SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कब शुरू होगा श्रीकृष्ण को अति प्रिय मार्गशीर्ष मास और बन रहे हैं कौन से शुभ योग? जानें इस महीने कौन-से काम करना उत्तम!

Margashirsha Month 2026 Start Date: मार्गशीर्ष माह श्रीकृष्ण को अति ​प्रिय है. श्रीकृष्ण कहते हैं कि महीनों में मैं मार्गशीर्ष हूं. आइए जानें इस साल मार्गशीर्ष माह कब से शुरू हो रहा है और इस महीने कौन-से काम करना उत्तम होता है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 22, 2026, 14:07 IST | Updated: Nov 22, 2026, 14:11 IST
Join

Margashirsha Month 2026 Start Date: मार्गशीर्ष माह हिंदू पंचांग में 9वां महीना है जो श्रीकृष्ण को अति प्रिय है. मार्गशीर्ष माह के बारे में श्रीकृष्ण कहते हैं कि मैं सभी महीनों में मार्गशीर्ष माह हूं. यह पवित्र और पुण्य फलदायी महीना है जिसमें कुछ विशेष काम करें तो घर परिवार में सुख-समृद्धि आती है. श्रीकृष्ण के इस प्रिय माह में किन देवताओं की पूजा करें, कौन-से काम इस महीने में करना अति उत्तम माना जाता है. इस माह कौन-से शुभ योग बन रहे हैं? इस साल मार्गशीर्ष माह कब शुरू हो रहा है और कब महीने का समापन हो रहा है? आइए इस बारे में जानें.

मार्गशीर्ष माह कब शुरू होगा और समाप्त होगा?

वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 24 नवंबर, दिन मंगलवार को रात के 08:23 बजे होगी और तिथि का समापन 25 नवंबर , बुधवार के दिन शाम 04:50 बजे होगा. इस तरह उदयातिथि में मार्गशीर्ष माह 25 नवंबर, बुधवार के दिन शुरू होगा. वहीं, मार्गशीर्ष​ पूर्णिमा तिथि का समापन 23 दिसंबर को पूर्णिमा तिथि पर होगा. ऐसे में मार्गशीर्ष​ पूर्णिमा पर स्नान-दान किया जाएगा.

3 शुभ योग में मार्गशीर्ष माह का प्रारंभ

इस साल मार्गशीर्ष माह 3 शुभ योग के साथ शुरू हो रहा है. माह के पहले दिन यानी कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर सर्वार्थ सि​द्धि योग बन रहा है जो  पूरे दिन बना रहेगा. इस दिन प्रात:काल से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक शिव योग होगा और इसके बाद सिद्ध योग शुरू हो जाएगा. सर्वार्थ सि​द्धि योग में शुभ और मंगलकारी कार्य किया जाता है. इस योग में किए काम पूरे होते हैं. वहीं शिव योग में जप, तप, पूजा की जाती है और सिद्ध योग में किए काम भी सफल होते हैं.

किन कामों के लिए मार्गशीर्ष महीना उत्तम

मार्गशीर्ष मास में श्रीकृष्ण के लड्डू गोपाल रूप की पूजा करें.
हर दिन सुबह जागें और सूर्योदय होते ही सूर्य देव को जल से अर्घ्य दें.
पांचजन्य शंख की पूजा करने से पुरानी से पुरानी मनोकामनाएं पूरी होती हैं.
एकादशी और रविवार को छोड़कर इस माह हर सुबह तुलसी देवी को जल चढ़ाएं.
श्रीकृष्ण, भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की इस माह पूजा करना शुभ फलदायी होता है. घर में धन-धान्य बना रहता है.
इस महीने जरूरतमंदों में अन्न, कपड़ा, तिल, तेल और गुड़ का दान करें तो पितर प्रसन्न होंगे.
मार्गशीर्ष महीने के हर गुरुवार को तुलसी जी या पीपल के पेड़ में जल चढ़ाकर दीप जलाएं
मार्गशीर्ष महीने में अपने माता-पिता की सेवा करना पुण्य फलदायी होता है.
एकादशी और पूर्णिमा का व्रत रख सकते हैं और गीता का पाठ कर सकते हैं.
मार्गशीर्ष महीने में गंगा या यमुना नदी में स्नान करना उत्तम होता है.

Disclaimer- यह लेख सामान्य धार्मिक जानकारी और पंचांग गणना पर आधारित है. तिथियों में स्थानीय पंचांग अनुसार मामूली अंतर संभव है. किसी भी व्रत-पूजा से पहले अपने पुरोहित से सलाह लें.

और पढ़ें- वैकुंठ चतुर्दशी पर होता है हरि-हर मिलन, काशी का अनोखा पर्व जब महादेव को चढ़ती है तुलसी और श्रीहरि को बेलपत्र!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES