SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Panchang: अशुभ व्‍यातीपात योग में शुरू होगा दिन, दोपहर में रहेगा भद्रा काल, देखें 28 अक्‍टूबर का पंचांग

Today Panchang: आज कार्तिक कृष्‍ण तृतीया तिथि है. सुबह से ही सर्वार्थ सिद्धि योग सक्रिय हो जाएगा. वहीं दोपहर में भद्रा काल रहेगा. 28 अक्‍टूबर 2026, बुधवार के पंचांग में देखें आज के योग, मुहूर्त, नक्षत्र, राहुकाल, भद्राकाल आदि जरूरी डिटेल्‍स.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 28, 2026, 04:15 AM IST | Updated: Oct 28, 2026, 04:20 AM IST
Image Credit: 28 अक्‍टूबर 2026, बुधवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)
Join

Aaj Ka Panchang 28 October 2026: आज कार्तिक मास का दूसरा दिन है, सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्‍नान करना, श्रीहरि की पूजा करना बहुत शुभ फल देगा. 28 अक्‍टूबर 2026, बुधवार को सुबह करीब 4 बजे से पूरे दिन कार्तिक कृष्‍ण तृतीया तिथि रहेगी. सुबह व्‍यातीपात योग और सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. सुबह 06:31 बजे से ही सर्वार्थ सिद्धि योग प्रारंभ हो जाएगा. वहीं दोपहर 02:36 बजे से भद्रा काल शुरू होगा, जो देर रात 01:06 बजे तक रहेगा. बुधवार रहने से आज कोई अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें 28 अक्‍टूबर का दैनिक पंचांग.  

28 अक्‍टूबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - कार्तिक कृष्‍ण पक्ष की तृतीया तिथि सुबह 04:07 बजे से शुरू होगी और पूरे दिन रहेगी.

आज का वार - बुधवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - नहीं.

आज के ग्रह गोचर - चंद्रमा पूरे दिन अपनी उच्‍च राशि वृष में रहेंगे.

आज का नक्षत्र - दोपहर 01:26 बजे तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा और उसके बाद रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ होगा.

आज के योग - सुबह 07:18 बजे तक व्‍यातीपात योग रहेगा, इसके बाद वरीयान योग प्रारंभ होगा, जो पूरे दिन रहेगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:33 AM
सूर्यास्त - 5:47 PM
चन्द्रोदय - Oct 28 7:31 PM
चन्द्रास्त - Oct 29 9:47 AM

(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:58 बजे से 05:46 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - Nil
अमृत काल - सुबह 11:14 बजे से दोपहर 12:41 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - दोपहर 12:10 बजे से 01:34 बजे तक
यम गण्ड - सुबह 07:58 बजे से 09:22 बजे तक
कुलिक - सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
वर्ज्यम् - तड़के सुबह 03:56 बजे से 05:23 बजे तक

करण

वणिज - सुबह 04:07 बजे से दोपहर 02:37 बजे तक
विष्टि - दोपहर 02:37 बजे से देर रात 01:07 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES