SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आस्तीन का सांप होते हैं ऐसे दोस्त: ये 5 इशारे खोल देंगे पोल, चाणक्य नीति से समझें

अगर आपको सच्चे और झूठे दोस्तों के बीच फर्क समझना हो तो, आप आचार्य चाणक्य के नीतियों को पढ़कर आसानी से समझ सकते हैं कि कौन आपका खास है, और कौन आपका पराया है.

Written By Harsh Singh
Published: Oct 18, 2026, 11:33 AM IST | Updated: Oct 18, 2026, 11:48 AM IST
Join

अगर आपके जीवन में एक ऐसा दोस्त है, जो आपके बुरे-भले में हमेशा खड़ा होता है, तो ये किसी वरदान से कम नहीं है. 

सच्चा दोस्त हमेशा आपका साथ देता है. लेकिन ऐसा भी नहीं होता है कि वो आपका गलत में भी साथ दें. 

अगर आप कुछ गलत करते हैं, तो वो आपको रोकते हैं और समझाते हैं. वहीं आपके पीछे आपकी तारीफ करते हैं. लेकिन सामने आपकी गलतियां गिनाते हैं.

लेकिन सबकी किस्मत में ऐसा दोस्त होता भी नहीं है. कुछ लोग सिर्फ दोस्ती का मुखौटा पहने रहते हैं, और हम उन्हें अपना दोस्त मान लेते हैं.

वो ऐसे होते हैं कि अगर उनको आपको नुकसान पहुंचाने से फायदा होगा तो, वो थोड़ा सा भी नहीं सोचेंगे. 

ऐसे ही लोगों को आस्तीन का सांप कहा जाता है. अगर आपको ऐसे जहरीले लोगों से बचना है, तो आचार्य चाणक्य की नीतियों में ऐसी बातें बताई गई हैं, जिससे आप उनका पहचान आसानी से कर सकते हैं. 

मीठी बातें करना लेकिन पीठ पीछे बुराई 

आपने कुछ लोगों को देखा होगा, जो आपके सामने तो आपके तारीफों की पुल बांधते होंगे, लेकिन पीठ पीछे आपकी बुराई करते होंगे.

इतना ही नहीं अगर आप कुछ कहते हैं, तो वो उसमे हां में हां मिलाते है. ऐसा लगता है कि उनसे बड़ा कोई शुभचिंतक नहीं है.

लेकिन अगर आप सामने नहीं रहते हैं तो आपकी बुराइयां सबसे करने लगते हैं. साथ ही आपकी बनी बनाई इज्जत भी खराब करने की कोशिश करते हैं.

इसलिए समय रहते ऐसे इंसानों से दूरी बना लेनी चाहिए, नहीं तो आपको बहुत हानि हो सकती है.

आपकी सफलता से दिल में जलन रखना

अगर आपका कोई अच्छा दोस्त है तो वो आपके कामयाबी में अपनी खुशी ढूंढता है. लेकिन अगर वहीं मतलबी दोस्त रहेगा तो आपकी सफलता देखकर अंदर ही अंदर जलता है.

वो आपकी मेहनत को कम दिखाने की कोशिश करेगा. आपके कामयाबी में कमियां निकालने लगेगा. अगर कोई आपकी उपलब्धियों को नीचा दिखाने का कोशिश करे, तो समझ जाएं कि वो नकली दोस्त है.

मजाक की आड़ में दूसरों के सामने नीचा दिखाना

दोस्तों में एक-दूसरे का मजा लेना तो नॉर्मल है. लेकिन जब कोई दोस्त आपके कमजोरियों का मजाक बनाएं और नीचा दिखाए.

तो वो अच्छा इंसान नहीं है. अगर आप उस बात का विरोध करेंगे तो, वो यही कहेगा कि, वो मजाक कर रहा था. 

लेकिन वो सच में आपको नीचा दिखाना चाहता था. इसलिए ऐसे लोगों से दूर रहना चाहिए.

सही रास्ता दिखाने के बजाय गलत सलाह देना

आपका अच्छा दोस्त आपको कभी गलत रास्ते पर नहीं जाने देगा. वो आपकी बातों को सुनकर, उसमें क्या सही और क्या गलत है, वो बताता है.

लेकिन जो आपका गलत दोस्त होता है, वो हमेशा आपको गलत रास्ते पर जानें को उकसाता है, जिससे आपका नुकसान हो जाए. 

इसलिए ऐसे लोगों से जितनी जल्दी हो सके दूरी बना लें.

संकट की घड़ी आते ही धीरे से रास्ता बदल लेना

अगर सच्चे दोस्त को पहचानना हो तो उसकी पहचान बुरे समय में होता है. अच्छे समय में तो आपके साथ सब खड़े होते हैं.

लेकिन जैसे ही खराब समय आता है कब सब गायब हो जाते हैं, पता तक नहीं चलता है. लेकिन अच्छे दोस्त आपको ऐसे समय में कभी छोड़कर जाते हैं.

वो आपके समस्या को खत्म नहीं कर पातें. लेकिन वो आपके साथ कदम से कदम मिलाकर चलते हैं. 

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य व्यावहारिक जीवन के अनुभवों, मानव व्यवहार विश्लेषण और चाणक्य नीति के सिद्धांतों पर आधारित है.

ये भी पढ़ें: घट स्थापना में कलश पर मौली बांधना क्यों है जरूरी? जानिए इसका रहस्य

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

हर्ष सिंह जी न्यूज डिजिटल में एक अनुभवी और धारदार शैली के पत्रकार हैं. उन्होंने मार्च 2024 में जी न्यूज जॉइन किया था. वर्तमान में हर्ष धर्म और ज्योतिष से जुड़ी खबरों की खास कवरेज कर रहे हैं. वे देश-दुनिया के धार्मिक आयोजनों, अध्यात्म और ज्योतिषीय गणनाओं से जुड़े जरूरी अपडेट्स दर्शकों तक पूरी सटीकता के साथ पहुंचाते हैं. हर्ष को उनकी फैक्ट-आधारित और भरोसेमंद लेखन शैली के लिए जाना जाता है.बनारस के महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट-ग्रेजुएशन करने वाले हर्ष अपनी पूरी ऊर्जा और समझ के साथ धर्म-कर्म और ऐस्ट्रो की दुनिया के खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं.अगर आप हर्ष सिंह से संपर्क करना चाहते हैं या उनसे जुड़ा कोई सुझाव साझा करना चाहते हैं, तो उन्हें इस ईमेल आईडी पर लिख सकते हैं: Harsh.singh@India.com
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES