आप भी अपने लड्डू गोपाल को लगाते हैं केक और बिस्किट का भोग? जान लें ऐसा करने से सेवा पूरी होगी या नहीं
Laddu Gopal Puja Niyam: भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप लड्डू गोपाल की सेवा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और घर का माहौल सकारात्मक रहता है. आइए जानें लड्डू गोपाल को बिस्किट आदि का भोग लगाना चाहिए या नहीं, गोपाल जी को किन-किन चीजों का भोग लगाना सही होगा.
भगवाम श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा लड्डू गोपाल के रूप में की जाती है. कई घरों में ऐसा होता है कि बाहर से कोई भी खाने की चीज आती है तो उसका भोग सबसे पहले लड्डू गोपाल को लगाया जाता है. इस सोच के साथ की सबसे पहला निवाला ठाकुर जी को ही लगेगा. लेकिन क्या आप ये जानते हैं यहीं एक छोटी सी गलती आपकी सेवा को पूर्ण होने से रोक सकती है. हम दुलार और भक्ति में लड्डू गोपाल को केक, बिस्किट, नमकीन जैसी बाहर की चीजों का भोग अर्पित कर देते हैं. इन खाने के सामानों का भोग अगर आप भी लड्डू गोपाल को लगाते हैं तो आपको पहले ये जान लेना चाहिए कि क्या इन चीजों का भोग लगाना सही है? आइए इस लेख में जानें कि हमें लड्डू गोपाल को केक, बिस्किट, नमकीन जैसी बाहर की चीजों का भोग लगाना चाहिए या नहीं, लड्डू गोपाल को भोग लगाने का नियम क्या है.
लगाया जाता है इन चीजों का भोग
कई घरों में ऐसा होता है कि लोग कुछ भी खाने की चीज ले आते हैं तो सबसे पहले लड्डू गोपाल को भोग लगाते हैं. इस तरह वे केक, चाय, बिस्किट, नमकीन और ऐसी बाहर की चीजें गोपाल जी को अर्पित कर देते हैं. वैसे तो सबसे पहला भोग गोपाल जी को लगाया जाना चाहिए लेकिन इसके साथ ही इस बात का भी पूरा ध्यान रखना चाहिए कि लड्डू गोपाल को अर्पित किए जाने वाले भोग सात्विक हों. हो सकता है कि बाहर का केक, बिस्किट या नमकिन साफ-सफाई से न बनाया गया हो या हो सकता है कि वो तामसिक चीजों से बनाया गया हो, ऐसे में जाने अनजाने लड्डू गोपाल को गलत खाद्य सामग्री का भोग लग सकता है. इससे बचने के लिए और सेवा का पूर्ण फल पाने के लिए हमेशा घर में बने सात्विक भोजन का भोग ही लड्डू गोपाल को अर्पित करें.
क्या हैं भोग के नियम
धार्मिक मान्यता है कि आपने घर में जो भी भोग बनाया है उससे पहले लड्डू गोपाल को भोग लगाएं. इसके बाद ही खुद खाएं. जिस भी चीज का भोग लड्डू गोपाल को लगा रहे हैं, ध्यान रखें कि वह पूरी तरह से सात्विक हो. भोग हमेशा ही स्नान करके ही बनाएं और पूजा के समय भगवान को अर्पित करें. बाहर से खरीदी हुई वस्तु का भोग न लगाएं तो सही होगा, अगर बाहर के खानपान का भोग लगा रहे हैं तो ध्यान से पैकेट की सामग्री पढ़ लें, कहीं तामसिक या अशुद्ध सामग्री तो नहीं.
लड्डू गोपाल के भोग की लिस्ट
माखन-मिश्री, दूध, दही, रबड़ी
खीर, पेड़ा, बेसन लड्डू, मोतीचूर लड्डू
मालपुआ, पंजीरी, पंचामृत
केला, सेब, अंगूर, अनार
बादाम, किशमिश
माखन, मिश्री वाला दूध, पूरी-सब्जी
(Disclaimer: यह लेख सामान्य धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, इसे अंतिम सत्य न मानें. भोग या पूजा से जुड़ा कोई निर्णय लेने से पहले विद्वान की सलाह अवश्य लें.)
और पढ़ें- कब रखा जाएगा गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, योग और बप्पा की पूजा विधि