SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Jitiya 2026: पक्षीराज गरुड़ गंधर्व राजा जीमूतवाहन को उड़ा ले गए... ये है जितिया की कथा, जानें व्रत-पूजा का शुभ मुहूर्त

Jitiya Vrat In Hindi: पक्षीराज गरुड़ के नागभक्षण को रोकने के लिए गंधर्व राजा जीमूतवाहन ने अपने ही प्राणों का बलिदान देने की ठान ली. जितिया व्रत की कथा क्या है और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? आइए जानें.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Oct 03, 2026, 07:03 AM IST | Updated: Oct 03, 2026, 07:08 AM IST
Join

Jitiya Vrat Katha: आज यानी 3 अक्टूबर 2026 को जितिया व्रत रखा जा रहा है. इसका एक नाम जीवित्पुत्रिका व्रत भी है. इस दिन माताएं अपनी संतान की लंबी आयु के लिए 24 घंटे का निर्जला व्रत रखकर गंधर्व राजा जीमूतवाहन की पूजा करती हैं. मुख्य रूप बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में इस व्रत को रखा जाता है. पंचांग के अनुसार हर साल आश्विन कृष्ण अष्टमी तिथि पर जितिया व्रत रखने का विधान है. जितिया व्रत रखकर महिलाएं पूजा में जीमूतवाहन देवता की कथा सुनती सुनाती हैं. आइए जितिया व्रत कथा को जानें.

जितिया व्रत का मुहूर्त

निर्जला जितिया व्रत आज यानी 3 अक्टूबर को शनिवार के दिन रखा जाएगा और भगवान जीमूतवाहन की पूजा की जाएगी.
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:38 बजे से लेकर सुबह 05:26 एम
प्रातः सन्ध्या – सुबह 05:02 बजे से लेकर सुबह 06:15 एम
अभिजित मुहूर्त – सुबह 11:46 बजे से लेकर दोपहर 12:34 पीएम
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06:05 बजे से लेकर शाम 06:29 पी एम
सायाह्न सन्ध्या – शाम 06:05 बजे से लेकर शाम 07:18 पी एम
व्रत पारण का समय: 4 अक्टूबर 2026, रविवार के दिन सुबह के 7:28 बजे के बाद.

जितिया व्रत की कथा

जीवित्पुत्रिका व्रत कथा है कि गंधर्वों के राजकुमार जीमूतवाहन ने अपने पिता के वृद्धावस्था में वानप्रस्थ आश्रम जाने के बाद राज सिंहासन सौंप संभाला. लेकिन उदार और परोपकारी राजा जीमूतवाहन को राजपाट में मन नहीं लगा तो वे अपने राज्य की जिम्मेदारी अपने भाइयों को सौंपकर वन की ओर पिता की सेवा के लिए निकल पड़े. वहीं पर उनका मलयवती नाम की एक राजकन्या से विवाह हुआ.

एक बार की बात है जीमूतवाहन वन में भ्रमण करते हुए बहुत आगे निकल गए. जहां उन्हें एक वृद्धा विलाप करते हुए दिखी. जिससे  उन्होंने उससे पूछा कि क्यों विलाप करती हैं. इस पर वृद्धा ने बताया कि 'मैं नाग वंश की स्त्री हूं. मेरा एक पुत्र है . पक्षीराज गरुड़ को हर दिन एक नाग भक्षण के लिए देने की नागों ने प्रतिज्ञा की हुई है और आज मेरे पुत्र शंखचूड़ की बलि देने का दिन है.' वृद्धा को जीमूतवाहन ने आश्वन दिया कि 'भयभीत न हो, मैं तुम्हारे पुत्र के प्राण बचाउंगी.'उसके स्थान पर आज में अपने आपको लाल कपड़े में ढककर वध्य-शिला पर लेटूंगा. इसके बाद उन्होंने गरुड़ को अपनी बलि देने के लिए  शंखचूड़ के हाथ से लाल कपड़ा लिया और स्वयं को ढककर शिला पर लेट गए.

कुछ समय बाद तय समय पर पक्षीराज गरुड़ आए और लाल कपड़े में ढके जीमूतवाहन को अपने पंजे में दबोचकर उड़ा ले गए और एक पहाड़ के शिखर पर जाकर बैठ गए. जब गरुड़जी ने अपने चंगुल में फंसे हुए प्राणी की आंखों में आंसू देखा और मुंह से आह निकलते सुना तो आश्चर्य में पड़ गए. फिर लाल कपड़ा हटाया तो नाग की जगह जीमूतवाहन को देख उनसे उनका परिचय पूछा. इस पर जीमूतवाहन ने विस्तार वो सब बताया जो अब तक हो चुका था. जीमूतवाहन के त्याग, वीरता और दूसरे की प्राण-रक्षा की भावना देख गरुड़देव बहुत प्रसन्न हुए और उन्हें जीवनदान दे दिया. इसके साथ ही वरदान दिया कि वे नागों की बलि नही लेंगे. तब से संतान की सुरक्षा के लिए माताएं जीमूतवाहन की पूजा और उनके निमित्त व्रत का संकल्प करने लगीं.

(डिस्क्लेमर- यह सामग्री धार्मिक मान्यताओं, प्रचलित परंपराओं एवं उपलब्ध धार्मिक स्रोतों पर आधारित है. विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और परंपराओं के अनुसार व्रत-त्योहारों की तिथि, पूजा-विधि एवं मान्यताओं में अंतर संभव है. पाठक इसे सामान्य धार्मिक जानकारी के रूप में देखें.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES