SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

कब रखा जाएगा गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत? जानें शुभ मुहूर्त, योग और बप्पा की पूजा विधि

Ganadhipa Sankashti Chaturthi 2026 Date: मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जाता है. आइए जानें इस साल यह संकष्टी व्रत कब रखा जाएगा, इस व्रत के दिन कौन-से शुभ मुहूर्त और योग बन रहे हैं और किस विधि से गणेश जी की पूजा करें?

Written By Padma Shree Shubham
Published: Nov 21, 2026, 19:46 IST | Updated: Nov 21, 2026, 19:49 IST
Join

Ganadhipa Sankashti Chaturthi 2026: गणाधिप संकष्टी चतुर्थी का व्रत भगवान गणेश के लिए समर्पित है. यह व्रत हर साल मार्गशीर्ष माह में पड़ने वाली कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जाता है. इस दिन व्रत को रखने से गणेश जी के गणाधिप स्वरूप की कृपा बनी रहती है. गणाधिप यानी गणों के अधिपति या स्वामी, वे जो भगवान शिव के अनेक गणों के स्वामी हैं. गणाधिप संकष्टी चतुर्थी की रात चंद्रदेव को अर्घ्य देने का भी विधान है. इस व्रत को रखने और गणेश जी के गणाधिप स्वरूप की पूजा करने से जीवन के सभी कष्टों का नाश होता है. आइए जानें इस बार गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर कौन से शुभ मुहूर्त और योग बन रहे हैं. इस दिन गणेश की पूजा किस विधि से करें.

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026 कब है

वैदिक पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष कृष्ण चतुर्थी तिथि की शुरुआत 27 नवंबर की सुबह 09:48 बजे होगी और 28 नवंबर की सुबह 06:39 बजे तक बनी रहेगी. चंद्रोदय के समय चतुर्थी तिथि 27 नवंबर को पड़ रही है, ऐसे में गणाधिप संकष्टी चतुर्थी व्रत 27 नवंबर, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा.

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026 मुहूर्त और योग

शुभ योग 
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर 3 शुभ योग बन रहे हैं. सर्वार्थ सिद्धि योग, शुभ योग और शुक्ल योग. सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर में 03:08 बजे से लेकर 28 नवंबर की सुबह 06:54 बजे तक बना रहेगा.

शुभ मुहूर्त
गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 06:53 बजे से लेकर सुबह 10:50 बजे तक होगा. इस समयावधि में लाभ-उन्नति मुहूर्त सुबह 08:12 बजे से लेकर सुबह 09:31 बजे तक होगा. अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त सुबह 09:31 बजे से लेकर सुबह 10:50 बजे तक होगा. वहीं, शुभ-उत्तम मुहूर्त दोपहर के समय 12:09 बजे से लेकर दोपहर 01:27 बजे तक बना रहेगा. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 05:05 बजे से लेकर सुबह 05:59 बजे तक होगा. अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:48 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक होगा. संकष्टी चतुर्थी पर चंद्रोदय रात 08:18 बजे होगा.

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी 2026 भद्राकाल

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर भद्रा सुबह 06:53 बजे लगेगी और इसका समापन सुबह 09:48 बजे होगा. हालांकि भद्रा वास धरती पर नहीं हो रहा है तो इसका प्रभाव भी धरती पर नहीं होगा.

गणाधिप संकष्टी चतुर्थी पर गणेश जी की पूजा विधि

सुबह उठकर स्नान करें और हरा वस्त्र धारण करें.
गणेश जी का ध्यान करते हुए मन ही मन पूजा और व्रत का संकल्प करें.
शुभ मुहूर्त में पूजा स्थल को साफ करें और गंगाजल छिड़कें.
एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें.
गणेश जी को जल अर्पित करें, रोली, फूल, दूर्वा चढ़ाएं.
अब संकष्टी व्रत कथा सुनें सुनाएं. 
चंद्रोदय होने पर चंद्रदेव को धूप-दीप दिखाएं और अर्घ्य दें. 
अर्घ्य के जल में पहले ही दूध, चंदन और अक्षत मिला लें. 
चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण कर लें.

(Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है, इसे अंतिम सत्य न मानें. व्रत से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें.)

और पढ़ें- 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES