App

Aaj Ka Panchang: कार्तिक कृष्‍ण दशमी पर बने ब्रह्म और इंद्र योग, आज नहीं रहेगा अभिजीत मुहूर्त, देखें पंचांग

Today Panchang: आज कार्तिक कृष्‍ण पक्ष की दशमी तिथि है और बुधवार होने से भगवा गणेश की पूजा की जाएगी. हालांकि आज अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा, लेकिन 2 शुभ योग - ब्रह्म योग और इन्‍द्र योग बन रहे हैं. देखें 4 नवंबर का दैनिक पंचांग.

Aaj Ka Panchang: कार्तिक कृष्‍ण दशमी पर बने ब्रह्म और इंद्र योग, आज नहीं रहेगा अभिजीत मुहूर्त, देखें पंचांग
Image Credit: 4 नवंबर 2026, बुधवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)

Aaj Ka Panchang 4 November 2026: आज सुबह 11:03 बजे तक कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की दशमी तिथि है और उसके बाद एकादशी तिथि शुरू होगी. हालांकि आज दशमी तिथि ही मानी जाएगी क्‍योंकि सूर्योदय इसी तिथि में हो रहा है. वहीं सुबह 8 बजे तक ब्रह्म योग और उसके बाद इन्‍द्र योग रहेगा.

वहीं राहुकाल दोपहर 12:10 से शुरू होगा. इसलिए आज अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा. राहुकाल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है और अभिजीत मुहूर्त दोपहर में 12 बजे के आसपास ही रहता है. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें आज का पंचांग.

4 नवंबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - सुबह 11:03 बजे तक कार्तिक कृष्‍ण दशमी तिथि रहेगी और उसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी.

आज का वार - बुधवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - नहीं.

आज के ग्रह गोचर - पूरे दिन चंद्रमा सिंह राशि में रहेंगे. दोपहर 03:57 बजे शुक्र और गुरु मिलकर लाभ दृष्टि योग बनाएंगे. शाम 07:52 बजे सूर्य बुध 0 डिग्री पर रहकर युति दृष्टि योग बनाएंगे.

आज का नक्षत्र - 4 नवंबर की तड़के सुबह 03:26 बजे से पूरे दिन पूर्व फाल्‍गुनी नक्षत्र रहेगा.

आज के योग - सुबह 8 बजे तक ब्रह्म योग रहेगा और इसके बाद इन्‍द्र योग प्रारंभ होगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - सुबह 06:37 बजे 
सूर्यास्त - शाम 05:43 बजे
चन्द्रोदय - देर रात 01:53 बजे 
चन्द्रास्त - दोपहर 02:38 बजे
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:02 बजे से 05:50 बजे 
अभिजीत मुहूर्त - Nil
अमृत काल - रात 09:24 बजे से देर रात 11:00 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - दोपहर 12:10 बजे से 01:33 बजे तक
यम गण्ड - सुबह 08:00 बजे से 09:24 बजे तक
कुलिक - सुबह 10:47 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
वर्ज्यम् - सुबह 11:27 बजे से दोपहर 01:03 बजे तक

करण

विष्टि - 3 नवंबर की देर रात 11:26 बजे से 4 नवंबर की सुबह 11:03 बजे तक
बव - सुबह 11:03 बजे से देर रात 10:47 बजे तक
बालव - देर रात 10:47 बजे से 5 नवंबर की सुबह 10:36 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More