)
हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि पर्व का बड़ा महत्व है. इस दिन भक्त भगवान शिव और माता पार्वती के निमित्त व्रत का संकल्प करते हैं और निशिता काल में विधि-विधान से उनकी पूजा करते हैं. हर महीने के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत रखने का विधान है. मासिक शिवरात्रि व्रत रखने से पति-पत्नी का प्रेम बना रहता है और घर परिवार में सुख समृद्धि आती है. जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानियों का अंत हो जाता है.
ध्यान दें कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि शिवजी और पार्वती जी की एक साथ पूजा करने के लिए समर्पित है. इस रात परंपरागत रूप से शिव जी की पूजा, उनका ध्यान और आध्यात्मिक साधना की जाती है. आइए जानें दिसंबर में मार्गशीर्ष माह का मासिक शिवरात्रि व्रत किस तारीख को पड़ रहा है, इस दिन के शुभ मुहूर्त क्या हैं और किस विधि से शिव जी और मां पार्वती की इस दिन पूजा करें.
हिंदू पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि 7 दिसंबर को प्रातः 02:22 बजे शुरू होगी. वहीं, तिथि का समापन 8 दिसंबर की सुबह 04:12 बजे होगा. मासिक शिवरात्रि पर निशिता काल का महत्व है, इस तरह मार्गशीर्ष माह का मासिक
निशिता काल में पूजा का समय- 7 दिसंबर की रात 11:46 बजे से लेकर मध्यरात्रि 12:40 बजे (8 दिसंबर ) तक.
अभिजित मुहूर्त- सुबह 11:52 बजे से लेकर दोपहर 12:33 बजे तक.
ब्रह्म मुहूर्त में जाग जाएं और स्नान आदि कर साफ कपड़े पहन लें.
अब हाथ में जल लें और शिव जी का ध्यान करके पूजा और व्रत का संकल्प करें.
निशिता काल में शुभ मुहूर्त में शिवलिंग की पूजा करने के लिए आसन लगाकर बैठें.
जल और फिर पंचामृत से शिवलिंग पर अभिषेक करें.
भगवान शिव को बेलपत्र अर्पित करें. धतूरा, भांग, शमी के पत्ते चढ़ाएं.
सफेद चंदन, अक्षत, और फूल अर्पित करें.
माता पार्वती को सुहाग सामग्री चढ़ाएं.
मां को लाल वस्त्र और लाल फूल अर्पित करें.
घी का दीपक जलाएं और शिवरात्रि व्रत कथा का पाठ करें.
अगले दिन स्नान और पूजा कर व्रत का पारण कर लें.
(Disclaimer- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं और पंचांग के आधार पर दी गई है, इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है, कृपया किसी भी व्रत या पूजा से पहले विद्वान से सलाह लें.)