दिसंबर में कब-कब प्रदोष व्रत, क्या है शुभ मुहूर्त और किस विधि से पूजा कर महादेव को करें प्रसन्न?
हर माह में दो प्रदोष व्रत आते हैं, एक शुक्ल पक्ष में और दूसरा कृष्ण पक्ष में. इसी तरह दिसंबर 2026 में भी कब-कब प्रदोष व्रत रखा जाएगा, प्रदोष व्रत पर किस विधि से भोलेनाथ की पूजा करें ताकि भगवान प्रसन्न हों? आइए इस बारे में जानें.
सनातन धर्म में प्रदोष व्रत का बड़ा महत्व है. यह व्रत हर माह में कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली त्रयोदशी तिथि पर रखा जाता है. इस व्रत पर भक्त भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करते हैं. इस साल दिसंबर महीने में भी शिव जी को समर्पित दो प्रदोष व्रत रखे जाएंगे. आइए जानें इन दोनों व्रतों की सही तिथि और शिव जी की पूजा विधि.
दिसंबर में कब-कब प्रदोष व्रत?
दिसंबर का पहला प्रदोष व्रत
मार्गशीर्ष माह यानी अगहन के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 6 दिसंबर 2026 की रात को 12:51 बजे होगी और 7 दिसंबर को प्रातः 02:22 बजे तिथि का समापन हो जाएगा. प्रदोष व्रत पर शिव जी की पूजा प्रदोष काल में की जाती है. ऐसे में प्रदोष व्रत 6 दिसंबर को रविवार के दिन रखा जाएगा. रविवार दिन के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 05:03 बजे से लेकर शाम 07:27 बजे होगा.
दिसंबर 2026 का दूसरा प्रदोष व्रत
दिसंबर का दूसरा प्रदोष व्रत 21 दिसंबर 2026 को सोमवार के दिन रखा जाएगा. सोमवार दिन होने के कारण इसे सोम प्रदोष व्रत कहा जाएगा. ध्यान दें, मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 21 दिसंबर को शाम 05:36 बजे से होगी और 22 दिसंबर की दोपहर को 02:23 बजे तिथि का समापन हो जाएगा. इस दिन प्रदोष काल में पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:36 बजे से लेकर शाम 07:32 बजे तक होगा.
प्रदोष व्रत की पूजा विधि
प्रदोष व्रत की सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें और सफेद वस्त्र धारण करें.
अब शिव जी का ध्यान कर पूजा और व्रत का संकल्प करें.
अब प्रदोष काल में पूजा स्थल को साफ करके गंगाजल छिड़कें.
एक चौकी पर भगवान शिव और मां पार्वती के चित्र या प्रतिमा को स्थापित करें.
शिवलिंग की भी पूजा कर सकते हैं.
अब जल, दूध और पंचामृत से एक-एक करके अभिषेक करें.
चंदन लगाएं और बेलपत्र, फूल व धतूरा चढ़ाएं.
भोग में शिव जी को शक्कर और घी से बनी मिठाई अर्पित करें.
शिव चालीसा का पाठ करें और प्रदोष व्रत की कथा पढ़ें.
घी का दीपक जलाएं और शिव जी की आरती करें.
(Disclaimer- यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पंचांग पर आधारित है. इसका उद्देश्य जानकारी देना है. व्रत रखने से पहले विद्वान या पुरोहित से सलाह अवश्य लें. तिथि में अंतर संभव है.)
और पढ़ें- कर्क दिसंबर 2026 मासिक राशिफल: दिसंबर में बढ़ेगी कर्क राशि वालों की आय, गहरा होगा प्रेम संबंध!