SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कब है मार्गशीर्ष माह की मासिक शिवरात्रि? जानें शिव जी और मां पार्वती की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

मासिक शिवरात्रि पर्व पर भक्त भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करते हैं. हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर इस पर्व को मनाया जाता है और भक्त निशिता काल में शिव-शक्ति की उपासना कर उनका आशीर्वाद लेते हैं. आइए जानें 2026 के मार्गशीर्ष महीने में मासिक शिवरात्रि कब है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 28, 2026, 20:37 IST | Updated: Nov 28, 2026, 20:48 IST
Join

हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि पर्व का बड़ा महत्व है. इस दिन भक्त भगवान शिव और माता पार्वती के निमित्त व्रत का संकल्प करते हैं और निशिता काल में विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं. हर महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने का विधान है. मासिक शिवरात्रि व्रत रखने से पति-पत्नी का प्रेम बना रहता है और घर परिवार में सुख समृद्धि आती है. जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियों का अंत हो जाता है.

ध्यान दें कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शिवजी और पार्वती जी की एक साथ पूजा करने के लिए समर्पित है. इस रात परंपरागत रूप से शिव जी की पूजा, उनका ध्यान और आध्यात्मिक साधना की जाती है. आइए जानें दिसंबर में मार्गशीर्ष माह का मासिक शिवरात्रि व्रत किस तारीख को पड़ रहा है, इस दिन के शुभ मुहूर्त क्या हैं और किस विधि से शिव जी और मां पार्वती की इस दिन पूजा करें.

कब है मासिक शिवरात्रि?

हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 7 दिसंबर को प्रातः 02:22 बजे शुरू होगी. वहीं, तिथि का समापन 8 दिसंबर की सुबह 04:12 बजे होगा. मासिक शिवरात्रि पर निशिता काल का महत्व है, इस तरह मार्गशीर्ष माह का मासिक

मार्गशीर्ष मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त

निशिता काल में पूजा का समय- 7 दिसंबर की रात 11:46 बजे से लेकर मध्यरात्रि 12:40 बजे (8 दिसंबर ) तक.
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:52 बजे से लेकर दोपहर 12:33 बजे तक.

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि

ब्रह्म मुहूर्त में जाग जाएं और स्नान आदि कर साफ कपड़े पहन लें.
अब हाथ में जल लें और शिव जी का ध्यान करके पूजा और व्रत का संकल्प करें.
निशिता काल में शुभ मुहूर्त में शिवलिंग की पूजा करने के लिए आसन लगाकर बैठें.
जल और फिर पंचामृत से शिवलिंग पर अभिषेक करें.
भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें. धतूरा, भांग, शमी के पत्ते चढ़ाएं.
सफेद चंदन, अक्षत, और फूल अर्पित करें.
माता पार्वती को सुहाग सामग्री चढ़ाएं.
मां को लाल वस्त्र और लाल फूल अर्पित करें.
घी का दीपक जलाएं और शिवरात्रि व्रत कथा का पाठ करें.
अगले दिन स्नान और पूजा कर व्रत का पारण कर लें.

(Disclaimer- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पंचांग के आधार पर दी गई है, इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है, कृपया किसी भी व्रत या पूजा से पहले विद्वान से सलाह लें.)

और पढ़ें- आज ही छोड़ दें बिस्तर के नीचे इन 5 चीजों को रखने की आदत, वरना घर को घेर सकता है वास्तु दोष!

और पढ़ें- दिसंबर में कब-कब प्रदोष व्रत, क्या है शुभ मुहूर्त और किस विधि से पूजा कर महादेव को करें प्रसन्न?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES