SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

इस कार्तिक पूर्णिमा राशि अनुसार करें इन चीजों का दान, देवता प्रसन्न होकर देंगे सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

Kartik Purnima 2026 Daan: स्नान-दान के लिए कार्तिक पूर्णिमा को एक अति शुभ दिन माना जाता है. ऐसे में आइए विस्तार से जानें कि इस साल कार्तिक पूर्णिमा कब है, इस दिन अपनी राशि के अनुसार जरूरतमंदों में स्नान के बाद किन चीजों का दान करें?

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 17, 2026, 22:35 IST | Updated: Nov 17, 2026, 22:37 IST
Join

Kartik Purnima 2026: कार्तिक पूर्णिमा की तिथि अति पवित्र मानी जाती है. इस तिथि का हिंदू धर्म में बड़ा महत्व है. कार्तिक पूर्णिमा एक ऐसी तिथि है जिसमें स्नान-दान करने जीवन के पापों का नाश होता है. जरूरतमंदों में इस दिन किए गए जरूरी चीजों का दान करने से पितरों के साथ ही देवी-देवता भी अति प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की सभी परेशानियों का अंत कर देते हैं.

इस साल कार्तिक पूर्णिमा 24 नवंबर 2026, मंगलवार को है. ऐसे में इस तिथि पर अगर सच्चे मन से भगवान विष्णु और शिव जी का ध्यान करें, स्नान करें और दान करें तो ऐसे दान का पुण्य कई गुना बढ़कर प्राप्त हो सकता है. आइए जानें अपनी राशि अनुसार कार्तिक पूर्णिमा तिथि पर किन चीजों का दान करें.

अपनी राशि के अनुसार करें दान

मेष राशि के लोग कार्तिक पूर्णिमा पर लाल वस्त्र का दान करें तो जीवन में सकारात्मकता आ सकती है, शारीरिक परेशानियां दूर होंगी.
वृषभ राशि के लोग कार्तिक पूर्णिमा पर चावल-आटा जैसे जरूरी अन्न का दान करें तो घर में स्थिरता आती है और सुख बढ़ता है.
मिथुन राशि के लोग कार्तिक पूर्णिमा पर मंदिर जाएं और हरी सब्जियां दान करें तो परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य सुधर सकता है.
कर्क राशि के लोग कार्तिक पूर्णिमा पर जरूरतमंदों में दूध या दही का दान करें तो पारिवारिक कलह खत्म होगा और शांति फैलेगी.
सिंह राशि के लोग कार्तिक पूर्णिमा पर अगर गुड़ और मूंगफली का दान करें तो धन और समृद्धि दोनों की कोई कमी नहीं होगी.
कन्या राशि के लोग कार्तिक पूर्णिमा पर अगर महिलाओं को हरी साड़ी का दान करें तो वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आएगी.
तुला राशि के लोग कार्तिक पूर्णिमा पर अगर सफेद वस्त्र का दान करें तो मन शुद्ध और शांत होगा.
वृश्चिक राशि के लोग कार्तिक पूर्णिमा पर गेहूं और चावल का दान करें. घर में समृद्धि और धन बढ़ेगा.
धनु राशि के लोग कार्तिक पूर्णिमा पर पीले वस्त्र या पीले अनाज जैसे दाल का दान करें तो जीवन में तरक्की होगी और भाग्य खुलेगा.
मकर राशि के लोग कार्तिक पूर्णिमा पर  कंबल या जूते-चप्पल दान करें तो जातकों के अटके कार्य पूरे होंगे.
कुंभ राशि के लोग कार्तिक पूर्णिमा पर काले तिल या काले वस्त्र का जरूरतमंदों में दान करें. जीवन से नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी.
मीन राशि के लोग कार्तिक पूर्णिमा पर केला, मकई या पके हुए पपीते दान करें. सौभाग्य बढ़ेगा और अच्छी खबर मिलेगी.

(डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है, इसे अंतिम सत्य या ज्योतिषीय सलाह न मानें, कोई भी उपाय अपनाने से पहले विद्वान से अवश्य सलाह लें.)

और पढ़ें- रात में बुरे और डरावने सपने सोने नहीं देते? कर लें ये 3 आसान उपाय, फिर कोई नहीं छीन पाएगा आपकी चैन की नींद!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES