SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

साईं बाबा के चरणों में भक्त ने रखा बेशकीमती हार, करोड़ों का दान गुप्त रखने की लगाई गुहार

शिर्डी में साईं बाबा के दरबार में एक भक्‍त ने करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपए कीमत का कीमती हार चढ़ाया है. वहीं एक अन्‍य भक्‍त ने चांदी के बिस्किटें दान की हैं.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 27, 2026, 09:05 IST | Updated: Nov 27, 2026, 09:13 IST
Image Credit: मुंबई के भक्‍त ने शिर्डी में साईं बाबा को 1 करोड़ से ज्‍यादा कीमत का हार और दूसरे भक्‍त ने 2 किलो चांदी की बिस्किट चढ़ाई हैं. (Photo: IANS, Social Media)
Join

देश के प्रमुख तीर्थ में से एक शिर्डी के साईं बाबा मंदिर में आए दिन भक्‍त कीमती चढ़ावे चढ़ाते हैं. ऐसा ही कीमती चढ़ावा हाल ही में एक भक्‍त ने चढ़ाया है. यह हीरे जड़ा हुआ सोने का बेहद खूबसूरत और कीमती हार है, जिसकी कीमत ट्रस्‍ट ने 1 करोड़ 16 लाख रुपए बताई है. वहीं एक अन्‍य भक्‍त ने साईंबाबा के चरणों में 2 किलो चांदी के बिस्किट अर्पित किए हैं.

नाम गुप्‍त रखने की गुहार

कीमती हार और चांदी की बिस्किटें चढ़ाने वाले दोनों ही भक्‍तों ने अपना नाम गुप्‍त रखने की गुजारिश की है. बताया जा रहा है कि कीमती हार चढ़ाने वाला भक्‍त मुंबई का है, उसने वह कीमती हार साईं बाबा के चरणों में अर्पित किया और मंदिर ट्रस्‍ट से अनुरोध किया कि उसका नाम गुप्‍त रखा जाए.

इसी तरह जिस दूसरे भक्‍त ने चांदी की बिस्किट दान की हैं, उसने भी अपना नाम गुप्‍त रखने की इच्‍छा जताई है. 2 किलो चांदी की बिस्किट की कीमत 3 लाख 7 हजार रुपये बताई गई है. बताया जा रहा है कि मन्‍नत पूरी होने पर भक्‍त ने 2 किलो चांदी साईं बाबा मंदिर में दान की है.

 

 

हार पर हीरे से बना 'ऊं' का डिजाइन

मुंबई के भक्त की ओर से चढ़ाया गया सोने का हार बेशकीमती रत्‍नों से जड़ा हुआ है. इसमें कई हीरे लगे हैं और हार पर हीरे से 'ओम' का डिजाइन भी बनाया गया है. यह हार कीमती होने के साथ-साथ बेहद खूबसूरत भी है. आईएएनएस की रिपार्ट के अनुसार, मंदिर ट्रस्ट के CEO गोरक्ष गाड़ीलकर ने बताया कि इस हार को दोपहर की आरती के समय साईं बाबा को पहनाया गया.

साईं बाबा मंदिर का ट्रस्‍ट विशाल अन्‍नछत्र चलाने के साथ-साथ कई सेवा कार्य भी करता है. जिसमें दो अस्पताल, भक्त निवास, एजुकेशन कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाएं शामिल हैं. दान से आई बड़ी राशि का इस्‍तेमाल इन व्‍यवस्‍थाओं को सुचारू रूप से चलाने में होता है.

तिरुमाला मंदिर में भक्‍न ने चढ़ाए 121 किलो के गहने

इससे पहले तिरुमाला मंदिर में एक भक्‍त ने 121 किलो सोने के गहने अर्पित करके पूरे देश में तहलका मचा दिया. इस ऐतिहासिक दान की चर्चा हर जगह हो रही है. श्री वेंकटेश्वर स्वामी को चढ़ाए गए सोने और कीमती रत्‍नों से बने 121 किलोग्राम गहनों की कीमत 207 करोड़ रुपये आंकी गई है. भक्‍त वर्धमान जैन और राधिका जैन ने परिवारसहित यह बेशकीमती चढ़ावा आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू की मौजूदगी में मंदिर ट्रस्‍ट को सौंपा.

इसमें भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के लिए 46 आभूषण चढ़ाए गए हैं, जो बेहद खूबसूरत हैं. 24 कैरेट सोने से बने इन आभूषणों को बनाने में हीरे, नीलम, पुखराज, माणिक, पन्‍ना आदि कीमती रत्‍नों का भी बड़े पैमाने पर इस्‍तेमाल किया गया है. ये आभूषण 106 किलोग्राम सोने के हैं और बाकी 15 किलोग्राम सोने से तिरुचानूर मंदिर में विराजमान देवी के लिए श्री पद्मावती अम्मावरी वस्त्रम तैयार किए जाएंगे. 

(यह भी देखें- तिरुमाला में महादान: चेन्नई के दंपती ने भगवान वेंकटेश्वर को भेंट किए 121 किलो सोने और हीरे से बने आभूषण) 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES