रविवार को करें ये खास उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति और सुधरेगा प्रेम संबंध!
रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित है, ऐसे में इस दिन सूर्य देव की उपासना करके अगर कुछ विशेष उपाय कर लें तो बड़ी से बड़ी समस्याओं का अंत हो सकता है. खासकर कर्ज से मुक्ति के रास्ते खुल सकते हैं. आइए रविवार के उपायों को जानें.
सनातन धर्म में रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव को समर्पित है. इस दिन सूर्य देव को अर्घ्य देने और उनकी विधिपूर्वक पूजा करने से जीवन की परेशानियों का अंत होता है, सम्मान बढ़ता है, पिता से संबंध बेहतर होते हैं और कार्यक्षेत्र में बड़ा पद प्राप्त होता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, रविवार के दिन सूर्यदेव की पूजा करने के बाद अगर कुछ विशेष उपाय करें तो कर्ज से मुक्ति मिल सकती है, खोया हुआ सम्मान प्राप्त हो सकता है और करियर में तरक्की हो सकती है. आइए जानें रविवार को कौन-से विशेष उपाय करें.
मसूर की दाल का दान
रविवार के दिन सूर्य उपासना करने के बाद सवा किलो मसूर की दाल का दान जरूरतमंदों में या मंदिर में कर दें. इस उपाय को करने से प्रेम संबंध सुधरेगा और प्रेम बढ़ेगा.
खैर के पेड़ की पूजा
अगर ऐसा लग रहा है कि समाज में आपका सम्मान घट गया है तो आपको रविवार के दिन एक आसान सा उपाय कर लेना चाहिए. इस दिन खैर के पेड़ की पूजा करें और हाथ जोड़कर प्रणाम करें. इस छोटे से उपाय को करने से आपका सम्मान और यश बढ़ेगा.
नारियल का उपाय
अगर ऐसा लगने लगा है कि आपके करियर या जीवन में तरक्की नहीं हो रही है तो आप रविवार के दिन एक उपाय करें. एक सूखा नारियल लें और उस पर मौली बांधें. इस पर थोड़ा-सा चमेली का तेल लगाएं और इस नारियल को हनुमान जी के मंदिर में अर्पित कर दें. तरक्की के रास्ते खुल जाएंगे.
दर्जी को गिफ्ट
अगर भारी कर्ज ने आपकी नींद उड़ा दी है तो आपको रविवार के दिन एक आसान सा उपाय करना चाहिए. इस दिन किसी दर्जी को चॉकलेटी रंग का वस्त्र गिफ्ट में दे, इस उपाय को करने से आपको जल्द ही कर्ज से मुक्ति पाने का रास्ता मिलेगा.
हनुमान जी की पूजा
अगर आपके घर-परिवार से जुड़ी कोई बड़ी समस्या का हल नहीं मिल रहा है तो रविवार के दिन स्नान आदि करके लाल वस्त्र धारण करें. इसके बाद घर पर या मंदिर जाकर हनुमान जी की पूजा करें और उन्हें सिंदूर चढ़ाएं. इसके बाद उनके सामने बैठ जाएं और चमेली के तेल का दीया जलाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें. बड़ी से बड़ी पारिवारिक परेशानियों का अंत हो जाएगा.
(Disclaimer- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और ज्योतिषीय परंपराओं पर आधारित है, इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है, कृपया किसी उपाय को अपनाने से पहले अपने गुरु या विद्वान से सलाह अवश्य लें.)
और पढ़ें- कमाते खूब हैं फिर भी जेब रहती है खाली? वास्तु के ये आसान टिप्स अपनाते ही दूर होगी पैसों की दिक्कत!