गोवर्धन पूजा पर क्या खरीदें और क्या दान दें? घर में बरकत लानी है तो आज ही जान लें ये जरूरी बातें
इस खबर में गोवर्धन पूजा के दिन की जाने वाली खास खरीदारी और दान-पुण्य के महत्व के बारे में बताया गया है. साथ ही हम ये जानेंगे कि इस दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या दान देना चाहिए.
दीवाली का त्योहार के खत्म होने के बाद ही घर-घर में गोवर्धन पूजा की तैयारी शुरू हो जाती है. ये वो दिन है जो हमारे घर में खुशियां और बरकत लेकर आता है.
लोग सोचते हैं कि इस दिन बस पूजा कर ली और बात खत्म, पर ऐसा बिल्कुल नहीं है. इस दिन कुछ खास चीजें घर लाना और दान-पुण्य करना बहुत शुभ माना जाता है.
आज हम आपको बताएंगे कि इस दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या दान देकर हमें बहुत पुण्य मिलता है.
क्या खरीदना चाहिए?
शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी में आप असली गाय तो पाल नहीं सकते हैं. इसलिए इस दिन बाजार से पीतल या फिर मिट्टी की एक छोटी सी गाय-बछड़े की मूर्ति जरूर खरीदना चाहिए.
इसे अपने घर के मंदिर में रख लें, इससे घर का माहौल एकदम शांत रहता है. साथ ही आपको तांबे या पीतल का कोई नया बर्तन भी जरूर खरीदना चाहिए.
बुजुर्गों का कहना है कि इसी नए बर्तन में भगवान के भोग के लिए अन्नकूट बनाने से घर में कभी भी खाने-पीने की कमी नहीं होती है.
नया अनाज और झाड़ू
मान्यता है कि इस त्योहार के दिन आपको अपने घर में थोड़ा सा नया अनाज जैसे गेहूं या चावल लाना भी बहुत अच्छा माना जाता है.
इसके साथ ही एक नई झाड़ू घर ले आना भी बहुत शुभ होता है. ऐसा माना जाता है कि नई झाड़ू घर की सारी गंदगी के साथ-साथ गरीबी और दरिद्रता को भी बाहर का रास्ता दिखा देती है.
इन छोटी-छोटी चीजों को घर लाने से माता लक्ष्मी और गिरिराज जी दोनों का आशीर्वाद बना रहता है.
भूखे को भोजन कराना चाहिए
गोवर्धन पूजा को अन्नकूट भी कहते हैं, जिसका सीधा मतलब है कि सबको साथ मिलकर खाना खिलाना और खाना चाहिए.
साथ ही इस दिन आपको खुलकर दान देना चाहिए. क्योंकि यही असली त्योहार का मजा है. कोशिश करें कि किसी गरीब या जरूरतमंद इंसान को अपने हाथों से भरपेट खाना खिला दें.
अगर खाना खिलाना मुमकिन न हो, तो आटा, दाल, चावल या थोड़े मसाले जैसी कच्ची चीजें दान कर दें. कहा जाता है कि किसी भूखे को खाना खिलाने से जो सुकून मिलता है, उसकी कोई कीमत नहीं होती है.
गौसेवा और गरीबों की मदद
ये पूरा त्योहार ही पशुओं और खासतौर से हमारी गौ माता की पूजा के लिए जाना जाता है. इस दिन आपको गौशाला जाना चाहिए और अपने हाथों से गायों को हरा चारा, गुड़ और रोटियां खिलाना चाहिए.
भगवान कृष्ण को यही सेवा सबसे ज्यादा अच्छी लगती है. इसके अलावा, दीवाली के बाद हल्की ठंड शुरू होने लगती है.
ऐसे में किसी ठंड से कांपते हुए जरूरतमंद को एक कंबल या गरम स्वेटर दान कर दें, इससे आपको अंदर से बहुत शांति मिलेगी.
ये भी पढे़ं: Bhava Brihaspati: जानिए उस महान आचार्य की कहानी, जिन्होंने सोमनाथ मंदिर को बनाया था अमर
(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारियां और बातें पूरी तरह से हमारी पारंपरिक मान्यताओं, लोक-रीतियों और आस्था पर आधारित हैं. इसका मकसद केवल पाठकों को हमारी संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराना है.