SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Aaj Ka Panchang: कार्तिक मास आज से शुरू, बने 3 बेहद शुभ योग, देखें 27 अक्‍टूबर का पंचांग

Today Panchang: आज से पवित्र कार्तिक महीना शुरू हो रहा है और इसी के साथ ढेर सारे त्‍यौहारों का मौसम भी आ गया है. कार्तिक मास 3 बेहद शुभ योगों में शुरू हो रहा है लेकिन दोपहर में राहुकाल रहेगा. देखें 27 अक्‍टूबर का पंचांग.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 27, 2026, 04:06 AM IST | Updated: Oct 27, 2026, 04:10 AM IST
Image Credit: 27 अक्‍टूबर 2026, मंगलवार का दैनिक राशिफल. (Photo: Zee News)
Join

Aaj Ka Panchang 27 October 2026: श्रीहरि विष्‍णु और माता लक्ष्‍मी की पूजा का विशेष महीना कार्तिक मास 27 अक्‍टूबर 2026, मंगलवार यानी कि आज से शुरू हो रहा है. इतना ही नहीं इस पवित्र महीने की शुरुआत के मौके पर त्रिपुष्‍कर योग, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है. साथ ही चंद्रमा अपनी उच्‍च राशि वृष में आएंगे. इन शुभ योगों में पूजा-पाठ करने का कई गुना ज्‍यादा फल मिलने की मान्‍यता है. साथ ही काम सिद्ध यानी कि सफल होते हैं. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर देखें 27 अक्‍टूबर 2026, मंगलवार का दैनिक पंचांग.

27 अक्‍टूबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - कार्तिक कृष्‍ण प्रतिपदा तिथि सुबह 07:01 बजे तक रहेगी. उदयातिथि के कारण आज से कार्तिक महीने की शुरुआत मानी जाएगी.

आज का वार - मंगलवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - कार्तिक मास की शुरुआत. 

(यह भी पढ़ें - सबसे हैपनिंग महीना: अगले 30 दिन तक हर दूसरे दिन बड़ा व्रत-त्‍योहार, देखें कार्तिक मास 2026 का पूरा कैलेंडर) 

आज के ग्रह गोचर - द्रिक पंचांग के अनुसार, रात 09:06 बजे चंद्रमा अपनी उच्‍च राशि वृष में प्रवेश करेंगे.

आज का नक्षत्र - दोपहर 03:39 बजे तक भरणी नक्षत्र रहेगा और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र प्रारंभ होगा.

आज के योग - सुबह 10:52 बजे तक सिद्धि योग रहेगा. इसके बाद व्‍यातीपात योग प्रारंभ होगा. दोपहर 03:39 बजे से त्रिपुष्‍कर योग और सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू होगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:33 AM
सूर्यास्त - 5:48 PM
चन्द्रोदय - Oct 27 6:36 PM
चन्द्रास्त - Oct 28 8:39 AM
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:57 बजे से 05:45 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक
अमृत काल - सुबह 11:15 बजे से दोपहर 12:43 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - दोपहर 02:59 बजे से शाम 04:23 बजे तक
यम गण्ड - सुबह 09:22 बजे से 10:46 बजे तक
कुलिक - दोपहर 12:10 बजे से 01:35 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 08:48 बजे से 09:33 बजे तक, रात 10:54 बजे तक देर रात 11:45 बजे तक
वर्ज्यम् - तड़के सुबह 02:32 बजे से 03:59 बजे तक

करण

कौलव - सुबह 07:02 बजे तक
तैतिल - सुबह 07:02 बजे से शाम 05:36 बजे तक
गर - शाम 05:36 बजे से 28 अक्‍टूबर की सुबह 04:07 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES