App

October Festival Calendar 2026 : अक्टूबर में व्रत-त्योहारों की भरमार, सूर्य से लेकर गुरु तक बदलेंगे चाल! देखें लिस्ट

अक्टूबर की शुरुआत जितिया व्रत से हो रही है, इसके बाद नवरात्रि, दशहरा, शरद पूर्णिमा और करवा चौथ समेत कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे. साथ ही कई बड़े ग्रह भी अपनी चाल बदल रहे हैं. देखिए अक्टूबर के व्रत-त्योहार लिस्ट और ग्रह-गोचर की लिस्‍ट.

October Festival Calendar 2026 : अक्टूबर में व्रत-त्योहारों की भरमार, सूर्य से लेकर गुरु तक बदलेंगे चाल! देखें लिस्ट
Image Credit: अक्‍टूबर में कई व्रत त्‍योहार पड़ रहे हैं और महत्‍वपूर्ण ग्रह-गोचर की लिस्‍ट. (Photo: Zee News)

साल 2026 का अक्टूबर महीना व्रत-त्योहारों के लिहाज से बेहद खास है. इस महीने की शुरुआत पितृ पक्ष में हो रही है. महालक्ष्‍मी व्रत का समापन होगा, जितिया व्रत रखा जाएगा. इसके बाद नवरात्र, दशहरा और शरद पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा. फिर अक्‍टूबर के आखिर में सुहागिनों का पर्व करवा चौथ व्रत आएगा. इस तरह यह पूरा महीना व्रत-त्‍योहारों और उत्‍सवों से सराबोर है. वहीं दूसरी तरफ सूर्य, गुरु जैसे बड़े ग्रह भी अक्‍टूबर में चाल बदलेंगे और सभी लोगों की जिंदगी पर असर डालेंगे. यहां देखिए पूरी इवेंट लिस्‍ट और प्रमुख व्रत-त्‍योहार.  

october 2026 calendar

अक्‍टूबर 2026 व्रत-त्योहार लिस्‍ट

1 अक्‍टूबर 2026 - षष्‍ठी श्राद्ध 
2 अक्‍टूबर 2026 - रोहिणी व्रत और सप्‍तमी श्राद्ध, महात्‍मा गांधी जयंती
3 अक्‍टूबर 2026 - जीवित्‍पुत्रिका व्रत, महालक्ष्‍मी व्रत पूर्ण और कालाष्‍टमी, अष्‍टमी श्राद्ध 
4 अक्‍टूबर 2026 - नवमी श्राद्ध 
5 अक्‍टूबर 2026 - दशमी श्राद्ध 
6 अक्टूबर 2026 - इंदिरा एकादशी, एकादशी श्राद्ध 
7 अक्‍टूबर 2026 - द्वादशी श्राद्ध
8 अक्‍टूबर 2026 - प्रदोष व्रत, मासिक शिवरात्रि, कलियुग दिवस, त्रयोदशी श्राद्ध
9 अक्‍टूबर 2026 - चतुर्दशी श्राद्ध 
10 अक्टूबर 2026 - सर्वपितृ अमावस्या, अन्‍वाधान
11 अक्टूबर  2026 - शारदीय नवरात्रि प्रारंभ, घटस्थापना, महाराजा अग्रसेन जयंती 
12 अक्‍टूबर 2026 - चंद्र दर्शन, 
14 अक्‍टूबर 2026 - कपर्दिश चतुर्थी 
15 अक्‍टूबर 2026 - उपांग ललिता व्रत 
16 अक्टूबर  2026 - सरस्वती आवाहन, कल्‍पारंभ, अकाल बोधन, स्‍कंद षष्‍ठी, 
17 अक्टूबर  2026 - सरस्वती पूजा, नवपत्रिका पूजा, तुला संक्रांति,
18 अक्‍टूबर 2026 - सरस्‍वती बलिदान  
19 अक्टूबर  2026 - दुर्गा अष्टमी, महानवमी, सन्धि पूजा (कुछ पंचांग में दुर्गा अष्‍टमी 18 अक्‍टूबर को भी बताई गई है) 
20 अक्टूबर 2026 - विजयादशमी/दशहरा, आयुध पूजा, दुर्गा विसर्जन, बंगाल महानवमी, बुद्ध जयंती, अपराजिता जयंती 
21 अक्‍टूबर 2026 - विद्यारंभ का दिन, मैसूर का दशहरा,  
22 अक्टूबर  2026 - पापांकुशा एकादशी
25 अक्टूबर 2026 - शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूजा
26 अक्टूबर 2026 - आश्विन पूर्णिमा, वाल्मिकी जयंती, मीराबाई जयंती 
27 अक्‍टूबर 2026 - कार्तिक मास आरंभ, मासिक कार्तिगाई,
29 अक्टूबर 2026 - करवा चौथ

अक्‍टूबर के अहम ग्रह-गोचर

शुक्र वक्री - 3 अक्‍टूबर 2026 को दोपहर 12:45 बजे 
शनि का उत्‍तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश - शाम 07:28 बजे  
सूर्य का तुला राशि में गोचर - 17 अक्‍टूबर 2026 की शाम 07:57 बजे 
बुध वक्री - 24 अक्‍टूबर 2026 की दोपहर 12:41 बजे 
गुरु का सिंह राशि में गोचर - दोपहर 12:50 बजे

(Disclaimer: व्रत-त्योहारों की तिथियां क्षेत्र और स्थानीय पंचांग के अनुसार कुछ हद तक अलग हो सकती हैं. पूजा और व्रत के मुहूर्त के लिए अपने क्षेत्र के पंचांग की पुष्टि करें. ग्रहों की स्थिति और उनके प्रभाव से जुड़ी बातें ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More