App

क्‍यों शुभ माने जा रहे अक्‍टूबर के पंचक? दशहरे के कुछ घंटे बाद ही होंगे शुरू, पर दिवाली की सफाई में आएगी अड़चन!

अक्‍टूबर के पंचक बेहद खास हैं. एक तो इनके शुरू होने का समय और दिन विशेष है. हालांकि पंचक के चलते कई लोगों को दिवाली से पहले किए जाने जरूरी काम करने में समस्‍या आ सकती है. लिहाजा पहले से तैयारी कर लें.

क्‍यों शुभ माने जा रहे अक्‍टूबर के पंचक? दशहरे के कुछ घंटे बाद ही होंगे शुरू, पर दिवाली की सफाई में आएगी अड़चन!
Image Credit: अक्‍टूबर में राज पंचक लग रहे है, जिन्‍हें कुछ कामों के लिए शुभ माना जाता है. (Photo:AI)

हर महीने पंचक के 5 अशुभ दिन आते हैं, जिनमें कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. लेकिन अक्‍टूबर महीने के पंचक खास हैं और इन्‍हें काफी हद तक शुभ कहा जा सकता है. ये पंचक दशहरा पर्व के तुरंत बाद शुरू हो रहे हैं. पौराणिक कथाओं के अनुसार, रावण का वध पंचक काल में ही हुआ था. साथ ही उसके पूरे कुटुंब का भी नाश हो गया था. इसलिए पंचक में किसी की मृत्‍यु होने पर उसका अंतिम संस्‍कार विशेष विधि से करने की परंपरा कई जगह है. अक्‍टूबर में पंचक कब से कब तक हैं और ये क्‍यों खास हैं?

अक्‍टूबर 2026 में राज पंचक

द्रिक पंचांग के अनुसार, पंचक 21 अक्‍टूबर 2026 की सुबह 7 बजे से प्रारंभ होंगे और 25 अक्‍टूबर की शाम 07:22 बजे समाप्‍त होंगे. ये पंचक 21 अक्‍टूबर, बुधवार से शुरू हो रहे हैं, जिन्‍हें राज पंचक कहा जाता है.

वहीं 20 अक्‍टूबर 2026 को दशहरा महापर्व मनाया जाएगा. बल्कि मशहूर मैसूर का दशहरा और बंगाल विजयादशमी 21 अक्‍टूबर को ही मनाई जाएगी. जबकि देश में ज्‍यादातर स्‍थानों पर रावण दहन 20 अक्‍टूबर को होगा और इसी दिन दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन होगा.

इन कामों के लिए राज पंचक शुभ

धर्म-शास्‍त्रों के अनुसार, बुधवार और गुरुवार से शुरू होने वाले पंचक को राजपंचक कहा जाता है. ये पंचक अन्‍य पंचकों की तुलना में कम अशुभ माने जाते हैं. बल्कि इन्‍हें कुछ कामों के लिए तो उत्‍तम माना गया है. जैसे - 
- इन पंचक में सरकारी काम या सत्‍ता-प्रशासन से जुड़े काम करना सफलतादायी माना गया है. 
- इसके लिए यह राजनीति से जुड़े लोगों के लिए भी अच्‍छे माने गए हैं. 
- इन पंचकों में जमीन-संपत्ति, कारोबारी लेन-देन किए जा सकते हैं. 
- राजपंचक मान-सम्‍मान दिलाने वाले माने गए हैं.

हालांकि इन पंचकों में भी लकड़ी, फर्नीचर, ज्‍वलनशील सामान, पलंग, बिस्‍तर लेना अशुभ होता है. साथ ही नए घर के निर्माण की शुरुआत, घर की छत डलवाना भी वर्जित होता है.

पंचक से पहले निपटा लें दिवाली के ये काम

कई जगहों पर पंचक में दीपावली की सफाई, पेंट आदि की शुरुआत करना अशुभ माना जाता है. लिहाजा 21 अक्‍टूबर से 25 अक्‍टूबर के बीच सफाई की शुरुआत न करें. इसके लिए आप 21 अक्‍टूबर से पहले प्रतीकात्‍मक तौर पर घर की किसी दीवार पर थोड़ा सा पेंट कर दें, ताकि आप फिर पंचक में भी अपना काम जारी रख सकते हैं.

वहीं जो लोग दीपावली के मौके पर घर के लिए नया फर्नीचर लेना चाहते हैं, वे पंचक के पहले यह काम कर लें, वरना 25 अक्‍टूबर को पंचक खत्‍म होने के बाद खरीदारी करें.

(Disclaimer: यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पंचांग पर आधारित है. अलग-अलग परंपराओं में मतभेद संभव हैं.पंचांग के समय स्थानीय गणना के अनुसार बदल सकते हैं. इसे वैज्ञानिक सलाह या अनिवार्य प्रतिबंध के रूप में न लें.)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More