SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कार्तिक पूर्णिमा कब? इसी दिन हुआ था गुरु नानक देव का जन्म, मनेगा प्रकाश पर्व

कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत खास होता है, इस दिन देव दीपावली मनाई जाती है, साथ ही प्रकाश पर्व भी मनाया जाता है, जिसे गुरुपूरब या गुरु पर्व भी कहते हैं. इस साल यह कब मनाया जाएगा, जानिए.

Written By Shraddha Jain
Published: Nov 23, 2026, 09:51 IST | Updated: Nov 23, 2026, 09:57 IST
Image Credit: प्रकाश पर्व 24 नवंबर को मनाया जाएगा, इसी शाम देव-दीपावली मनाई जाएगी. (Photo:AI )
Join

कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि का हिंदू धर्म के साथ-साथ सिख धर्म में भी बहुत महत्‍व है. इसी दिन सिख धर्म के संस्‍थापक और पहले गुरु, श्री गुरु नानक देव जी का जन्‍म हुआ था. इसलिए इस मौके पर देश भर के गुरुद्वारों में विशेष आयोजन होते हैं. इसे प्रकाश पर्व कहा जाता है. वहीं हिंदू धर्म में कार्तिक पूर्णिमा को लेकर मान्‍यता है कि इस रात देवता धरती पर आकर दिवाली मनाते हैं, इसलिए इसे देव दीपावली कहते हैं. इस साल कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026, मंगलवार को है. इसी दिन देव दीपावली और प्रकाश पर्व मनाया जाएगा.

कैसे मनाते हैं प्रकाश पर्व?

गुरु नानक जयंती को गुरुपर्व या गुरुपूरब भी कहते हैं. इस दिन गुरुद्वारों में कई धार्मिक कार्यक्रम होते हैं, जिसमें सबसे खास है गुरु ग्रंथ साहिब का लगातार 48 घंटे का पाठ. श्रद्धालु सुबह भजन और शबद गाते हुए नगर भ्रमण करते हैं. बड़े-बड़े लंगर आयोजित होते हैं, जिसमें सभी धर्मों और समुदायों के लोगों को बिना किसी भेदभाव के भोजन कराया जाता है.

गुरु नानक जयंती दरअसल, केवल गुरु नानक जी का जन्मोत्सव नहीं, बल्कि उनके महान विचारों और शिक्षाओं को याद करने का मौका है. जिस तरह गुरु नानक देव जी ने जाति-पाति, भेदभाव और ऊंच-नीच का विरोध किया और सभी धर्म-संप्रदाय के लोगों को समान मानते हुए सभी को प्रेम और सद्भाव से रहने का संदेश दिया, वह बेमिसाल है.

(यह भी पढ़ें: कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर में महास्नान, पर ब्रह्माजी के मंदिर के भीतर नहीं जा सकते शादीशुदा पुरुष! क्यों है यह नियम?) 

काशी में मनेगी देव-दीपावली

वहीं कार्तिक पूर्णिमा पर काशी में देव-दीपावली बहुत धूमधाम से मनाई जाती है. गंगा के घाटों पर हजारों-लाखों दीप जलाए जाते हैं. साथ ही देश भर के मंदिरों में भी देव दीपावली पर खास सजावट की जाती है और श्रद्धालु दीपदान करते हैं. इस साल देव दीपावली पर दीपदान करने का सबसे शुभ समय शाम को 05:08 बजे से रात 07:47 बजे तक है. वहीं दिन में पवित्र नदियों में स्‍नान करके गरीब-जरूरतमंदों को भोजन कराएं, अपनी सामर्थ्‍य अनुसार कपड़े, पैसे आदि दान करें.

कार्तिक पूर्णिमा ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-दान समय: सुबह 05:03 बजे से सुबह 05:57 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:51 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक
 

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी सामान्य धार्मिक मान्यताओं, इतिहास और पंचांग पर आधारित है. Zee News इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES