App

बप्पा की विदाई करते समय घर में बचा लें ये 3 चीजें, साल भर बनी रहेगी धन-समृद्धि और खुशियां!

गणपति बप्‍पा की विदाई का समय नजदीक आ रहा है. जो लोग 10वें दिन अनंत चतुर्दशी को गणपति विसर्जन कर रहे हैं वे ये खास उपाय जान लें, ताकि पूरे साल घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली बनी रहे.

बप्पा की विदाई करते समय घर में बचा लें ये 3 चीजें, साल भर बनी रहेगी धन-समृद्धि और खुशियां!
Image Credit: गणेश विसर्जन के दिन किए गए ये आसान उपाय घर में बरकत, खुशियां और सकारात्‍मकता लाते हैं. (Photo:AI)

10 दिन के लिए घर-घर से लेकर सार्वजनिक स्‍थानों तक विराजे गणपति बप्‍पा की विदाई की बेला करीब आ रही है. अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश विसर्जन होता है. इस साल 25 सितंबर 2026 को गणेश विसर्जन है. इस दिन विधि-विधान और प्रेम से गणपति बप्‍पा को विदाई देते समय यदि 'अगले बरस तू जल्‍दी आ...' की प्रार्थना करने के साथ कुछ उपाय भी कर लें, तो बड़ा फायदा हो सकता है.

गणेश विसर्जन के उपाय

विध्‍नहर्ता और रिद्धि-सिद्धि के दाता गणेश जी के विसर्जन के दिन किए गए ये उपाय करने से पूरे साल घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली रहने की मान्‍यता है. इसके लिए आपको बस गणेश विसर्जन की पूजा के बाद पूजन से बची कुछ खास चीजें बचाकर अपने घर में सम्‍मानपूर्वक रखना होंगी. धार्मिक मान्‍यता है कि ये चीजें गणेश जी का आशीर्वाद स्‍वरूप होती हैं, जिन्‍हें घर में रखने से सकारात्‍मकता और सुख-समृद्धि रहती है.

घर बचाकर ले आएं ये 3 चीजें

गणपति बप्पा की विदाई करते समय विसर्जन स्‍थल पर आरती की जाती है, भोग लगाया जाता है और फिर सम्‍मानपूर्वक प्रतिमा को जल में विसर्जित करते हैं. इस समय पूजा में अक्षत, दूर्वा आदि चीजें अर्पित की जाती हैं. जानिए गणेश विसर्जन वाले दिन की पूजा से कौन-सी 3 चीजें बचाकर घर में रखना चाहिए.

1. पूजा की सुपारी और हल्‍दी : गणेश विसर्जन के लिए जाने से पहले घर में गणपति की विधि-विधान से पूजा करते हैं, उसमें सुपारी, हल्‍दी अर्पित की जाती है. इसे बचाकर साफ नए लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धनस्‍थान पर रख लें. इससे धन बढ़ते रहने की मान्‍यता है. साथ ही घर में कभी आर्थिक तंगी नहीं होती है.

2. पूजा के अक्षत : गणेश विसर्जन के समय गणपति को अक्षत अर्पित किए जाते हैं. अक्षत (चावल) के कुछ दाने अपने साथ घर ले आएं और इन्‍हें घर के किचन में रखे चावल के डब्‍बे में डाल लें. ये अक्षत लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में भी रख सकते हैं. इससे घर में कभी धन-धान्‍य कम नहीं होता है. लक्ष्‍मी जी कृपा बनाए रखती हैं.

3. कलश के सिक्के : गणपति स्‍थापना के दिन कलश स्‍थापित करते हैं या सिक्‍के गणेश जी को पूजा में चढ़ाते हैं. पूजा के ये सिक्‍के संभालकर तिजारी में रख लें इससे घर में खूब बरकत रहती है.

दूर्वा भी रखते हैं कुछ लोग

वहीं कुछ जगहों पर भगवान गणेश को विसर्जन के समय अर्पित की गई दूर्वा में से कुछ दूर्वा घर लाने की भी परंपरा है. इस दूर्वा को पूजा घर में सम्‍मानपूर्वक रख लें. मान्यता है कि इससे घर में नकारात्मकता नहीं आती है और साल भर सुख-शांति बनी रहती है. महाराष्‍ट्र में अधिकांश घरों में विसर्जन के बाद ये चीजें घर लाकर रखने की परंपरा निभाई जाती है.

(Disclaimer- यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और प्रचलित परंपराओं पर आधारित है. अलग-अलग क्षेत्रों और परिवारों में गणेश पूजा व विसर्जन की परंपराएं अलग हो सकती हैं. इसे निश्चित आर्थिक लाभ की गारंटी के रूप में न लें.)
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More