SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

काशी में मणिकर्णिका स्नान से खुलता है मोक्ष का रास्ता और मिट जाता है जीवन-मृत्यु का भेद, जानें स्नान विधि और कथा!

Manikarnika Snan 2026: इस साल 23 नवंबर 2026 को मणिकर्णिका स्नान किया जाएगा. इस दिन की तिथि क्या है और इससे जुड़ी पौराणिक कथा क्या है, कैसे यहां स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है? आइए इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताओं के बारे में विस्तार से इस लेख में जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 22, 2026, 09:33 IST | Updated: Nov 22, 2026, 09:42 IST
Join

Manikarnika Snan 2026: हिंदू धर्म में शिव जी की नगरी काशी का विशेष महत्व है. काशी मोक्ष की नगरी है जहां के घाट-घाट, मंदिर-मंदिर और वहां के लोगों के मन में महादेव बसते हैं. गंगा किनारे बसी काशी के घाट केवल घाट नहीं है बल्कि ये आस्था के केंद्र हैं, ये घाट संस्कृति, अध्यात्म और परंपराओं को अपने भीतर सहेजे हुए हैं. इन्हीं घाटों में से एक है मणिकर्णिका घाट जहां पर जीवन और मृत्यु का भेद मिट जाता है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, मणिकर्णिका घाट पर जो भी स्नान करता है और भगवान शिव का ध्यान करता है उसे पुण्य की प्राप्ति होती है और मृत्यु के बाद उनके लिए मोक्ष का रास्ता खुल जाता है. 23 नवंबर को यानी कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी तिथि को मणिकर्णिका स्नान पर्व मनाया जाएगा. आइए जानें स्नान की सही तिथि, विधि और इससे जुड़ी पौराणिक मान्यताएं.

मणिकर्णिका स्नान 2026 शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मणिकर्णिका स्नान करने की परंपरा है. चतुर्दशी तिथि 23 नवंबर, सोमवार को प्रातः 02:36 बजे शुरू होगी और तिथि 23 नवंबर को ही रात 11:42 बजे समाप्त होगी. इस तरह 23 नवंबर, सोमवार के दिन मणिकर्णिका स्नान किया जाएगा. इसी दिन वैकुंठ चतुर्दशी पर्व भी मनाया जाता है. इस दिन श्रद्धालु सूर्योदय से पहले या शुभ मुहूर्त में मणिकर्णिका घाट पर स्नान करते हैं और एक साथ भगवान शिव और भगवान विष्णु की उपासना करते हैं. मणिकर्णिका स्नान का मुहूर्त सुबह 05:03 बजे से लेकर सुबह 06:50 बजे तक होगा.

मणिकर्णिका स्नान विधि

ब्रह्म मुहूर्त में उठ जाएं और शिव जी और गंगा जी का ध्यान करें.
अब काशी के मणिकर्णिका घाट पहुंच जाएं.
यहां शिव जी का ध्यान करते हुए स्नान का संकल्प करें.
अब आचमन करें और गंगा जी से नदी प्रवेश की अनुमति लें.
अब एक के बाद एक 3 डुबकी लगाएं.
अब सूर्योदय होते ही सूर्य को अर्घ्य दें और पितरों का तर्पण करें.
स्नान करने के बाद ब्राह्मण देव को दान दें.
मणिकर्णिका स्नान कर लें, उसके बाद विश्वनाथ बाबा के दर्शन करें.

मणिकर्णिका स्नान का महत्व

ध्यान दें मणिकर्णिका घाट काशी के प्रसिद्ध घाटों में से एक है जहां पर 24 घंटे चिता की आग जलती रहती है. ऐसी मान्यता है कि मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार करने से जीवात्मा मोक्ष पाती है और मोक्ष का रास्ता भगवान शिव दिखाते हैं. धार्मिक परंपरा के अनुसार देव दिवाली से एक दिन पहले यानी कार्तिक शुक्ल चतुर्दशी तिथि पर मणिकर्णिका स्नान करने से मोक्ष का रास्ता खुलता है. यह स्नान तन ही नहीं मन को भी शांत और शुद्ध करता है. यह स्नान ईश्वर के प्रति अपने आप के समर्पण को दर्शाता है.

मणिकर्णिका घाट के नाम से जुड़ी पौराणिक कथा

मणिकर्णिका घाट के नाम को लेकर पौराणिक कथा है कि एक समय शिव जी और देवी पार्वती काशी में घूम रहे थे कि तभी माता के मणिकर्णिका यानी कान की बाली गंगा के इसी घाट पर गिर गई. तब भगवान शिव ने यहां घूम-घूमकर कान की बाली खोजी थी. तब से ही इस घाट को मणिकर्णिका कहा जाने लगा.

वैकुंठ चतुर्दशी और मणिकर्णिका स्नान का संबंध है?

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर वैकुंठ चतुर्दशी पर्व मनाया जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और भगवान शिव की एक साथ पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैकुंठ चतुर्दशी तिथि पर विष्णु जी ने अपने आराध्य शिव की उपासना की थी. ऐसे में इस प्रसंग को हरि-हर मिलन भी कहते हैं. इस दिन मणिकर्णिका स्नान कर शिव जी और विष्णु जी की पूजा की जाती है और दान दिया जाता है.

(Disclaimer: यह लेख धार्मिक जानकारी पर आधारित है. तिथि और मुहूर्त पंचांग अनुसार बदल सकते हैं. स्नान से पहले स्थानीय पुरोहित से सलाह लें. किसी निर्णय की जिम्मेदारी पाठक की होगी.)

और पढ़ें- क्या वाई-फाई राउटर घर की ऊर्जा और आपका भाग्य बिगाड़ रहे हैं? जानें डिजिटल वास्तु के नियम

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES