SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Panchang: कार्तिक कृष्‍ण नवमी आज, रात में रहेगा भद्रा काल, 3 नवंबर के पंचांग में देखें आज के योग-नक्षत्र

Today Panchang: आज 3 नवंबर 2026, मंगलवार को कार्तिक कृष्‍ण पक्ष की नवमी तिथि है. साथ ही कुछ देर भद्रा काल रहेगा. साथ ही शुक्‍ल योग और ब्रह्म योग भी बनेंगे. देखें आज का पंचांग.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 03, 2026, 04:06 AM IST | Updated: Nov 03, 2026, 04:10 AM IST
Image Credit: 3 नवंबर 2026, मंगलवार का दैनिक पंचांग. (Photo:Zee News)
Join

Aaj Ka Panchang 3 November 2026: दिवाली अब करीब ही है, आज कार्तिक कृष्‍ण नवमी से गिनें तो कार्तिक अमावस्‍या पर होने दीपावली की लक्ष्‍मी पूजा के लिए केवल 5 दिन बाकी हैं. आज 3 नवंबर, मंगलवार को नवमी तिथि पर शुक्‍ल योग और ब्रह्म योग बन रहे हैं. वहीं मघा और फाल्‍गुनी नक्षत्र रहेगा. दोपहर में अशुभ राहुकाल और देर रात भद्रा काल रहेगा. साथ ही आज चंद्रमा सूर्य की राशि सिंह में रहेंगे. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें 3 नवंबर 2026 के योग, नक्षत्र, राहुकाल समेत पूरा पंचांग.

3 नवंबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - सुबह 11:54 बजे तक कार्तिक कृष्‍ण नवमी तिथि रहेगी और उसके बाद दशमी तिथि प्रारंभ होगी.

आज का वार - मंगलवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - नहीं.

आज के ग्रह गोचर - द्रिक पंचांग के अनुसार, सुबह 03:45 बजे चंद्रमा सिंह राशि में आएंगे. सुबह 05:53 बजे बुध स्‍वाती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

आज का नक्षत्र - सुबह 03:46 बजे तक मघा नक्षत्र रहेगा और उसके बाद पूर्व फाल्‍गुनी नक्षत्र रहेगा.

आज के योग - सुबह 09:53 बजे तक शुक्‍ल योग रहेगा और उसके बाद ब्रह्म योग प्रारंभ होगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:37 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:43 बजे 
चन्द्रोदय - देर रात 12:54 बजे 
चन्द्रास्त - दोपहर 02:03 बजे 
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:01 बजे से 05:49 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
अमृत काल - देर रात 01:03 बजे से 02:38 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - दोपहर 02:57 बजे से शाम 04:20 बजे तक
यम गण्ड - सुबह 09:23 बजे से 10:47 बजे तक
कुलिक - दोपहर 12:10 बजे से 01:33 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुब‍ह 08:50 बजे से 09:34 बजे तक, देर रात 10:53 बजे से 11:44 बजे तक
वर्ज्यम् - दोपहर 03:36 बजे से शाम 05:11 बजे तक

करण

गर - देर रात 12:29 बजे से सुबह 11:55 बजे तक
वणिज - सुबह 11:55 बजे से देर रात 11:26 बजे तक
विष्टि - देर रात 11:26 बजे से अगले दिन 4 नवंबर की सुबह 11:03 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES