Govardhan Puja 2026: गिरिराज जी की उपासना में न रह जाए कोई कमी, यहां देखें गोवर्धन पूजा की सामग्री लिस्ट
Govardhan Puja Samagri: गोवर्धन पूजा पर्व इस साल 10 नवंबर 2026 को मनाया जाएगा. इस पर्व पर गोवर्धन पर्वत की पूरे विधि-विधान से पूजा की जाती है. आइए जानें कि गोवर्धन पूजा की पूरी सामग्री लिस्ट क्या है और इस दिन की पूजा विधि क्या है.
Govardhan Puja Samagri: हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली प्रतिपदा तिथि पर गोवर्धन पूजा का पर्व मनाने की परंपरा है. यह त्योहार गोवर्धन पर्वत और भगवान श्रीकृष्ण की उपासना के लिए समर्पित है. इस दिन गोवर्धन पर्वत की गोबर से आकृति बनाई जाती है और फिर उसे सजाकर उसकी विधि-विधान से पूजा की जाती है. इसके अलावा भगवान कृष्ण को अन्नकूट का भोग अर्पित किया जाता है. अगर आप भी अपने घर में गोवर्धन पूजा करने वाले हैं तो आपको पहले इसके लिए पूजा सामग्री जुटा लेनी चाहिए.
गोवर्धन पूजा की सामग्री लिस्ट
गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाने के लिए गोबर
श्रीकृष्ण का चित्र या मूर्ति
तिलक के लिए रोली
हल्दी और अक्षत, ताजे फूल और फूलों की माला
तुलसी दल और तुलसी पत्ते
धूप, अगरबत्ती, घी, दीपक और रुई की बाती
कलावा या मौली, गंगाजल या शुद्ध जल
पंचामृत बनाने के लिए दूध, दही, शुद्ध घी, शहद, शक्कर
अभिषेक और भोग के लिए दूध, दही
भोग के लिए फल, मिठाइयां, बताशे, मिश्री और शहद
नारियल, पान, सुपारी और पूजा की थाली
इसके अलावा गोवर्धन पर्वत के आसपास रंगोली बनाने के लिए रंगोली सामग्री.
पत्तियां, छोटी टहनियां व मिट्टी के दीपक.
श्रीकृष्ण को भोग लगाने के लिए 56 भोग
मीठे पकवान
बेसन के लड्डू, बर्फी, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, माखन-मिश्री, पेड़ा, मोतीचूर के लड्डू, जलेबी, बालूशाही, खीर, रबड़ी, मालपुआ, काजू कतली, इमरती, बूंदी, गुजिया, घेवर, सूजी का हलवा, श्रीखंड, कलाकंद.
दूध से बने पकवान
सफेद मक्खन, देसी घी, छाछ, मलाई, गाय का दूध, दही, मीठी लस्सी, माखन
नमकीन व्यंजन
कढ़ी, आलू की सब्जी, कद्दू की सब्जी, पूड़ी, कचौड़ी, मूंग दाल, मिक्स वेज, चना दाल, बेसन के पकौड़े, मठरी, पापड़, पनीर की सब्जी, सादा चावल, खिचड़ी.
फल और मेवे
अंगूर, अमरूद, नारियल, केला, सेब, अनार, संतरा, आम, किशमिश, छुहारा, बादाम, काजू,मिश्री, तुलसी दल
गोवर्धन पूजा विधि
गोवर्धन पूजा पर घर के सामने या घर के आंगन में गोवर्धन पर्वत की आकृति गाय के गोबर से बनाएं और उसे रंगोली व फूलों से सजाएं. अब फूल, जल, रोली, चावल, धूप चढ़ाएं और दीप जलाएं. इसके बाद गोवर्धन पर्वत की सात बार परिक्रमाएं करें. इसके बाद आरती करें. अब भगवान कृष्ण को अन्नकूट का भोग यानी छप्पन भोग अर्पित करें. गौ माता की पूजा करें और गायों को सजाकर उन्हें हरा चारा दें. गायों को प्रणाम करें और उनका आशीर्वाद लें. पूजा के अंत में गोवर्धन महाराज से प्रार्थना करें कि वे आपके पूरे परिवार के जीवन में सुख-शांति लेकर आएं और पूजा में हुई भूल-चूक के लिए क्षमा करें.
(Disclaimer- यह लेख सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. पूजा विधि में स्थान अनुसार अंतर हो सकता है. विशेष निर्णय से पहले अपने पुरोहित से अवश्य सलाह कृपया लें.)