एकादशी व्रत: इंदिरा एकादशी किस तारीख को है 6 अक्टूबर या 7 अक्टूबर? ये गलतियां कीं तो नाराज हो जाएंगे पितृ
अक्टूबर की पहली एकादशी पितृ पक्ष में पड़ रही है, जिसे इंदिरा एकादशी कहा जाता है. यह एकादशी भगवान विष्णु की पूजा करने के लिए तो अहम है ही, पितरों की कृपा पाने के लिए भी विशेष है. इस साल इसकी सही तारीख क्या है और जरूरी नियम जान लें.
आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी को इंदिरा एकादशी कहते हैं. इस साल इंदिरा एकादशी व्रत कब रखा जाएगा इसकी तारीख को लेकर लोगों में कंफ्यूजन है. साथ ही यह पितृ पक्ष में पड़ रही यह एकादशी क्यों विशेष है और इस दिन क्या करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए, यह जानना जरूरी है. वरना पितृ नाराज हो सकते हैं.
कब है इंदिरा एकादशी?
द्रिक पंचांग के अनुसार, आश्विन कृष्ण एकादशी तिथि का प्रारंभ - 5 व 6 अक्टूबर 2026 को देर रात 02 बजकर 07 मिनट पर होगा. वहीं
एकादशी तिथि का समापन - 6 व 7 अक्टूबर 2026 को देर रात 12 बजकर 34 मिनट पर होगा.
उदयातिथि के आधार पर 6 अक्टूबर को इंदिरा एकादशी व्रत रखा जाएगा.
वहीं इंदिरा एकादशी का पारण 7 अक्टूबर को सुबह 06:17 बजे से 08:38 बजे के बीच किया जाएगा,
इंदिरा एकादशी क्यों अहम?
पितृ पक्ष में पड़ने वाली इस एकादशी का संबंध पितरों के स्मरण और उनकी मोक्ष प्राप्ति की कामना से भी है. मान्यता है कि इस दिन पितरों के लिए श्राद्ध, तर्पण करने से और व्रत रखने, पूजा करने से पितरों को भगवान विष्णु के चरणों में स्थान मिलता है.
इंदिरा एकादशी के दिन न करें ये गलतियां
- एकादशी और पितृ पक्ष दोनों में ही तामसिक चीजों का सेवन वर्जित है. उस पर पितृ पक्ष में पड़ने वाली एकादशी के दिन इस नियम को तोड़ने की गलती न करें. वरना पितृ नाराज होंगे.
- भिक्षुक को खाला हाथ लौटाना. इस पवित्र दिन दान-पुण्य जरूर करें.
- क्रोध न करें. मन शांत रखें, भगवान विष्णु का स्मरण करें. साथ ही पूर्वजों के प्रति आभार व्यक्त करें. ताकि उनकी आप पर कृपा बनी रहे.
- बुजुर्गों का अपमान करने या सताने की भारी भूल न करें. वरना पितृ माफ नहीं करेंगे.
- पितरों के लिए तर्पण न करने की भूल न करें. वरना पितृ दोष लग सकता है.
एकादशी पर क्या करना देगा शुभ फल?
इस दिन भगवान विष्णु की पूजा जरूर करें. एक दिन पहले ही तुलसी दल तोड़कर रख लें, फिर एकादशी पर भगवान विष्णु को अर्पित करें. शाम को तुलसी जी की पूजा करें. पितरों का श्रद्धापूर्वक स्मरण करें.
(Disclaimer: यह सामग्री धार्मिक मान्यताओं, प्रचलित परंपराओं एवं उपलब्ध धार्मिक स्रोतों पर आधारित है. विभिन्न क्षेत्रों, समुदायों और परंपराओं के अनुसार व्रत-त्योहारों की तिथि, पूजा-विधि एवं मान्यताओं में अंतर संभव है. पाठक इसे सामान्य धार्मिक जानकारी के रूप में देखें.)