SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

भंडारे में क्या दान करना होता है शुभ? जानिए जरूरी चीजें और उनका महत्व

हिंदू धर्म में मंदिर के भंडारे में दान करने का खास महत्व है, इस खबर में हम गेहूं, चावल, सब्जियां, घी, दूध और बर्तनों का दान करने से मिलने वाले लाभ और महत्व के बारे में बताएंगे.

Written By Harsh Singh
Published: Oct 18, 2026, 03:39 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 03:46 PM IST
Join

आपने अपने एरिया में भंडारा तो खाया होगा. हिंदू धर्म में भंडारे को खास और पवित्र माना गया है. जब भी कोई बड़ा पर्व होता है, तो लोग मिलकर भंडारा करवाते हैं.

इतना ही नहीं लोग इसमें दिल खोलकर दान करते हैं. जो एक पुण्य का काम माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि हिंदू धर्म में अन्नदान को सबसे ऊपर माना गया है.

भंडारे में लोग भूखे लोगों को खाना खिलाते हैं. जिससे उनको बहुत संतुष्टि मिलती है. अगर आप भी अपने पासे के मंदिर में दान देना चाहते हैं तो दे सकते हैं.

लेकिन हम इस खबर ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे दान देने से आपको बहुत पुण्य मिलेगा.

अनाज का दान है सबसे बड़ा महादान

अगर आप भंडारा करवा रहे हैं तो सबसे ज्यादा जरूरी गेहूं, चावल, आटा और अलग-अलग तरह की दालों की होती है.

ग्रंथों की मानें तो अन्न को महादान माना जाता है. ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि आपके द्वारा दिए गए दान से सैकड़ों लोगों का पेट भरता है.

ताजी सब्जियां और फल भेंट करें

अगर भंडारे में अच्छे भोजन रहते हैं, तो लोग बहुत चाव से खाते हैं. इसलिए अगर ताजे सब्जियों और फलों दान देते हैं तो वो बेस्ट रहेगा.

आप भंडारे में आलू, टमाटर, कद्दू, लौकी और हरी मिर्च जैसी सब्जियों का दान दे सकते हैं. इसके अलावा अगर आप फल चढ़ाते हैं तो उसका इस्तेमाल प्रसाद के रूप में किया जा सकता है.

घी, तेल और जरूरी मसालों का सहयोग

भंडारे में खाना बनाने के लिए सबसे जरूरी घी, तेल और जरूरी मसालें होते हैं. इसलिए घी, रिफाइंड तेल, नमक, हल्दी, धनिया और मिर्च पाउडर का दान करना चाहिए.

इससे आयोजन समिति और रसोई का एक बहुत बड़ा आर्थिक खर्च कम हो जाता है. मसाले और तेल-घी का दान करने से भंडारे का खाना आसानी से तैयार हो जाता है.

दूध, मावा और चीनी का दान

खीर और सूजी का हलवा भंडारे में बनाया जाता है. जिसके लिए आप दूध, मावा और चीनी का दान दे सकते हैं.

धार्मिक ग्रंथों की मानें तो दूध और उससे बनी चीजें सात्विकता और पवित्रता का प्रतीक होता है. इसलिए इन्हें दान करना बहुत ही शुभ होता है.

बर्तन और शुद्ध पीने का पानी करें दान

भंडारे में खाना खाने बहुत लोग आते हैं. जिसके लिए प्लेट, कटोरी, गिलास और चम्मच की बड़ी जरूरत होती है.

अगर आप ये सब दान करते हैं तो आपको बहुत पुण्य मिलेगा. लेकिन आपको स्टील के बर्तनों का दान करना चाहिए.

लेकिन गर्मी के समय में आपको पीने के साफ पानी के कैंपर, वाटर कूलर या बोतलबंद पानी की व्यवस्था भी करनी चाहिए. जिसके वजह से आपको महापुण्य मिलेगा.

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं, शास्त्रों के सिद्धांतों और लोक परंपराओं पर आधारित है.

ये भी पढ़ें: घट स्थापना में कलश पर मौली बांधना क्यों है जरूरी? जानिए इसका रहस्य

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES