आज का पंचांग : देव दीपावली पर शिव योग में होगा दीपदान, स्नान-दान समय समेत देखें 24 नवंबर का पंचांग
दैनिक पंचांग: 24 नवंबर को आज एकसाथ कई पर्व मनाए जाएंगे - देव दीपावली, प्रकाश पर्व, मासिक कार्तिगई और कार्तिक पूर्णिमा. इस मौके पर शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं. देखें 24 नवंबर का पंचांग.
Aaj Ka Panchang 24 November 2026: कार्तिक पूर्णिमा के दिन कार्तिक मास का समापन होता है और यह तिथि कितनी महत्वपूर्ण है, इस बात का अंदाजा इससे ही लगा सकते हैं कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन कितने सारे पर्व मनाए जाते हैं. आज 24 नंवबर को कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र नदियों में स्नान होगा, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की विशेष पूजा होगी. पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा. शाम को देव दीपावली मनाई जाएगी, काशी के घाटों से लेकर देश भर की नदियों, मंदिरों में दीपदान होंगे. वहीं गुरुद्वारों में प्रकाश पर्व की रोशनी होगी. पुष्कर में महास्नान होगा.
इस खास मौके पर शिव योग और सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहे हैं, जिससे दिन का महत्व और बढ़ गया है. आज स्नान-दान, दीपदान के लिए शुभ मुहूर्त कब है, राहुकाल कब रहेगा, नक्षत्र-योग आदि जानने के लिए देखें 24 नवंबर 2026, मंगलवार का दैनिक पंचांग. जिसमें दी गईं जानकारियां प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग के आधार पर की गई हैं.
24 नवंबर 2026 का पंचांग
आज की तिथि - कार्तिक शुक्ल पूर्णिमा तिथि 24 नवंबर की रात 08 23 बजे तक रहेगी. इसके बाद मार्गशीर्ष कृष्ण प्रतिपदा तिथि शुरू होगी.
आज का वार - मंगलवार.
आज के व्रत-त्योहार - पूर्णिमा व्रत, देव दिवाली, कार्तिक पूर्णिमा स्नान, प्रकाश पर्व, गुरु नानक जयंती,
आज के ग्रह गोचर - द्रिक पंचांग के अनुसार, चंद्रमा सुबह 07:24 बजे वृष राशि में प्रवेश करेगा.
आज का नक्षत्र - रात 11:25 बजे तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा. उसके बाद रोहिणी नक्षत्र प्रारंभ होगा.
आज के योग - शाम 04:05 बजे तक परिघ योग रहेगा और इसके बाद शिव योग रहेगा.
सूर्य व चंद्रमा का समय
सूर्योदय - सुबह 06:50 बजे
सूर्यास्त - शाम 05:36 बजे
चन्द्रोदय - शाम 05:15 बजे
चन्द्रास्त - अगले दिन 25 नवंबर की सुबह 07:26 बजे तक
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)
आज के शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 05:15 बजे से 06:03 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक
अमृत काल - रात 09:15 बजे से देर रात 10:40 बजे तक
आज के अशुभ काल
राहुकाल - दोपहर 02:54 बजे से शाम 04:15 बजे तक
यम गण्ड - सुबह 09:32 बजे से 10:52 बजे तक
कुलिक - दोपहर 12:13 बजे से 01:34 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 08:59 बजे से 09:42 बजे तक, देर रात 10:54 बजे से 11:47 बजे तक
वर्ज्यम् - दोपहर 12:43 बजे से 02:08 बजे तक
करण
विष्टि - सुबह 10:05 बजे तक
बव - सुबह 10:05 बजे से रात 08:23 बजे तक
बालव - रात 08:23 बजे से 25 नवंबर की सुबह 06:38 बजे तक
(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)