SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Khatu Shyam Birthday: 3 अमोघ बाणों का वह रहस्य, जिसके कारण श्रीकृष्ण ने मांगा शीशदान

देवउठनी एकादशी का दिन भगवान विष्‍णु के योगनिद्रा से जागने के अलावा एक और कारण से विशेष होता है. इस दिन बाबा खाटू श्‍याम का जन्‍मोत्‍सव भी मनाया जाता है. जानिए उनके 3 बाण की कहानी.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 18, 2026, 18:28 IST | Updated: Nov 18, 2026, 18:30 IST
Image Credit: बाबा खाटू श्‍याम को 3 अमोघ बाण मिलने की कहानी और उन बाणों में समाहित दिव्‍य शक्ति का रहस्‍य. (Photo;AI)
Join

बाबा खाटू श्‍याम के भक्‍त उनके जन्‍मोत्‍सव का बेसब्री से इंतजार करते हैं. हर साल देवउठनी एकादशी के दिन बाबा खाटू श्‍याम बाबा का जन्‍मोत्‍सव राजस्‍थान के सीकर में स्थित खाटू श्‍याम धाम के अलावा जगह-जगह पर मनाया जाता है. इस साल 20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी है और इसी दिन बाबा खाटू श्‍याम का जन्‍मोत्‍सव मनाया जाएगा. इस मौके पर जानिए कि बाबा खाटू श्‍याम को 3 बाण धारी क्‍यों कहा जाता है और उनके 3 दिव्‍य बाणों में ऐसी क्‍या खासियतें थीं कि भगवान कृष्‍ण को उनसे शीश दान में मांगना पड़ा.

महादेव ने दिए थे 3 अमोघ बाण

खाटू श्‍याम महाभारत काल में भीम के पुत्र के पोते बर्बरीक को कहा जाता है. जो कि घटोत्‍कच और अहिलावती के पुत्र थे. बर्बरीक ने भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्‍न करने के लिए कठोर तप किया था, जिसके बाद महादेव ने उन्‍हें तीन अमोघ बाण प्रदान किए थे. ये बाण बेहद खास और दिव्‍य थे, जिसके कारण ही खाटू श्‍याम को 3 बाण धारी कहा जाता है.

3 बाणों में क्‍या थी खासियत?

ये 3 दिव्‍य बाण बेहद खास थे और इनमें ऐसी शक्ति थी कि बर्बरीक को कोई भी युद्ध में परास्‍त कर ही नहीं सकता था. जानिए इन 3 बाणों में ऐसी क्‍या खासियत थी.

पहला बाण: यह बाण युद्धभूमि में उन सभी लक्ष्यों और शत्रुओं पर एक अदृश्य चिह्न (निशान) लगा देता था, जिन्हें बर्बरीक नष्ट करना चाहते थे.

दूसरा बाण: यह बाण उन लोगों या वस्तुओं पर निशान लगाता था, जिन्हें बर्बरीक युद्ध के दौरान सुरक्षित बचाना चाहते थे.

तीसरा बाण: यह सबसे घातक बाण था, यह पहले बाण द्वारा चिह्नित किए गए सभी लक्ष्यों को पलक झपकते एक ही बाण से नष्ट कर देता था और अपना काम पूरा कर वापस तरकश में लौट आता था.

3 बाण से ही खत्‍म हो जाती पूरी सेना

ये तीन बाण ही बड़ी से बड़ी सेना को खत्‍म करने के लिए काफी थे. जब महाभारत का युद्ध शुरू हुआ तो बर्बरीक भी कुरुक्षेत्र के मैदान में आए. उन्‍होंने अपनी मां को वचन दिया था कि वे हारने वाले का साथ देंगे. ऐसे में जब कौरव कमजोर पड़ते तो बर्बरीक उनकी ओर से लड़ने लगते और जब पांडव कमजोर पड़ते तो वे पांडवों की ओर हो जाते, इस तरह तो वे दोनों पक्षों की सेना खत्‍म कर देते.

तब भगवान कृष्‍ण ने धर्म की रक्षा के लिए बर्बरीक को महाभारत के मैदान से बाहर रखने के लिए उनका सिर दान में मांग लिया. बर्बरीक ने बिना संकोच अपना शीश भगवान कृष्‍ण को अर्पित कर दिया. जिससे श्रीकृष्‍ण बेहद प्रसन्‍न हुए और उन्‍हें कलयुग में अपने नाम से पूजे जाने का वरदान दिया.  

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों/कथाओं पर आधारित है. ZEE NEWS इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES