SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कब है कार्तिक माह का मासिक दुर्गाष्टमी व्रत? जानें मां दुर्गा की पूजा विधि शुभ मुहूर्त और नियम

Masik Durga Ashtami 2026: नवंबर 2026 में मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत किस दिन रखा जाएगा, इस दिन भगवती मां दुर्गे की उपासना किस मुहूर्त में और किस विधि से की जाएगी? इस बारे में विस्तार से जानने के लिए आइए इस लेख को पूरा पढ़ें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 12, 2026, 07:04 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 07:07 PM IST
Join

Masik Durga Ashtami 2026: मासिक दुर्गाष्टमी का पर्व भगवती मां दुर्गा की उपासना के लिए समर्पित है. हर माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली अष्टमी तिथि पर मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखने का विधान है. इस व्रत पर भक्त मां दुर्गा की विशेष पूजा करते हैं और कुछ विशेष नियमों का पालन कर व्रत का संकल्प करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां दुर्गा की पूजा करने से भक्त की शक्ति बढ़ती है और मन शांत होता है. जीवन की सकारात्मकता बढ़ती है. आइए जानें नवंबर 2026 में मासिक दुर्गाष्टमी का मुहूर्त और पूजा विधि क्या है.

कब है नवंबर में मासिक दुर्गाष्टमी 2026?

पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का प्रारंभ 17 नवंबर 2026 को सुबह 4 बजकर 19 मिनट से होगा और तिथि का समापन 18 नवंबर 2026, सुबह 6 बजकर 4 मिनट पर होगा. इस तरह कार्तिक माह में मासिक दुर्गाष्टमी व्रत 17 नवंबर, मंगलवार को रखा जाएगा.

मासिक दुर्गाष्टमी 2026 मुहूर्त और योग

अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक.
अमृत काल- शाम 05:11 बजे से शाम 06:56 बजे तक.
योग- वृद्धि योग सुबह 07:54 बजे तक.

मासिक दुर्गाष्टमी 2026 मां दुर्गा की पूजा विधि

व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान आदि कर साफ कपड़े पहनें.
पूजा स्थल को साफ कर लें.
एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करें.
मां दुर्गा को लाल फूल अर्पित करें.
लाल चुनरी, अक्षत और कुमकुम चढ़ाएं.
माता रानी को फल चढ़ाएं और मिठाइयों का भोग अर्पित करें. 
मां दुर्गा के सामने घी का दीपक जलाएं. धूप भी जला लें.
अब मन को शांत कर दुर्गा चालीसा का पाठ करें.
दुर्गा सप्तशती का भी पाठ कर सकते हैं.
अब मां दुर्गा की आरती कर पूजा को संपन्न करें. 
परिवार की सुख-समृद्धि के लिए हाथ जोड़कर माता से प्रार्थना करें.

मासिक दुर्गाष्टमी के नियम

मासिक दुर्गाष्टमी व्रत वाले दिन घर और पूजा स्थल की सफाई जरूर करें.
पूजा में बासी फूल या खराब फल को न रखें.
तामसिक भोजन जैसे मांस, मछली और शराब का सेवन इस दिन वर्जित है.
व्रत रखने वाले लोग किसी का अपमान न करें. कटु वचन न बोलें और झगड़ा न करें.
पूजा करते समय मन में नकारात्मक विचार न रखें और मां के लिए श्रद्धा भाव रखें.

(Disclaimer - यह लेख सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, इसे अंतिम सत्य न मानें. व्रत, पूजा विधि और तिथियों के लिए स्थानीय पंचांग व विद्वान ब्राह्मण से सलाह लें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES