान से सूर्य देव का आशीर्वाद मिलेगा और जीवन के हर मोड़ पर सम्मान और सफलता प्राप्त होगी.

सूर्य देव के मंत्रों के जाप का उपाय

रविवार के दिन सुबह सूर्योदय के समय स्नान आदि कर सूर्य देव को अर्घ्य दें और एक आसन पर बैठकर सूर्य देव के प्रभावशाली मंत्रों का जाप करें तो इसके शुभ प्रभाव प्राप्त होंगे. सूर्य मंत्रों के जाप से एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक तनाव, मन का भय और नकारात्मक विचारों से मुक्ति मिलती है. 
मंत्र है- ॐ सूर्यनारायणायः नमः।
मंत्र है- ऊँ घृणि सूर्याय नमः।

(Disclaimer: यह लेख सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, इसे अंतिम सत्य न मानें. कोई भी उपाय करने से पहले अपनी श्रद्धा और विद्वान की सलाह को अवश्य ध्यान में रखें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More