SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

सबसे पहले किसने की मां जगद्धात्री की पूजा, क्या है माता के प्रकट होने की कथा?

Jagadhatri Puja 2026: इस साल 18 नवंबर को बड़े भव्य तरीके से जगद्धात्री पूजा पर्व मनाया जाएगा. आइए जानें इस पर्व की शुरुआत कब, कैसे और कहां हुई, इसका पश्चिम बंगाल से क्या संबंध है और मां जगद्धात्री पूजा के पीछे की पौराणिक कथा क्या है.

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 17, 2026, 20:59 IST | Updated: Nov 17, 2026, 21:03 IST
Join

Jagadhatri Puja 2026: मां जगद्धात्री पूजा पर्व इस साल 18 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. मां जगद्धात्री के रूप में देवी दुर्गा की विशेष पूजा की जाती है. मां जगद्धात्री अपने नाम के अनुसार ही संसार का पालन और रक्षा करती हैं. हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली नवमी तिथि पर मां जगद्धात्री की विधि-विधान से पूजा की जाती है. मुख्य रूप से हर साल पश्चिम बंगाल के साथ-साथ बिहार के कई भाग में श्रद्धा और उत्साह से मां जगद्धात्री पूजा पर्व मनाया जाता है. आइए जानें सबसे पहले किसने की मां जगद्धात्री पूजा की और माता के प्राकट्य की कथा क्या है.

जगद्धात्री पूजा 2026 तिथि मुहूर्त

नवमी तिथि की शुरुआत 18 नवंबर को सुबह 06:04 बजे से होगी और तिथि 19 नवंबर को सुबह 07:05 बजे समाप्त होगी. इस तरह बुधवार, 18 नवंबर 2026 को जगद्धात्री पूजा की जाएगी.

सुबह 04:59 बजे से लेकर सुबह 05:53 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त.
दोपहर 01:53 बजे से लेकर दोपहर 02:36 बजे तक विजय मुहूर्त.
शाम 05:26 बजे से लेकर शाम 05:53 बजे तक गोधूलि मुहूर्त.
शाम 05:26 बजे से लेकर शाम 06:46 बजे तक सायाह्न सन्ध्या.
अमृत काल- रात 10:29 बजे से लेकर आधी रात 12:12 बजे तक, नवंबर 19.
निशिता मुहूर्त- रात 11:40 बजे से लेकर रात 12:33 बजे तक, नवंबर 19
रवि योग- पूरे दिन

कैसे प्रकट हुईं मां जगद्धात्री?

पौराणिक कथा है कि स्वर्ग के राजा इंद्र देव का हाथी ऐरावत एक श्राप के प्रभाव से राक्षस बन गया जिसका नाम करिन्द्रासुर था. समय बीतने के साथ राक्षस अति शक्तिशाली होता चला गया और घमंड में चूर रहने लगा. एक दिन उसने देवी गंगा को देखा और उनके रूप-सौंदर्य से बहुत प्रभावित हुआ. उसकी इच्छा हुई कि क्यों देवी गंगा से विवाह कर लिया जाए, लेकिन उसके विवाह के प्रस्ताव को देवी गंगा ने अस्वीकार कर दिया. फिर क्या था, राक्षस क्रोध से भर गया और देवी गंगा का बलपूर्वक हरण करने का प्रयास करने लगा. ऐसी स्थिति में देवी गंगा ने अपनी बहन मां आदिशक्ति से सहायता मांगी. देवी गंगा की प्रार्थना सुनते ही मां आदिशक्ति ने जगद्धात्री के रूप में प्रकट होकर राक्षस करिन्द्रासुर का अंत किया. तब से माता शक्ति के जगद्धात्री रूप को करिन्द्रासुर-निशूदिनी नाम से भी जाना जाता है. वहीं, मां जगद्धात्री ने जैसे ही राक्षस का वध किया वैसा ही ऐरावत हाथी श्राप मुक्त हो गया और फिर से देवराज इंद्र का वाहन बन गया. तब से मां जगद्धात्री की पूजा विधि-विधान से की जाती है.

जगद्धात्री पूजा की शुरुआत कैसे हुई?

ऐतिहासिक मान्यताओं के अनुसार, पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में पड़ने वाले कृष्णनगर से जगद्धात्री पूजा शुरू की गई. 18वीं शताब्दी में पहली बार में राजा कृष्णचंद्र राय ने सार्वजनिक रूप से जगद्धात्री पूजा की. कहते हैं कि उस साल राजा शारदीय दुर्गा पूजा नहीं कर पाए थे जिसके कारण उन्होंने कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर विधि-विधान से मां जगद्धात्री की पूजा की और तब से ही यह पूजा बंगाल के अलग-अलग क्षेत्रों में फैलने लगी. आज के समय भी जगद्धात्री पूजा को लेकर कृष्णनगर और चंदननगर के लोगों में विशेष उत्साह देखा जाता है.

मां जगद्धात्री का स्वरूप कैसा है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां जगद्धात्री का शांत और सौम्य स्वरूप है जिनके भीतर असीम शक्ति समाहित है. माता शेर की सवारी करती हैं और लाल वस्त्र धारण करती हैं. माता की चार भुजाएं हैं जिनमें वो चक्र, शंख, धनुष और बाण धारण कर भक्तों के दुखों का नाश करती हैं. मां के तीन नेत्र हैं.

(डिस्क्लेमर- यह लेख धार्मिक मान्यताओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित है, इसका उद्देश्य केवल जानकारी देना है, इसे सलाह या प्रमाण न समझें, किसी पूजा से पहले विद्वानों से परामर्श लें.) 

और पढ़ें- गणेश जी को प्रसन्न कर पा सकते हैं व्यापार में तरक्की, कर लें बुधवार की सुबह ये अचूक उपाय तो बनने लगेंगे काम!

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES