App

मां का वाहन: नवरात्र में मां का आगमन शुभ, पर प्रस्‍थान अशुभ, माता की सवारी दे रही तबाही के संकेत!

Navratri 2026 Mata ki Sawari Meaning: 11 अक्‍टूबर से नवरात्र शुरू हो रही हैं. इस बार माता रानी के आगमन और प्रस्‍थान की सवारी क्‍या है और यह क्‍या संकेत दे रही है, यह जान लें. शास्‍त्रों के अनुसार, नवरात्र के प्रारंभ और समापन से माता की सवारी तय होती है.

मां का वाहन: नवरात्र में मां का आगमन शुभ, पर प्रस्‍थान अशुभ, माता की सवारी दे रही तबाही के संकेत!
Image Credit: इस साल शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा के आगमन का वाहन गज और प्रस्‍थान का वाहन मुर्गा है. (Photo: AI)

उत्‍सव की नवरात्र यानी कि शारदीय नवरात्र का प्रारंभ होने के अब कुछ ही दिन बाकी हैं. 9 दिन तक माता के भक्‍त व्रत रखते हैं, पूजा-अर्चना करते हैं और उत्‍सव मनाते हैं. भव्‍य पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान होती हैं. मां दुर्गा से लोग धन-समृद्धि की प्रार्थना करते हैं. मनोकामनाएं मानते हैं. धार्मिक मान्‍यता है कि नवरात्र में माता के आगमन और प्रस्‍थान की सवारी का लोगों के जीवन पर बड़ा असर पड़ता है. इस साल आगमन की सवारी हाथी तो शुभ संकेत दे रही है लेकिन मुर्गे पर प्रस्‍थान अशुभ माना जा रहा है.

माता के आगमन-प्रस्‍थान की सवारी

द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल नवरात्र 11 अक्‍टूबर, रविवार से प्रारंभ हो रही हैं और 19 अक्‍टूबर, सोमवार को नवमी पर समाप्‍त होंगी. वहीं 20 अक्‍टूबर, मंगलवार को दशहरा पर दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ मां का प्रस्‍थान होगा. मान्‍यता है कि इन 9 दिनों में मातारानी धरतीलोक पर अपने भक्‍तों के बीच आती हैं. उनके आने-जाने की सवारी नवरात्र के प्रारंभ और समापन के दिन से तय होती है. देवी भागवत पुराण में इसका उल्‍लेख मिलता है.

आगमन की सवारी - जब नवरात्र का प्रारंभ रविवार को हो तो मां का आगमन हाथी या गज होता है. 
प्रस्‍थान की सवारी - जब दशहरा मंगलवार या शनिवार को पड़े तो मां दुर्गा का प्रस्‍थान मुर्गे (चरणायुध) पर होता है.  

हाथी की सवारी का संकेत

यदि नवरात्र के आगमन पर माता का वाहन हाथी हो तो इसे सुख-शांति, समृद्धि और ज्ञान से जोड़ा जाता है. यानी कि लोगों का धन-धान्य बढ़ता है, तंगी दूर होती है. राज्‍य में सुख-शांति और खुशहाली आती है. साथ ही यह अच्‍छी वर्षा और फसल आने का योग बनाती है.

मुर्गे की सवारी का संकेत

वहीं जब माता का वाहन मुर्गा या चरणायुध हो तो इसका संकेत शुभ नहीं माना जाता है. धर्म-शास्‍त्रों में इस वाहन को प्राकृतिक आपदाओं, आपसी कलह, शोक और अशांति का प्रतीक माना गया है. यानी कि राज्‍य में या लोगों के बीच झगड़े बढ़ सकते हैं. कोई दुख की खबर आ सकती है. मन अशांत रह सकता है.

बता दें कि इस साल 11 अक्‍टूबर 2026 से नवरात्र प्रारंभ हो रही हैं. इसी दिन घर-घर में घटस्‍थापना होगी और भव्‍य पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान होंगी. घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 11 अक्‍टूबर की सुबह 06:19 बजे से 10:12 बजे तक और 
अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा.

(Disclaimer: देवी की सवारी से जुड़े शुभ-अशुभ संकेत धार्मिक मान्यताओं और परंपरागत ज्योतिषीय व्याख्याओं पर आधारित हैं. इन्हें निश्चित भविष्यवाणी या वैज्ञानिक तथ्य के रूप में नहीं लेना चाहिए. विभिन्न पंचांग और परंपराओं में इनकी व्याख्या अलग हो सकती है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो