SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुर्गा पर मां दुर्गा: देवी का प्रस्‍थान आज, वाहन दे रहा अशुभ संकेत, जानिए क्‍या-क्‍या परेशानियां आने का है अंदेशा

Durga Visarjan 2026: शारदीय नवरात्र समाप्‍त हो गई हैं और दशहरा पर मां दुर्गा को ससम्‍मान विदाई दी जाएगी. इस बार मातारानी चरणायुध (मुर्गा) वाहन पर सवार होकर प्रस्‍थान कर रही हैं, जिसे अच्‍छा नहीं माना जाता है.

Written By Shraddha Jain
Published: Oct 20, 2026, 10:06 AM IST | Updated: Oct 20, 2026, 10:12 AM IST
Image Credit: मां दुर्गा की विदाई का वाहन मुर्गा को शुभ नहीं माना गया है. (Photo:AI)
Join

11 से 19 अक्‍टूबर तक शारदीय नवरात्र पर्व मनाया गया और आज 20 अक्‍टूबर 2026 को मां दुर्गा की विदाई हो रही है. इन 9 दिनों में मातारानी की पूजा और व्रत रखे जाते हैं और फिर सम्‍मानपूर्वक विदाई दी जाती है. नवरात्र में मां दुर्गा के आगमन और प्रस्‍थान के वाहन का बड़ा महत्‍व है. सप्‍ताह के दिन के अनुसार मातारानी का वाहन तय होता है, जिसका उल्‍लेख कई पुराणों में मिलता है. इस साल शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा का आगमन गज (हाथी) पर हुआ था और अब विदाई चरणायुध (मुर्गे) पर हो रही है. धर्म-शास्‍त्रों में माता रानी की इस सवारी को अशुभ माना जाता है.  

मां दुर्गा के आगमन-प्रस्‍थान की सवारी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, नवरात्र किस दिन से शुरू होते हैं और किस दिन दुर्गा विसर्जन होता है उससे माता का वाहन या सवारी तय होती है. साथ ही उस वाहन से क्‍या शुभ-अशुभ संकेत मिलते हैं इसका भी पुराणों में उल्‍लेख है.

जैसे- जब नवरात्र रविवार या सोमवार से शुरू होते हैं तो माता हाथी की सवारी पर आती हैं. 
शनिवार या मंगलवार को नवरात्र शुरू हों तो घोड़े का वाहन. 
गुरुवार या शुक्रवार को नवरात्र शुरू हों तो पालकी में सवार होकर आती हैं. 
बुधवार को नवरात्र प्रारंभ हों तो माता का आगमन नाव से होता है.

इसी तरह मां दुर्गा की विदाई की सवारी भी दुर्गा विसर्जन के दिन से तय होती है. 
जैसे- जब रविवार या सोमवार को दुर्गा विसर्जन हो तो माता की भैंसे पर विदाई होती है. यह वाहन रोग और दुख बढ़ाने वाला माना गया है. 
शनिवार या मंगलवार को मां दुर्गा प्रस्‍थान करें तो मुर्गे या चरणायुध पर माता की विदाई होती है. जिसे अशुभ माना गया है. 
बुधवार या शुक्रवार को मां हाथी पर सवार होकर जाती हैं, जो अच्छी बारिश का संकेत देती है. 
गुरुवार को मनुष्य पर या पालकी में विदाई को भी शुभ और सुख-समृद्धि वाला माना गया है.

(यह भी पढ़ें: दशहरा पर महाशुभ विजय योग में 46 मिनट का विजय मुहूर्त, देखें भगवान राम की पूजा विधि, मंत्र और आरती) 

मुर्गा पर दुर्गा की विदाई अशुभ!

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब मंगलवार को दुर्गा विसर्जन हो यानी कि माता की विदाई हो तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता है. माता का यह वाहन देश-दुनिया में तनाव और अशांति बढ़ाने वाला हो सकता है. लोगों की जिंदगी में कई तरह की परेशानियां दे सकता है. राजनीतिक उथल-पुथल मचा सकता है.

कुछ जगहों पर मां दुर्गा के मुर्गा वाहन पर विदाई को प्राकृतिक आपदा, दुर्घटनाओं और आर्थिक नुकसान से जोड़कर भी देखा जाता है. लिहाजा इन अशुभ प्रभावों से बचने के लिए मां दुर्गा की सच्‍चे मन से पूजा करें. दुर्गा सप्‍तशती पढ़ें या दुर्गा चालीसा पढ़ें.

(Disclaimer: मां दुर्गा के आगमन और प्रस्थान के वाहनों से जुड़े शुभ-अशुभ फल धार्मिक एवं पारंपरिक मान्यताओं पर आधारित हैं. इन्हें वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित भविष्यवाणी या भविष्य में होने वाली घटनाओं का निश्चित संकेत नहीं माना जाना चाहिए.)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES