SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मार्गशीर्ष माह में भगवान विष्णु के इन शक्तिशाली मंत्रों का करें जाप, करियर में तरक्की और मनोकामना पूर्ति के खुलेंगे रास्ते!

मार्गशीर्ष महीने में श्रीविष्णु की पूजा की जाती है. पूजा के समय अगर कुछ विशेष मंत्रों का जाप करें तो जीवन की परेशानियों का अंत हो सकता है. ऐसे मंत्र जिनके जाप से करियर, कारोबार और पारिवारिक सुख में वृद्धि हो सकती है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 24, 2026, 18:35 IST | Updated: Nov 24, 2026, 18:41 IST
Join

मार्गशीर्ष माह में जो लोग तीर्थ स्थलों पर जाकर भगवान के दर्शन नहीं कर पाते हैं वे घर पर ही विष्णु जी की पूजा कर उनकी कृपा पा सकते हैं. इस माह में स्नान आदि कर दान करें तो पुण्य फलों की प्राप्ति हो सकती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने में घर पर विधि-विधान से भगवान विष्णु जी की पूजा करें और एकाग्रता के साथ कुछ विशेष मंत्रों का जाप करें. ध्यान रहे मंत्र जाप को लेकर अपने घर के पुरोहित या पंडित जी से सलाह जरूर कर लें. आइए जानें करियर में तरक्की से लेकर मनोकामना पूर्ति के लिए किन-किन मंत्रों का जाप कर सकते हैं.

मार्गशीर्ष मास में किन मंत्रों का जाप करें?

मंत्र है- ॐ अच्युताय नमः।
बिजनेस में सफलता के लिए इस मंत्र का जाप करें. इस माह 11 लोगों को वैजयंती माला भेंट करें.

मंत्र है- ॐ मधुसूदनाय नमः।
दांपत्य रिश्ते में सुख और प्रेम बढ़ाने के लिए इस मंत्र का जाप करें. इस महीने श्रीहरि जी के मंदिर जाकर रसभरी मिठाई दान करें.

मंत्र है- ॐ गोविंदाय नमःछ।
नौकरी में अगर सैलरी नहीं बढ़ रही है तो इस मंत्र का जाप करें. इस माह छोटे बच्चों को गर्म कपड़े भेंट करें.

मंत्र है- ॐ त्रिविक्रमाय नमः।
अगर कार्यस्थल पर अपना प्रभाव बढ़ाना है तो इस मंत्र का जाप करें. घर के मंदिर में दक्षिणावर्ती शंख स्थापित कर उसकी पूजा करें.

मंत्र है- ॐ माधवाय नमः।
पारिवारिक संबंधों में अगर टकराव चल रहा है तो इस मंत्र का जाप करें. इस महीने सुबह उठकर बड़ों का आशीर्वाद जरूर लें.

मंत्र है- ॐ नमो भगवते नारायणाय मंत्र:।
अगर मनोकामनाओं की पूर्ति नहीं हो रही है तो मार्गशीर्ष माह में श्रीहरि की पूजा करें और इस मंत्र का जाप करें. इस माह दान करें.

मंत्र है- ॐ दामोदराय नमः।
राजनीति में अपना नाम बनाना है और ऊंचा पद पाना है तो इस मंत्र का जाप करें. पीले रंग की धातु से बने किसी बर्तन का दान करें.

मार्गशीर्ष मास में कैसे करें मंत्र जाप

मार्गशीर्ष माह में सुबह जल्दी उठें और स्नान करें. साफ कपड़े पहनें और भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण की पूजा करें. पूजा करते हुए मंत्र का जाप करें. इसके बाद श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंद लोगों को अन्न, वस्त्र और अन्य जरूरी चीजों का दान करें. मंत्र का जाप कर रहे हैं तो इस दिन सात्विक भोजन करें, मधुर वाणी बोलें और दूसरों की मदद करें.

(Disclaimer: यह लेख सामान्य धार्मिक जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है, इसे धार्मिक सलाह न मानें, किसी भी अनुष्ठान से पहले योग्य पुरोहित से सलाह लेकर ही करें, अपनी श्रद्धा अनुसार.)

और पढ़ें- शुभ काम में अग्नि देव ही क्यों बनते हैं साक्षी? समझिए हवन की आहुति और स्वाहा का मतलब

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES